बर्थडे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 25 Apr 2024 09:57:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बर्थडे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बर्थडे पर वरुण धवन ने पैपराजी के लिए किया कुछ ऐसा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a3-%e0%a4%a7%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%b0/554965 Thu, 25 Apr 2024 09:57:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=554965 एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बुधवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरा पैपराजी एक्टर की तस्वीरें लेने उनके घर के बाहर पहुंच गए। इस दौरान ज्यादातर पैप्स से परेशान रहने वाले सेलेब्स से परे वरुण धवन ने कुछ ऐसा किया कि फैंस अपना दिल हार बैठे। इसके साथ ही उन्होंने अपना बर्थडे …]]>

एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बुधवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरा पैपराजी एक्टर की तस्वीरें लेने उनके घर के बाहर पहुंच गए। इस दौरान ज्यादातर पैप्स से परेशान रहने वाले सेलेब्स से परे वरुण धवन ने कुछ ऐसा किया कि फैंस अपना दिल हार बैठे। इसके साथ ही उन्होंने अपना बर्थडे भी मीडिया के साथ मनाया।

सितारों के पीछे अपना पूरा दिन पैपराजी बिता देते हैं। सितारे भी उनकी मेहनत से अनजान नहीं हैं। ऐसे में जब मौका मिलता है, तो वो भी उनके लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। अब अभिनेता वरुण धवन को ही देख लीजिए, अपने 37वें जन्मतिथि पर वो खुद बालकनी में रखे गमले हटाने लग गए।

दरअसल, बुधवार को वरुण के जन्मदिन पर कई पैपराजी वरुण को कैमरे में कैद करने के लिए उनके घर पहुंच गए। घर में रखे गमलों के कारण पैपराजी वरुण की तस्वीरें नहीं ले पा रहे थे। फिर क्या था, वरुण ने खुद गमले उठाए और नीचे रख दिए ।

पैप्स संग मनाया बर्थडे

वरुण धवन  की ये अदा पैपराजियों के साथ उनके प्रशंसकों को भी भा रही है। वरुण ने घर से बाहर निकलकर वहां मौजूद लोगों को केक भी खिलाया। हालांकि वरुण ने खुद केक का एक टुकड़ा भी नहीं खाया, क्योंकि वह डायट पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर घर में काटे गए केक के साथ अपनी फोटो शेयर करके दी। उन्होंने लिखा, ‘आगे बढ़ रहा हूं, सीख रहा हूं, फिर भी पहले जैसा रहने का प्रयास कर रहा हूं। मैंने केक को थोड़ा सा चखा है, क्योंकि मैं बहुत जल्द एक नई फिल्म शुरू करने जा रहा हूं, जिसके लिए मैं उत्सुक हूं।’ वरुण के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म बेबी जान का नया लुक भी जारी किया गया।

पापा बनने वाले हैं वरुण

वरुण धवन प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपने घर पर बेबी शॉवर पार्टी रखी थीं। जहां कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थीं।

वरुण की आने वाली फिल्में

वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर की फिल्म स्त्री 2 पर काम चल रहा है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा वरुण धवन फिल्म बेबी जॉन में भी नजर आएंगे। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने बर्थडे पर ही किया।  

]]>
आज कियारा आडवाणी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही, जानते है कुछ दिलचस्प बातें.. https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%a1%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/490335 Sun, 31 Jul 2022 07:52:38 +0000 https://livehalchal.com/?p=490335 कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कियारा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। वे बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। 31 जुलाई के दिन वे …]]>

कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कियारा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। वे बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। 31 जुलाई के दिन वे अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा 1992 को मुंबई में जन्मीं थी। कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया था। बॉलीवुड में डेब्यू के साथ ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। कियारा ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उसी वक्त उन्होंने अपना नाम आलिया से बदलकर कियारा रख लिया था। कियारा के डेब्यू के वक्त आलिया भट्ट इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम बना चुकी थीं।

किसके कहने पर कियारा ने बदला था नाम

बता दें कि सलमान खान की सलाह पर कियारा ने अपना नाम बदला था। एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि फिल्म अंजाना अंजानी में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा था। जिससे वे बेहद इंप्रेस हुई थीं। कियारा ने अभी भी उनके सोशल मीडिया पर उनका नाम आलिया लिखा हुआ है। हालांकि इसे उन्होंने अपने मिडिल नेम के रूप में रखा है।

नाम बदलने को लेकर कियारा ने कहा था कि वे ज्योतिषि पर विश्वास नहीं करती हैं। वे अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहती थीं इसलिए नाम बदल लिया। वैसे कियारा के करीबी रिश्तेदार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। शाहीन जाफरी कियारा की मौसी लगती हैं। शाहीन दिग्गज एक्टर अशोक कुमार की पोती हैं। उस समय सलमान खान और शाहीन जाफरी के रिलेशनशिप के काफी चर्चे थे। साथ ही कियारा एक्ट्रेस जूही चावला की भतीजी भी लगती हैं।

]]>
अपनी बच्ची की जिद पर पेरेंट्स ने दी पॉटी थीम वाली पार्टी https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%90%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%87/52598 Tue, 06 Jun 2017 07:20:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=52598 माता और पिता अपने बच्चो की ख़ुशी ही चाहते है। ऐसे में वो अपने बच्चो की ख़ुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है। और आज हम बात कर रहें है Audrey नाम की एक बच्ची की जिसके माँ और पापा ने अभी हाल ही में उसका बर्थडे मनाया है।बड़ा बेतुका लगता …]]>

माता और पिता अपने बच्चो की ख़ुशी ही चाहते है। ऐसे में वो अपने बच्चो की ख़ुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है। और आज हम बात कर रहें है Audrey नाम की एक बच्ची की जिसके माँ और पापा ने अभी हाल ही में उसका बर्थडे मनाया है।बड़ा बेतुका लगता है यह

