बरेली में दर्दनाक हादसा – Live Halchal

बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और दो पुत्रों की मौत
बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता और दो पुत्रों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसा गुडवर गांव के समीप हुआ। बाइक सवार पिता-पुत्र मजदूरी करने जा रहे थे।

बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह गुडवर गांव के नजदीक हुआ। मृतकों की पहचान गांव इटौआ निवासी 55 वर्षीय पप्पू, उनके पुत्र विशाल (15 वर्ष) और विवेक (20 वर्ष) के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

मृतक पप्पू की चाची सरोज ने बताया कि पप्पू बृहस्पतिवार सुबह छह बजे अपने दोनों बेटों को बाइक से लेकर मजदूरी करने किच्छा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गुडवर गांव के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों के परिवार में मचा कोहराम
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतकों की जेब में मिले दस्तावेजों को देखकर उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतकों की शिनाख्त की गई। हादसे के बाद पप्पू के परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक पप्पू की पत्नी शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि पप्पू के छह बच्चे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सड़क पर कोहरा अधिक होने के कारण ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पिता-पुत्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बरेली में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर कार से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे।

बरेली में हाईवे पर ठेले को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक कार से टकरा गई। हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग गया।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी मुनीश शर्मा (40), नुक्ता प्रसाद (38) और जितेंद्र (32) शुक्रवार रात बाइक से रिठौरा आ रहे थे। नुक्ता प्रसाद बाइक चला रहे थे। हाईवे पर प्रभु फिलिंग स्टेशन के सामने एक ठेले को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

भमोरा: कार की टक्कर से खाई में गिरा ई-रिक्शा, 10 घायल
बरेली-बदायूं रोड पर भमोरा बिजलीघर के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा खाई में घुसकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे 10 लोग घायल हो गए। तीन वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर माफी निवासी राजवीर ने बताया कि वह माता के दर्शन करने के लिए बरेली के चौरासी घंटा मंदिर गए थे। लौटते समय भमोरा बिजलीघर के पास ई-रिक्शा को आगरा जा रही कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

हादसे में छह वर्षीय रुपेश, तीन वर्षीय उपासना पुत्री राजवीर, सात वर्षीय सूरज, नौ वर्षीय गुलशन के साथ रोहतास, राजवीर, जावित्री, भगवती, ममता व सुमन ई-रिक्शा के नीचे दब गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उपासना की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग गए। पुलिस ने कार व ई-रिक्शा को कब्जे में लिया है।