बल्लभगढ़ काण्ड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 29 Oct 2020 07:38:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बल्लभगढ़ काण्ड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बल्लभगढ़ काण्ड : तौसीफ की योजना निकिता का अपहरण करके जबरन शादी करने की थी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%a4%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%af/388046 Thu, 29 Oct 2020 07:38:09 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=388046 बल्लभगढ़ में हुई निकिता की हत्या न सिर्फ तौसीफ के डर के चलते बल्कि उसके और उसके परिवार के कुछ साल पहले हुए अपमान के चलते भी हुई है। ऐसे ही कई खुलासे आरोपी तौसीफ ने पुलिस रिमांड के दौरान किए हैं। निकिता के हत्यारोपियों तौसीफ और रेहान को पुलिस ने दो दिन के रिमांड …]]>

बल्लभगढ़ में हुई निकिता की हत्या न सिर्फ तौसीफ के डर के चलते बल्कि उसके और उसके परिवार के कुछ साल पहले हुए अपमान के चलते भी हुई है। ऐसे ही कई खुलासे आरोपी तौसीफ ने पुलिस रिमांड के दौरान किए हैं।

निकिता के हत्यारोपियों तौसीफ और रेहान को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पता चला है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने कई राज उगले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने निकिता का अपहरण शादी की नीयत से किया था।

वह स्कूल के दिनों से उसे पसंद करता था और शादी करना चाहता था। अपहरण के बाद वह निकिता को मथुरा लेकर गया था। इसी बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा।

उसके परिवार की पुलिस और समाज के सामने काफी बदनामी हुई। उसे और उसके परिवार को सबके सामने निकिता के परिवार से माफी भी मांगनी पड़ी। यह अपमान तौसीफ भूला नहीं था।

तौसीफ की योजना निकिता का अपहरण करके जबरन शादी करने की थी। इसीलिए सोमवार को उसने अग्रवाल कॉलेज के गेट पर निकिता को जबरन कार में डालने का प्रयास किया था। निकिता के विरोध करने पर उसने उसे गोली मार दी।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आरोपी की मां ने निकिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। इस हत्याकांड की बारीकी से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

इस टीम में एसीपी क्राइम अनिल कुमार, डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार, एएसआई कप्तान और हेड कांस्टेबल दिनेश, संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह को शामिल किया गया है। टीम जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

]]>