बड़ा बेतुका लगता है यह वीडियो , पर तीन दिन में 90 लाख लोगों ने देख लिया: वीडियो

अपनी बच्ची की जिद पर पेरेंट्स ने दी पॉटी थीम वाली पार्टी और इस बर्थडे की थीम रहीं थी पॉटी वाली। जी हाँ इस बच्ची की डिमांड थी की उसे पॉटी थीम वाली पार्टी मनाना है जिसे उसके माँ और पिता ने मिलकर पूरा किया।उन्होंने अपनी बच्ची के लिए एक पॉटी थीम पार्टी जिसमे पॉटी वाले इमोजी, पॉटी से जुड़े अजीबोग़रीब खेल, पॉटी के जैसी ड्रेस आदि थे।

देखिये आजकल अखिलेश की सभा में हो रहा है नागिन डांस, देखें विडियो

यहाँ तक की Audrey ने भी पॉटी वाली ड्रेस पहनी थी। पेरेंट्स का कहना था उनकी बच्ची की ख़ुशी के लिए यह बहुत ही छोटी बात है। आपको बता दें की Audrey अभी तीन साल की है और यह उनकी बहुत ही अजीबोगरीब मांग थी।

]]>
तेंडुलकर के बर्थडे के लिए सबसे बड़े फैन सुधीर का ये है प्लान https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/49613 Mon, 24 Apr 2017 11:21:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=49613 नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर 24 अप्रैल को 44 साल के हो जाएंगे। क्रिकेट के इस भगवान के बिहार में रहने वाले एक फैन के लिए इस‍ दिन का विशेष महत्व रहता है। सुधीर गौतम की इस दिन मुंबई पहुंचकर सचिन को विश करने की योजना है। अपने शरीर पर तिरंगा और भारत का …]]>

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर 24 अप्रैल को 44 साल के हो जाएंगे। क्रिकेट के इस भगवान के बिहार में रहने वाले एक फैन के लिए इस‍ दिन का विशेष महत्व रहता है। सुधीर गौतम की इस दिन मुंबई पहुंचकर सचिन को विश करने की योजना है।तेंडुलकर के बर्थडे के लिए सबसे बड़े फैन सुधीर का ये है प्लान

अपने शरीर पर तिरंगा और भारत का नक्शा पेंट कर दुनियाभर के स्टेडियमों में टीम इंडिया की हौसला-अफजाई करने वाला यह फैन अब ‘मिस यू तेंडुलकर’ के मैसेज के साथ नजर आता है। ‍सचिन यदि अपने बर्थडे के दिन मुंबई में हो तो सुधीर वहां पहुंच जाता है, अन्यथा अपने दोस्तों के साथ केट काटकर मास्टर ब्लास्टर का जन्मदिन मनाता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सुधीर ने बर्थडे प्लान को उजागर करते हुए बताया, ‘मैं ट्रेन से 24 अप्रैल को सुबह मंबई पहुंच जाऊंगा। मेरे पास उनके लिए एक विशेष गुलदस्ता है, मैंने इसे अपना टच दिया है। इसमें मैंने सचिन के बचपन, जवानी और बल्लेबाजी के दौरान के कई फोटोज को जोड़ा है। ये मेरी उनसे जुड़ी यादें हैं।

सचिन तेंडुलकर के बांद्रा स्थित घर पहुंचकर गौतम उन्हें यह गिफ्ट प्रदान करेंगे। वे इससे पहले नेरूल में एक आर्टिस्ट से अपने शरीर पर पेंट करवाएंगे। सचिन के घर के बाद गौतम वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे जहां आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस को राइजिंग पुणे सुपरजायंट का मुकाबला करना है।

]]>
सहवाग ने किया ट्वीट, ‘घी सीधी उंगली से ना निकले, तो बिली है ना’ https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%98%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a7/47493 Wed, 12 Apr 2017 07:38:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47493 नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया से सन्यास लेने के बाद पूर्व बल्लेबाज और मौजूद ट्विटर किंग वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर ट्वीट किया, और न्यूजीलैंड के अंपायर बिली बाउडेन(Billy Bowden) को एक अनोखे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. एक बार फिर हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर उड़ाया धोनी का मज़ाकइंग्लैंड के इस …]]>

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया से सन्यास लेने के बाद पूर्व बल्लेबाज और मौजूद ट्विटर किंग वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर ट्वीट किया, और न्यूजीलैंड के अंपायर बिली बाउडेन(Billy Bowden) को एक अनोखे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

एक बार फिर हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर उड़ाया धोनी का मज़ाकसहवाग ने किया ट्वीट, 'घी सीधी उंगली से ना निकले, तो बिली है ना'इंग्लैंड के इस अंपायर की मौजूदगी दर्शको को हमेशा से ही लुभाती रही है. बाउडेन 11 अप्रैल को 54 साल के हो गए. वही ट्विटर किंग वीरेंद्र सहवाग ने बाउडेन के ही अंदाज में बर्थडे विश किया है.

आईपीएल 10: कोलकाता नाइट राउडर्स के सलामी बल्लेबाज हुए चोटिल

सहवाग ने ट्वीट किया, सबसे खुश और मनोरंजक अंपायर बिली बाउडेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं. अगर घी सीधी उंगली से ना निकले, तो बिली है ना. बता दे बिली के मैदान में कई फैसलों के इशारे कुछ अलग रहे, जो उनकी लोकप्रियता के कारण बने. बल्लेबाजों को आउट देते वक्त उन्होंने कभी सीधी उंगली नहीं दिखाई, बल्कि उसे मोड़ लेते थे.

]]>