बर्फीली हवाओं – Live Halchal

बर्फीली हवाओं का असर, मध्यप्रदेश में 4.6 डिग्री तक गिरा पारा
उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड का सीधा असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है और कई इलाके ठिठुरन की चपेट में हैं। बीती रात शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि चार शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शाजापुर में शीतलहर ने ठंड का अहसास और तीखा कर दिया।शुक्रवार सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरे ने दृश्यता कम कर दी। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल और इंदौर में भी रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

हवाओं और सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज रफ्तार जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं, जिनका असर मध्यप्रदेश तक पहुंच रहा है। इसी कारण ठंड और बढ़ी है। वहीं, 16 जनवरी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है, लेकिन 19 जनवरी से एक नया विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। यदि यह मजबूत हुआ तो 20 जनवरी के बाद प्रदेश में बादल और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

छोटे शहरों में ज्यादा ठंड
शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। शाजापुर, कटनी के करौंदी और मंदसौर में भी न्यूनतम तापमान 4.7 से 4.8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजगढ़, रीवा, दतिया, पचमढ़ी समेत कई शहरों में पारा 7 डिग्री के आसपास रहा। उमरिया, नौगांव, मंडला, खजुराहो, सतना, दमोह, सीधी, रायसेन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मलाजखंड और रतलाम जैसे जिलों में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।प्रदेश के बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी पारा फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया है।

कोहरे से ट्रेनों पर असर
घने कोहरे के कारण ग्वालियर-चंबल अंचल सहित कई जिलों में सुबह दृश्यता कम रही। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें मालवा, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

जनवरी में ठंड का रिकॉर्ड ट्रेंड
इस बार प्रदेश में सर्दी ने नवंबर-दिसंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और जनवरी में भी यही रफ्तार जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर-जनवरी में उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाएं सबसे ज्यादा असर डालती हैं। इसी दौरान शीतलहर, घना कोहरा और कभी-कभी मावठे की बारिश देखने को मिलती है। पिछले वर्षों के आंकड़े भी यही संकेत देते हैं कि जनवरी मध्यप्रदेश के लिए सबसे ठंडा महीना साबित होता है।

उत्तर की बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में बढ़ाई कंपकंपी
मध्यप्रदेश में ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कंपकंपी बढ़ गई है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां शुक्रवार को कई जिलों में दिनभर धूप के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी हालात लगभग ऐसे ही रहेंगे, जबकि दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में दिन ठंडा रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

सुबह घने कोहरे की चादर, 15 से ज्यादा जिलों में दृश्यता घटी
शनिवार सुबह प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरे की मोटी परत छाई रही। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, रायसेन, शाजापुर और विदिशा समेत अन्य जिलों में भी कोहरे का असर देखने को मिला।

दिन-रात दोनों में ठंड, तापमान में तेज गिरावट
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में जहां रातें बेहद सर्द हो गई हैं, वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल में दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। इसी वजह से अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है।

खजुराहो सबसे ठंडा, पारा 3.4 डिग्री तक लुढ़का
गुरुवार-शुक्रवार की रात छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया में 3.9 डिग्री, शिवपुरी में 4 डिग्री और राजगढ़ में 5 डिग्री तापमान रहा। पचमढ़ी, मंडला, रीवा, उमरिया, सीधी और टीकमगढ़ में भी पारा 7 डिग्री से नीचे बना रहा।बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 8 डिग्री, इंदौर में 9.4, उज्जैन में 8.3 और जबलपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

घने कोहरे के चलते रेल संचालन भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित रही, जबकि पंजाब मेल, जनशताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, सुबह से छाया घना कोहरा
आगरा में सर्दी अभी और कहर बरपाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है।

उत्तर प्रदेश आगरा में शनिवार सुबह को कोहरे की घनी परत छा गई। सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बर्फीली हवाओं की वजह से आगरा में गलन से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है।

वहीं शनिवार सुबह आगरा में ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे का असर दृश्यता शून्य। वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया या फिर वह सड़क पर रेंगते हुए नजर आए। दिन में लाइट का सहारा ले रहे थे। जनवरी के आखिरी सप्ताह में घने कोहरे का असर दिखाई नहीं देता था,लेकिन इस बार घने कोहरे की वजह से लोग बेहाल हैं।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, दिनभर नहीं निकली धूप
उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली बर्फीली हवाओं से रविवार को दिनभर ठंडक महसूस हुई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। सोमवार को भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। यह शनिवार के मुकाबले करीब दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुई और दोपहर 12 बजे के बाद बहुत हल्की धूप निकली। पूरे दिन शीत दिवस जैसी स्थिति रही।

सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर रविवार को शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। सोमवार से हवाओं की दिशा बदलने की उम्मीद है। रविवार को दिल्ली में दक्षिण व उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चली। वहीं सोमवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम, उत्तर और दक्षिण-पूर्व होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग, कोहरे ने किया परेशान
मुरादाबाद मंडल शीतलहर की चपेट में है। लगातार घना कोहरा छाए रहने के कारण ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पांच दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं।

मुरादाबाद जिले में ठंड का कहर जारी है। दिन का तापमान 11 से 12 डिग्री व रात का तापमान 6 डिग्री पर रुककर रह गया है। इसके कारण शुक्रवार को भी दिन में काफी ठंड रही। रात को हल्का कोहरा व गलन लोगों की कंपकंपाहट का कारण बनी।

3000 मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम थोड़ा साफ हुआ लेकिन गलन बरकरार रही। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक मुरादाबाद में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इसके कारण शीतलहर चलेगी और गलन जारी रहेगी।

सुबह व शाम को हल्का कोहरा छाया रहने के अनुमान हैं। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से छह डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस था, जोकि सामान्य से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

दक्षिण से दक्षिण पश्चिम की दिशा में 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। वातावरण में नमी भी 92 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवा मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रही है।

मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिन में हल्की धूप निकल सकती है लेकिन हवा के कारण तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन रात में ठंड लोगों को सताएगी।