बयान दर्ज – Live Halchal

बयान दर्ज कराने की जगह कोर्ट जा सकते हैं मुख्तार के परिजन
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ ही 26 व 28 मार्च को मुख्तार को मिले इलाज की फाइलें भी खंगाली जाएंगी। पता किया जाएगा कि 26 मार्च को 14 घंटे में मुख्तार को क्या-क्या इलाज दिया गया।

मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में अब माफिया के परिजनों को भी बयान देने के लिए बुलाया जा सकता है। दूसरी ओर शनिवार को जांच करने के लिए टीम मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची। 28 मार्च की रात मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी।

परिजनों ने मुख्तार को जहर देने का आरोप लगाया था। लिहाजा अगले ही दिन न्यायिक व मजिस्ट्रेटी ने जांच शुरू कर दी थी। अब तक जेल की बैरक, खाने-पीने के सामान व मुख्तार को दी जाने वाली दवाइयों की जांच हो चुकी है। जरूरत के मुताबिक नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

अभी मेडिकल कॉलेज में मुख्तार को मिले इलाज की जांच बाकी है। सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही जांच टीमें अब मुख्तार के परिजनों के बयान लेने की तैयारियों में जुटी हैं। जल्द ही जेल प्रशासन पर आरोप लगाने वाले मुख्तार के भाई अफजाल और बेटे उमर को गाजीपुर से बुलाया जा सकता है। अब देखना होगा कि दोनों बयान दर्ज कराने आते हैं या फिर कोर्ट का सहारा लेते हैं।

मेडिकल कॉलेज में इलाज की फाइलें देखीं जाएंगी
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ ही 26 व 28 मार्च को मुख्तार को मिले इलाज की फाइलें भी खंगाली जाएंगी। पता किया जाएगा कि 26 मार्च को 14 घंटे में मुख्तार को क्या-क्या इलाज दिया गया। इसी तरह 28 मार्च की रात घंटे-दो घंटे के भीतर उसे किस-किस वार्ड में रखा गया और कौन-कौन सी दवाइयां व इंजेक्शन दिए गए। पूरे इलाज का लेखाजोखा तैयार किया जाएगा।

15 दिनों के भीतर विसरा रिपोर्ट आने की उम्मीद
मुख्तार की मौत की जांच की सबसे अहम कड़ी है, उसके शव की विसरा रिपोर्ट। जिसे पांच दिन पहले ही जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वैसे तो आम विसरा रिपोर्ट दो से तीन माह के भीतर आती हैं, क्योंकि मुख्तार का मामला गंभीर है और तीन-तीन जांचें चल रही हैं। लिहाजा रिपोर्ट के 15 से 20 दिनों के भीतर में आने की संभावना है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा कि माफिया के परिजनों के आरोप कितने सही और कितने गलत हैं।

सार्वजनिक नोटिस जारी
मुख्तार मौत मामले की जांच कर रही एसीजेएम प्रथम व एमपीएमएलए कोर्ट गरिमा सिंह ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में अपना बयान दर्ज कराना है, तो वह 20 अप्रैल तक उनके समक्ष उपस्थित होकर दर्ज करा सकता है।

जेल अधीक्षक के बाद भाजपा नेता को फोन पर धमकी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के बाद अब भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है। उनकी शिकायत पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सर्विलांस टीम ने जांच शुरू कर दी है। माफिया अतीक और मुख्तार के नाम पर उन्हें धमकाया गया है।

कहा- तुम्हारा नाम हिंदू आतंकवादी संगठन के सदस्य के रूप में निकला है
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी अधिवक्ता व भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र में विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मुदित शर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके फोन पर व्हाट्सएप पर कॉल आई। फोन करने वाले ने नाम और पता पूछा। इसके बाद उसी नंबर से दूसरा फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा नाम हिंदू आतंकवादी संगठन के सदस्य के रूप में निकला है।

पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत
अतीक भाई जान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों के हाथ हैं। मुख्तार भाईजान की हत्या में भी पंडितों का हाथ है। हम सभी को बता रहे हैं। हमारे निशाने पर तुम सभी लोग हो। तेरे घर की लोकेशन हमारे पास है। इसके बाद मुदित ने पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत की। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। फोन करने वाले को जल्द पकड़ा जाएगा।