बनभूलपुरा – Live Halchal

बनभूलपुरा से एक और लड़की हो गई लापता; घर से 45 हजार रुपये ले गई किशोरी
हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि इसी बीच इसी थाना क्षेत्र से एक और बिटिया लापता हो गई।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि इसी बीच इसी थाना क्षेत्र से एक और बिटिया लापता हो गई। पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एक और मामला आने के बाद पुलिस के सामने किशोरी को सकुशल बरामद करने की चुनौती है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी पुत्री 20 जून को दोपहर तीन बजे घर से बगैर बताए कहीं चली गई। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने मूल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और हाल निवासी इंदिरानगर नूरी मस्जिद बनभूलपुरा निवासी युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि उसकी पुत्री अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और अन्य सामान भी साथ ले गई है। पुलिस को यह तहरीर ऐसे वक्त पर मिली है जब पिछले कई दिनों से लापता दो नाबालिग की पुलिस बमुश्किल बरामदगी कर पाई थी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक बच्चियों के लापता होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। हालांकि पुलिस जल्द किशोरी को खोजने का दावा कर रही है। एसओ भाकुनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अभी बनभूलपुरा हिंसा का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि पुलिस ने बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ब्रीफिंग पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

हल्द्वानी में बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ब्रीफिंग पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

बता दें कि बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा हुआ है। हाल में वन विभाग ने इलाके में ड्रोन के जरिए कब्जे की स्थिति को जाना और फोटोग्राफी भी कराई। हालात देख वन विभाग के अफसर दंग रह गए। अगर अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर की चहारदीवारी न होती तो इस मेगा प्रोजेक्ट की भूमि पर भी कब्जा होने की आशंका थी। अब वन विभाग अतिक्रमणकारियों से भूमि खाली कराने की तैयारी में जुटा है।

वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा हुआ है। यहां लीज अवधि खत्म होने के बाद न तो लोगों ने लीज नवीनीकरण कराया और न ही वन भूमि को खाली किया है। इसी तरह सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन भूमि पर कब्जा हो चुका है। इसको लेकर वन विभाग आंख बंद किए रहा। यह भूमि स्टांप पर खुर्द-बुर्द की गई है। इसकी जांच कराने की बात हुई, पर महीनों तक जांच पूरी न हो सकी। अब अतिक्रमण हटाने को लेकर नए सिरे से कोशिश तेज हुई तो जंगलात ने भी प्रयास तेज किए हैं। हाल में वन विभाग की टीम ने इलाके में ड्रोन सर्वे भी किया है। इकसे अलावा जो निर्माण काम हुए हैं। उनकी जीआई मैपिंग भी कर रहा है।

मास्टरमाइंड से होगी बनभूलपुरा थाने के नुकसान की वसूली
मलिक का बगीचा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बीती 8 फरवरी की शाम हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने चोरगलिया रोड स्थित बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी थी। पुलिस थाने में हुए नुकसान का आकलन कर रही है, जिसके आधार पर आरोपी अब्दुल मलिक से इसकी वसूली की जाएगी।

बनभूलपुरा हिंसा के दौरान जलाए गए थाने में अपराधियों के रिकॉर्ड सुरक्षित बच गए हैं। हालांकि थाने के दस्तावेज और पत्राचार से संबंधित सभी डाटा कंप्यूटर जलने से खत्म हो गया है। पुलिस थाने में हुए नुकसान का आकलन कर रही है, जिसके आधार पर हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक से इसकी वसूली की जाएगी।

मलिक का बगीचा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बीती 8 फरवरी की शाम हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने चोरगलिया रोड स्थित बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी थी। आगजनी से थाने को काफी नुकसान पहुंचा। यहां रखे चार कंप्यूटर सिस्टम भी आग की भेंट चढ़ गए, जिसकी हार्ड डिस्क जलने से थाने का करीब आठ साल का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आगजनी के दौरान थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर बच गए हैं। रजिस्टर 4, रजिस्टर 8 सहित हाथ से दर्ज किए जाने वाले अन्य रजिस्टर मालखाने में रखे हुए थे, जिस कारण ये आग की भेंट नहीं चढ़ सके। बताया कि रजिस्टर 4 अपराध रजिस्टर और रजिस्टर 8 ग्राम अपराध रजिस्टर है जिसमें अपराधियों का रिकॉर्ड हाथों से दर्ज किया जाता है। इसमें सालों पुराने अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज है। इनके साथ ही अन्य रजिस्टर और दस्तावेज हैं, जो सुरक्षित हैं।

बताया कि आग लगने से थाने के अन्य कमरों को नुकसान पहुंचा है। साल 2015 में थाने का अपग्रेडेशन हुआ था, तब यहां कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे। जिसके बाद से थाने का सारा काम कंप्यूटर सिस्टम में ही किया जाने लगा था, जिसमें एसएसपी कार्यालय, एसपी सिटी कार्यालय, प्रशासनिक कार्यालयों को भेजे गए पत्र समेत अन्य रिकॉर्ड था। आग से कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जल गई, जिससे रिकॉर्ड खत्म हो गया। हालांकि मुकदमा अब ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज होता है, जिससे वह सभी सुरक्षित है।

बनभूलपुरा थाने में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान की भरपाई के लिए जल्द ही अब्दुल मलिक को नोटिस जारी किया जाएगा और वसूली की जाएगी। -प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी।

नगर निगम ने 2.68 करोड़ की आरसी काटी
मलिक के बगीचा क्षेत्र में पथराव और आगजनी से नगर निगम को काफी नुकसान पहुंचा है। नगर निगम ने 2.68 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को भेजा था और तीन दिन का समय भुगतान के लिए दिया था। मगर मलिक के भुगतान नहीं करने पर अब नगर निगम ने 2.68 करोड़ की वसूली की आरसी काटी है, जिसे तहसील भेज दिया है। तहसील स्तर से अब 14 दिन में राशि जमा करने का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही राशि जमा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।

