बदला मौसम – Live Halchal

पंजाब में देर रात बदला मौसम, तेज आंधी तूफान से गिरे पेड़
मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार व रविवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिन में पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि व बारिश होने के भी आसार हैं।

पंजाब में शुक्रवार-शनिवार की देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार व रविवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिन में पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि व बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक बारिश होने से दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में दोबारा से वृद्धि दर्ज की जाएगी।

शुक्रवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे कम 15 डिग्री के तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा रहा। वहीं 35 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म बना रहा।

विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक फिलहाल पंजाब में गर्म हवाओं का कहर शुरू नहीं हुआ है। लेकिन अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने के चलते गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक हो गया है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, लुधियाना का 33.6 डिग्री, बठिंडा का 33.0, फरीदकोट का 32.0, बरनाला का 33.5, फिरोजपुर का 30.8 और जालंधर का 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम तापमान 18.0, पटियाला का 17.0, बठिंडा का 16.0, फरीदकोट का 16.2, बरनाला का 15.5 और जालंधर का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

इंदौर में बदला मौसम, दिन में गर्मी और रात में ठंडक
ठंड का दौर खत्म अब तापमान में वृद्धि होने लगी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी आ रहा है।

इंदौर समेत मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। कोहरे, ठंड और ओलावृष्टि का दौर लगभग सभी जगह खत्म हो गया है और दिन में तेज गर्मी पड़ने लगी है। इंदौर में दोपहर में तेज गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है। सूरज ढलते ही ठंडी हवाएं मौसम को खुशनुमा बना रही हैं। हालांकि कल से इंदौर में तापमान फिर बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 5 डिग्री का उछाल आया है। इससे तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। दिन का तापमान में 1 डिग्री बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 मार्च की रात से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हो रहा है। इसके लौटने के बाद गर्मी बढ़ेगी।

शनिवार सुबह से ही मौसम साफ है। फिर धूप खिलने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 33.1 (सामान्य) डिग्री और रात का तापमान 20 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन का तापमान 32.4 (-1) डिग्री और रात का तापमान 15.8 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस दौरान गर्मी का अहसास रहा।

सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक अभी उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही हैं। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी नमी ला रही हैं लेकिन इंदौर में इसका असर नहीं है।

बदला मौसम, कई जगहों पर बारिश…दिल्ली-NCR में
भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद सोमवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस वजह से दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हल्की बारिश भी होने की संभावना है। मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी दो तीन दिन गर्मी के तेवर ढीले ही रहेंगे। मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकने व 30 से 40 किमी तक प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में हुए इन बदलावों के चलते दिल्ली की हवा भी फिलहाल साफ है।  सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स महज 123 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले तीन-चार दिन दिल्ली की हवा साफ-सुथरी ही बनी रहेगी।

छह साल में सबसे ठंडा रहा 17 जून का दिन-   इससे पहले सोमवार को दिल्ली में मौसम सुहावना ही बना रहा। बादल छाए रहने से धूप के तेवर भी हल्के रहे। तापमान में 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले छह सालों में 17 जून का दिन सबसे ठंडा दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में हल्की बारिश के बाद देर रात दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से खासी राहत मिली है। सोमवार का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। नमी का स्तर 45 से 65 फीसद तक रहा। मालूम हो कि पिछले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।