बलरामपुर और मनिहारी के सबसे तेज चुनावी नतीजे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 10 Nov 2020 06:16:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बलरामपुर और मनिहारी के सबसे तेज चुनावी नतीजे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्राणपुर से BJP की निशा सिंह आगे, कटिहार, प्राणपुर, कदवा, बलरामपुर और मनिहारी के सबसे तेज चुनावी नतीजे https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-bjp-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%86/392270 Tue, 10 Nov 2020 06:15:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=392270  बिहार विधान सभा चुनाव के 240 सीटों वे रूझान आ रहे हैं। सुबह 11 बजे तक एनडीए 122 और महागठबंधन 111 सीटों पर आगे चल रही है। अन्‍य दस सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। परिणाम अब बस आनेवाले ही वाले हैं। इस घड़ी का सबको बेसब्री से इंतजार था। सुबह आठ बजे से ही …]]>

 बिहार विधान सभा चुनाव के 240 सीटों वे रूझान आ रहे हैं। सुबह 11 बजे तक एनडीए 122 और महागठबंधन 111 सीटों पर आगे चल रही है। अन्‍य दस सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। परिणाम अब बस आनेवाले ही वाले हैं। इस घड़ी का सबको बेसब्री से इंतजार था। सुबह आठ बजे से ही बिहार के 55 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हाे गई।  बिहार के 243 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव संपन्‍न होने के बाद अाज नतीजों का दिन है।इस पर आपको बिहार के प्रत्‍येक मतगणना केंद्र से सीधे, सटीक और सबसे तेज नतीजे प्राप्‍त होंगे।

तेजस्‍वी आगे, तेज प्रताप यादव पीछे, 118 पर एनडीए, 115 पर महागठबंधन आगे

सुबह दस बजे तक के रुझाान के अनुसार एनडीए 106 सीटों पर और महागठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रहा था। अन्‍य भी नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे, इनमें लोजपा सबसे आगे चल रहा है।

यहां देखें कटिहार जिले के कटिहार, प्राणपुर,कदवा,बलरामपुर और मनिहारी के सबसे तेज चुनावी परिणाम । इसके अलावा अन्‍य कई महत्‍वपूर्ण जानकारी और पल-पल के अपडेट्स देंखें।

कटिहार चुनाव 2020 परिणाम 

कटिहार में एनडीए के सामने बड़ी चुनौती है। पहले जिले की छह सीटों पर एनडीए का कब्‍जा था । जिले की पांच सीटों पर महागठबंधन का कब्‍जा है। दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई थी। इनमें से प्राणपुर सीट से जीतकर विनोद कुमार सिंह मंत्री बने। हाल ही में उनका देहांत हो गया है। यहां सात नवंबर को मतदान हुआ था। कटिहार सदर विधान सभा सीट पर भाजपा और राजद में कांटे की टक्‍कर है। कुल 19 प्रत्‍याशी किस्‍मत आजमा रहे हैं। जीत की हैट्रिक लगा चुके भाजपा के तारकिशोर प्रसाद सिंह के सामने इस बार राजद के पूर्व मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो  बड़ी चुनौती दे रहे हैं। पिछले चुनाव में तारकिशोर प्रसाद सिंह ने जदयू के विजय सिंह को मात दी थी । उस वक्‍त डॉ राम प्रकाश महतो एनसीपी के टिकट पर मैदान में थे और तीसरे नंबर के रनर अप रहे ।

कड़वा चुनाव 2020 परिणाम 

कदवा विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस, जदयू और लोजपा के बीच त्रिकोणात्‍मक मुकाबला है। कुल 18 प्रत्‍याशी चुनावी जंग कर रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस के शकील अहमद खान विधायक हैं। वे दूसरी बार मैदान में हैं। लोजपा के चन्‍द्रभूषण ठाकुर और जदयू के सूरज प्रकाश राय मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। यहां से पूर्व मंत्री हेमराज सिंह भी निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

मनिहारी चुनाव 2020 परिणाम 

मनिहारी विधान सभा क्षेत्र में भी जदयू , कांग्रेस और लोजपा की भिडंत है। यहां से कुल 11 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं। वर्तमान में सीट कांग्रेस के कब्‍जे में है। कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह वर्त्तमान विधायक हैं। जदयू के शंभु सुमन और लोजपा के अनिल उरांव ने संघर्ष कड़ा बना दिया है। पिछले चुनाव में मनोहर प्रसाद सिंह ने लोजपा के अनिल उरांव को मात दी थी । मनोहर सिंह 2010 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।
 
प्राणपुर चुनाव 2020 परिणाम

प्राणपुर विधान सभा सीट से 13 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री विनोद सिंह के निधन के कारण इस बार पार्टी ने उनकी पत्‍नी निशा सिंह को मैदान में उतारा है। निशा सिंह का मुकाबला का कांग्रेस के तौकीर आलम और निर्दलीय प्रत्‍याशी इशरत परवीन से है। पिछले चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर का रनर अप रहा था ।
प्राणपुर सीट से भाजपा के दिवंगत मंत्री विनोद सिंह की पत्‍नी निशा सिंह वोटों की गिनती में आगे चल रही हैं।

 बलरामपुर चुनाव 2020 परिणाम 

बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र से इस बार कुल 14 प्रत्‍याशी चुनावी जंग कर रहे हैं। मगर मुख्‍य मुकाबला महागठबंधन के माले प्रत्‍याशी महबूब आलम और एनडीए के घटक दल वीआइपी के वरूण्‍ा झा के बीच है।

पिछली बार वरूण झा भाजपा के टिकट पर मैदान में थे। पिछली बार भी उन्‍हें महबूब आलम से मात मिली थी। इस बार चुनावी समीकरण बदले हुए हैं। माले महागठबंधन में है। मुकाबला दिलचस्‍प होने के आसार हैं।






]]>