बढ़ रही ठंड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 16 Dec 2020 08:44:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बढ़ रही ठंड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में छाया कोहरे का कहर https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%9d%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a6/402812 Wed, 16 Dec 2020 08:44:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=402812 देहरादून। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में दिन ब दिन ठंड बढ़ रही है। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मैदानी इलाकों काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे लो विजिबिलिटी के कारण लोग वाहनों …]]>

देहरादून। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में दिन ब दिन ठंड बढ़ रही है। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है।

मंगलवार के बाद बुधवार को भी मैदानी इलाकों काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे लो विजिबिलिटी के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते दिखे।

उत्तराखंड में मौसम भले ही साफ हो, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा छा रहा है।

मौसम विभाग ने बुधवार को हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी और नैनीताल में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। 

मंगलवार को पहाड़ों में सुबह से ही धूप रही, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

]]>