बदायूं रोड – Live Halchal

बरेली में कल बदायूं रोड पर बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन
आंवला लोकसभा क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

बरेली जिले में बृहस्पतिवार को भमोरा के आलमपुर जाफराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की वजह से बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बुधवार को भी इसके ट्रॉयल के दौरान भारी वाहनों को रोका जा सकता है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात ने यह व्यवस्था लागू कर दी है।

रोड शो के लिहाज से लागू होगा नया डायवर्जन
प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को दोबारा बरेली आकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में रोड शो करेंगे। इसके लिए डायवर्जन अलग से जारी किया जाएगा। इसमें शहर के अंदर के कई प्रमुख रास्ते 26 अप्रैल को सुबह से कार्यक्रम होने तक सील कर दिए जाएंगे। मंगलवार को एसपीजी टीम ने यहां आकर रोड शो स्थल का जायजा लिया।

शाहजहांपुर हाईवे और फरीदपुर-बुखारा रोड भी रहेगा प्रभावित
प्रधानमंत्री मोदी भमोरा में जनसभा करने के बाद हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर जिले में जनसभा करने जाएंगे। वहां से वापस बरेली में त्रिशूल एयरबेस आकर विशेष वायुयान से दिल्ली चले जाएंगे। बावजूद एहतियात के तौर पर सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री के आवागमन की तैयारी भी की जा रही है। ऐसे में बरेली से शाहजहांपुर हाईवे व रामगंगा के पास से बुखारा फरीदपुर मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद किया जा सकता है जिसमें रोडवेज बसें भी शामिल होंगी।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन मिलक से ही शाहाबाद होते हुए बदायूं जा सकेंगे।

लखनऊ, शाहजहांपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से ही कांठ व जलालाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।

पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए झुमका मीरगंज, मिलक, शाहाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।

बदायूं से बरेली होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन शाहाबाद होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।

बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन शाहाबाद, मिलक होते हुए झुमका बडा बाईपास से बरेली आएंगे।

बदायूं से बरेली आने वाली रोडवेज, निजी बस थाना फतेहगंज पूर्वी से बडा बाइपास, इन्वर्टिस, सेटेलाइट होते हुए बरेली आ सकेगी।

बरेली से बदायूं जाने वाली रोडवेज, निजी बस सेटेलाइट, इन्वर्टिस, बड़ा बाइपास, फतेहगंज पूर्वी से बदांयू-दातागंज मार्ग से होते हुए बदायूं जा सकेगी।

बदायूं से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बदायूं, जलालाबाद, कांठ, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे।

बरेली : बदायूं रोड पर 650 एकड़ में बनेगी नाथधाम टाउनशिप
बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के निकट 650 एकड़ में नाथधाम के नाम से नई टाउनशिप बनाएगा। इसमें 72 से 200 वर्गमीटर तक के भूखंड मिलेंगे। भूखंड लेने के लिए पांच जनवरी से पांच फरवरी तक ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की सफलता के बाद बीडीए ने इस टाउनशिप का खाका तैयार किया है।

नई टाउनशिप में 35-40 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी। टाउनशिप के करीब प्रस्तावित रामगंगा रिवर फ्रंट भी इसके आकर्षण का केंद्र प्रमुख बनेगा। सेंट्रल पार्क, नेबरहुड पार्क, आउटडोर व इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर बनेंगे। प्रत्येक चौराहे पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित हैं। शहर में एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस, बदायूं में लाबेला चौक व शाहजहांपुर की टाउन हॉल शाखा से इसके लिए फॉर्म मिलेंगे।

इतनी होगी एक भूखंड की कीमत
टाउनशिप में 20 सेक्टर होंगे। आवासीय भूखंड 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेंगे। प्रत्येक सेक्टर में भूखंडों की नीलामी होगी। पहले चरण में चार श्रेणियों के प्लॉट निकाले गए हैं। इसमें 50, 72, 112, 162 और 200 वर्ग मीटर के भूखंड हैं।

टाउनशिप में नर्सिंग होम, अस्पताल, स्कूल के लिए भूखंड भी दिए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ स्कूल और अस्पताल की सुविधा होगी। सीवर सिस्टम विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण ने टाउनशिप विशेषज्ञों की मदद से साइट प्लान बनाया है।

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथधाम इंटीग्रेटेड टाउनशिप शहरवासियों के नए साल में एक नई आवासीय सुविधा है। बड़े शहरों की तर्ज पर यहां भी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इसीलिए दूसरे शहरों के लोग भी भूखंड खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

आवेदन तय करेंगे टाउनशिप का भविष्य
रामगंगा नदी का पुल पार करके भगवनपुर व भानपुर गांव पड़ते हैं। इनके रकबे में फोरलेन सड़क के किनारे ही नाथधाम टाउनशिप प्रस्तावित है। इसकी डिमांड का सर्वे करने के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। पर्याप्त आवेदन आने के बाद ही बीडीए इसे विकसित करेगा।