बर्फ – Live Halchal

मार्च में भी बर्फ से लदा औली, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
फरवरी और मार्च माह में हुई बर्फबारी के बाद से औली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। इन दिनों प्रतिदिन औली में लगभग 200 पर्यटक पहुंच रहे हैं। मार्च माह में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और ऐसे में औली में बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सैलानी बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

बीते जनवरी माह में बर्फबारी न होने से पर्यटन व्यवसायी मायूस हो गए थे लेकिन फरवरी और मार्च माह में हुई अच्छी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। इन दिनों औली चारों ओर से बर्फ से ढकी है।

दो दिनों से खिली चटख धूप से औली के सौंदर्य में भी निखार आ गया है। यहां पहुंच रहे पर्यटक भी खासे उत्साहित हैं। दिल्ली से यहां पहुंची पर्यटक नेहा ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर औली के मौसम के बारे में सर्च किया तो यहां बर्फ होने की जानकारी मिली।

पहली बार इतनी बर्फ देखी है। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ने लगी है लेकिन यहां अभी काफी ठंड है। जोशीमठ-औली सड़क से बर्फ भी पिघल गई है जिससे पर्यटकों के वाहन भी आसानी से औली पहुंच रहे हैं।

पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से कारोबार सही चल रहा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मैदानी इलाकों के तापमान पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

उत्तराखंड : बर्फ की सफेद चादर से ढका गंगोत्री धाम
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते दिनों हुई बर्फबारी से गंगोत्री धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। धाम में करीब साढ़े तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से तापमान में गिरावट के चलते भागीरथी नदी का पानी भी जम गया है।

पिछले दिनों अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते धाम में गत तीन दिनों तक रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही। जिसके चलते गंगोत्री मंदिर परिसर सहित पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है।

तीर्थपुरोहित रजत सेमवाल ने बताया कि धाम में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कर्मचारी व तीर्थपुरोहित संतोष सेमवाल मौजूद हैं। बताया कि पिछले साल भी गंगोत्री धाम में मार्च-अप्रैल तक बर्फबारी हुई थी।

इस साल पिछले दिनों तक कम ही बर्फबारी हुई, लेकिन अब एक साथ तीन-चार दिनों तक मौसम बदलने और बर्फबारी जारी रहने से धाम साढ़े तीन फीट तक रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी के चलते धाम में देवदार का पेड़ गिरने की भी सूचना है। जिससे एक होटल व आवासीय परिसर को क्षति पहुंची है।

वहीं, गंगोत्री हाईवे चौथे दिन भी नहीं खुल पाया है। हाईवे पर सुक्की टॉप से झाला तक आवाजाही बहाल हो गई है, लेकिन झाला से गंगोत्री तक हाईवे पर भारी बर्फ होने से हाईवे बंद है।

गोविंद घाट से सात किमी की दूरी तक तीन फीट बर्फ जमीं
हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका हुआ है। वहीं आज  हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब गोविंद घाट से सात किमी की दूरी तक दो से तीन फीट बर्फ से ढका हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि हेमकुंड साहिब इस वक्त पूरी तरह बर्फ से ढका है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार घांघरिया तक निरीक्षण कर के आए। गोविंद घाट से सात किलोमिटर दूरी तक दो से तीन फीट बर्फ है बिछी है। इस वर्ष अभी तक की यह सबसे अधिक बर्फ़बारी है, जिससे बहुत राहत मिली है।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि समय पर बर्फ बारी होना घटते ग्लेशियर के लिए अति आवश्यक होता है। उम्मीद करते हैं कि यदि इस वर्ष और बर्फ भी अभी पड़ जाती है तो यात्रा की तैयारी के लिए रास्ता खोलने के समय भारतीय सेना को खुला मौसम मिलेगा और यात्रा भी समय से शुरू की जा सकेगी। अभी यात्रा खोलने की तिथि सरकार एवं ट्रस्ट ने निश्चित नहीं की है।

वहीं उत्तराखंड में आज से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं। लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड, बर्फ की चादर से ढका हिमाचल प्रदेश
आज रविवार को राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कोहरे का यह दौर तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस बीच दिल्लीवासियों को लगातार सर्द मौसम के लिए तैयार रहने और कोहरे की स्थिति के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में और सताएगी ठंड

उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी से बेहद भारी कोहरा है, जिससे हवाई और ट्रेन यात्रा में देरी हो रही है। बता दें कि 30-31 दिसंबर से उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है।

क्षेत्र में घने कोहरे के कारण IMD ने हफ्ते तक जारी रहने वाले ऑरेंज अलर्ट के साथ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार तक, आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत में गंभीर शीत लहर की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में बर्फबारी तो उत्तराखंड में होगी बारिश

अनुमान है कि 13 और 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होगी। 16 और 17 जनवरी को उत्तराखंड में भी बारिश संभव है।

मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है। चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी ठंडे दिन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। 16 जनवरी से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते के दौरान संभावित ठंड और बढ़ेगी।

कैसा रहेगा पश्चिम और दक्षिण भारत में मौसम का हाल?

पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो राजस्थान में शीत लहर का सामना करने का अनुमान है। वहीं, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। 15 जनवरी, 2024 के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश के बंद होने के आसार हैं। वहीं, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बारिश की उम्मीद है।

स्पीति वैली: एक सफर बर्फ से होते हुए खूबसूरत पहाड़ो का…
यदि आप मोटर-बाइक या कार से ट्रैवेलिंग करने के शौकीन है तो आज हम लाये है आपके लिए एक ऐसा सफर जिसकी शुरुआत  शिमला की बर्फीली पहाड़ियों से होती हुई

हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और मनोरम जगहों में से एक स्पीति वैली पर जाकर रुकेगी . स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश का एक जिला है,जिसका मुख्यालय केलांग है पर इस सफर की शुरुआत आपको शिमला से करनी होती है . शिमला से स्पीति वैली तक किन्नौर से होते हुए एक सड़क है जहाँ से कुंजुम पास से होते हुए स्पीति वैली पहुँचा जाता हैं .यह सफर आपको बहुत पसंद आएगा क्योंकि इसमें आपको हरियाली के साथ भूस्खलन और दर्रे का दिलचस्प मिश्रण मिलेगा . इस रोड ट्रिप पर जाना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि यहां की सड़के बेहद संकरी हैं और अचानक से आने वाले मोड़ इस रास्ते की मुश्किलों को और बढ़ाते हैं.जिससे ट्रिप का मज़ा और बढ़ जाता है .