बस एक दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर… बदल सकती है आपकी पूरी तक़दीर – Live Halchal

बस एक दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर… बदल सकती है आपकी पूरी तक़दीर
हर व्यक्ति अपने जीवन में खूब मेहनत करता हैं और सफलता की ख्वाहिश रखता हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि कई लोगों को मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल नहीं हो पाती है। इसकी वजह आपके आसपास स्थित वास्तुदोष भी हो सकते हैं। ऐसे में आप कुछ वास्तु उपाय की मदद से अच्छे संजोग बिठाकर व्यापार में तरक्की के साथ-साथ घर-परिवार में भी सुख-शांति से रह सकते हैं। वास्तु में ऐसा ही महत्व रखती हैं दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर जो सकारात्मकता लाते हुए करियर में सफलता के सूचक होते है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

बिजनेस में लाभ हेतु

तरक्की और हमेशा ऊर्जावान बने रहने के लिए ऑफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाएं।ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी या मालिक, जब उनकी नजर बार-बार इन पर पड़ती है तो इसका सकारात्मक असर उनकी कार्यप्रणली पर पड़ता है। यह आपके कार्यों में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में भी सहायक होते हैं। याद रहे कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर होना चाहिए। जहाँ भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की प्रतिमा या तस्वीर लगा रहे हो तो इस बात का ध्यान अवश्य रहें कि घोड़े लगाम में बंधे हुए न हो। व्यापार में लाभ के लिए दुकान में तस्वीर के अलावा तांबा,पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रख सकते हैं।

धन आगमन के लिए

घर में धन की आवक बनी रहे,इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है, घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही जीवन प्रसिद्धि और यश मिलता है। तस्वीर खरीदते समय ध्यान रहे कि घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में हो, वे आक्रोश वाले न हों।

बना रहेगा प्रेमभाव

घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहे,इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में साथ दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में यदि कड़वाहट रहती हो,या दोनों में प्यार कम है, तो शयनकक्ष में धातु के बने घोड़े का जोड़ा रखना लाभकारी होगा। इससे प्यार,सहयोग और मेलजोल की भावना बढ़ती है।

नहीं रहेगा कर्ज

यदि आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो घर के उत्तर-पश्चिम में घोड़ों के जोड़े की प्रतिमा भी रख सकते हैं,इससे आपको फायदा हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी टूटी -फूटी एवं धुंधली तस्वीर घर में न रखें। इस प्रकार भी नहीं रखें जिसमें घोड़े अलग-अलग दिशा में जा रहे हो।