इंश्योरेंस नहीं होने पर नहीं मिलेगा वाहनों का क्लेम
बनभूलपुरा हिंसा के दौरान सरकारी वाहनों के साथ ही सैकड़ों निजी वाहनों को भी उपद्रवियों ने आग लगा दी थी जिसके लिए अब लोगों को बनभूलपुरा थाने में अपनी शिकायत भी दर्ज करानी होगी। पुलिस उसे हिंसा की विवेचना में शामिल करेगी। मगर वाहनों का क्लेम इंश्योरेंस के माध्यम से ही मिल पाएगा। ऐसे में जिन वाहनों का इंश्योरेंस नहीं होगा, उनको वाहन जलने के बावजूद खाली हाथ रहना पड़ सकता है। हालांकि शासन स्तर से मुआवजा दिए जाने पर कोई फैसला होने के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। एआरटीओ प्रमोद चौधरी का कहना है घटना में जले वाहनों का क्लेम इंश्योरेंस कंपनी ही देगी। इसके लिए वाहन का इंश्योरेंस होना भी जरुरी है।

बनभूलपुरा में 7 दिन बाद कर्फ्यू में कुछ घंटों की दी गई ढील
उत्तराखंड में हल्द्वानी प्रशासन ने सात दिन बाद, बृहस्पतिवार को बनभूलपुरा शहर में कर्फ्यू में कुछ घंटों के लिए ढील देने की घोषणा की है। बनभूलपुरा में एक ‘‘अवैध” मदरसे को ध्वस्त करने को लेकर हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाया गया था।

नैनीताल की जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, गौजाजाली, रेलवे बाजार और एफसीआई गोदाम इलाके में कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। बनभूलपुरा के बाकी के इलाकों में सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक दो घंटे के लिए रियायत दी जाएगी। बनभूलपुरा में अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को ढहाने के बाद आठ फरवरी को इलाके में हिंसा भड़क गई थी।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पथराव किया था और पेट्रोल बम फेंके थे, जिसके कारण कई पुलिसकर्मियों को एक थाने में शरण लेनी पड़ी थी, जिसे भीड़ ने बाद में आग के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस एवं पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हिंसा भड़कने के बाद बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया था।

हल्द्वानी हिंसा : हर तरफ आग, धुआं और भीड़ का शोर; अफसरों ने बताई आपबीती
आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा से लेकर थाने तक जो हुआ है, वह कभी नहीं भुलाया जा सकता। हर तरफ आग, धुआं और हमलावर भीड़ का शोर था। पढ़िये मौके पर मौजूद रहे अफसरों की आपबीती…

कई बार मुश्किल हालात में काम किया है, कार्य के दौरान विरोध, आक्रोश का सामना भी किया है, पर आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा से लेकर थाने तक जो हुआ है, वह कभी नहीं भुलाया जा सकता। बनभूलपुरा थाने में हर तरफ आग, धुआं और हमलावर भीड़ का शोर था, तो वहीं मलिक के बगीचा और आसपास के इलाके में पुलिसकर्मी पर पत्थर बरसाते उपद्रवी थे। इन विषम परिस्थितियों में भी पुलिस और प्रशासन ने हालात पर काबू पा लिया। जिस समय थाने पर भीड़ ने हमला बोला, वहां कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम एपी वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना डॉ. हरीशलाल, एसडीएम प्रमोद आदि भी थाने में थे। इन सभी की जान संकट में फंस गई थी।

पढ़िये मौके पर मौजूद रहे अफसरों की आपबीती…

कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम एपी वाजपेयी का कहना है कि हल्द्वानी में यह मंजर देखना पड़ेगा, कभी सोचा नहीं था। हर तरफ आग, धुआं और अंधेरा था। आग जब ग्राउंड फ्लोर की तरफ फैल गई, तो हम दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। इसी बीच थाने के पीछे की तरफ से दीवार को तोड़कर भी उपद्रवी घुसने की कोशिश करने लगे। सभी की जान संकट में थी, इन स्थितियों के बीच सभी को हौंसला बनाए रखना था। इसके अलावा मौजूद कर्मियों को हिम्मत भी बंधानी थी। पर करीब डेढ़ घंटे तक यह स्थिति रही। इसी बीच उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत भी कराते रहे। थाने के आगे जो आग लगी थी, उसके कारण भी वे अंदर नहीं आ सके। इसी बीच पहुंची पुलिस, प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला और उपद्रवियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया।

पत्थर शरीर पर पड़ते रहे, पर न हिम्मत हारी न धैर्य खोया
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कार्रवाई शुरू होने के साथ ही विरोध शुरू हो गया। लोगों को समझाने की कोशिश की गई। पर पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया। इस बीच पथराव तेज होने लगा। कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी, वे अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते रहे। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया कि वे कानून को हाथ में ले रहे हैं, यह गलत है। पथराव के बीच बार- बार लोगों का समझाने का प्रयास किया गया।

इसी बीच कई पुलिस और निगम कर्मी घायल हो गए। कई पत्थर उन्हें आकर लगे। रास्ते में वाहनों में आग लगा दी गई थी, कार्रवाई वाले स्थल से जैसे ही टीम को लेकर निकले तभी थाने को घेरने और आगजनी की सूचना मिली। इसके बाद वहां पर पहुंची। इसके बाद पुलिस, प्रशासन ने वहां के हालात को देखते हुए सख्त कदम उठाने का फैसला किया।