बदरीनाथ और मंगलौर – Live Halchal

उत्तराखंड : मतगणना आज… बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर होगा फैसला
2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। मंगलौर में 68.24 प्रतिशत और बदरीनाथ में 51.43 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

प्रदेश में दो विधानसभा सीटों बदरीनाथ और मंगलौर में हुए उपचुनाव की मतगणना आज शनिवार को होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि मंगलौर में 69.73 प्रतिशत और बदरीनाथ में 52.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों सीटों पर चुनाव नतीजे दोपहर एक बजे तक आ जाएंगे।

मतदान प्रतिशत गिरा
2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। मंगलौर में 68.24 प्रतिशत और बदरीनाथ में 51.43 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर में 75.95 प्रतिशत और बदरीनाथ में 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मंगलौर में पुलिस अलर्ट
मंगलौर उपचुनाव में हुई हिंसा के बाद पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है, इसलिए, मतगणना स्थल को दो सेक्टर में बांटा गया है। मतगणना स्थल की जिम्मेदारी एसपी क्राइम पंकज गैरोला को सौंपी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर अधिक संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, कैमरे के साथ साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र अंदर नहीं ले जा सकते हैं। किसी भी तरह का विवाद होने पर आला अफसरों को अवगत कराते हुए उस पर काबू पाएंगे। एसपी देहात ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग नहीं करना है। मतगणनास्थल पर पांच राजपत्रित अधिकारी, पांच निरीक्षक, बीस एसआई, 15 एएसआई, 37 हेड कांस्टेबल, 37 महिला हेड कांस्टेबल, 105 कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।

आठ बजे से पोस्टल बैलेट की होगी गिनती
बदरीनाथ विधानसभा में पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं जबकि पोस्टल बैलेट के लिए सात टेबल हैं। सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गणना होगी और ठीक साढ़े आठ बजे से ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना में ड्रा ऑफ लॉट के माध्यम से पांच मतदेय स्थलों की वीवीपैट की पर्चियों की भी गणना की जाएगी। मतगणना केंद्र में किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। राजनीतिक दलों के एजेंट सुबह सात बजे मतगणना टेबल पर पहुंच जाएंगे।

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव आज
दोनों विधानसभा के उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 4200 कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। पोलिंग पार्टियों को पैदल मार्ग से पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचा दिया गया है।

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव बुधवार को होगा। मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। सभी मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। विधानसभा उपचुनाव को लेकर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि बुधवार को विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ एवं मंगलौर में सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा के उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 4200 कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ में जिन स्थानों पर भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध है, उन स्थानों पर पर्याप्त मानव बल लगाकर पोलिंग पार्टियों को पैदल मार्ग से पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा मतदान कार्मिकों के लिए रिजर्व वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सी-विजिल के माध्यम से 624 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 623 शिकायतों का समाधान किया गया। जबकि एक शिकायत आरओ ने निरस्त कर दी। उपचुनाव में 15 लाख 95 हजार कैश समेत कुल 32 लाख रुपए कीमत की शराब एवं मादक पदार्थ सीज किए गए।

3838 मतदाता पहली बार अपने गांव में देंगे वोट
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों में पहली बार नौ हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 17 गावों के 3838 मतदाता मतदान करेंगे। राज्य बनने के बाद से सामान्य रूप से विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान शीतकाल में इन क्षेत्रों में स्थानीय मतदाताओं की ओर से प्रवास न किए जाने की स्थिति में उनके ग्रीष्मकालीन प्रवास वाले गांवों में मतदान की व्यवस्था की जाती थी।