बड़े मंगल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 20 May 2025 04:37:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बड़े मंगल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के ये 5 मंत्र दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%80/614379 Tue, 20 May 2025 04:37:22 +0000 https://livehalchal.com/?p=614379 इस बार ज्येष्ठ महीने में 5 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर ही हनुमान जी भगवान श्रीराम से मिले थे। आज यानी 20 मई को दूसरे बड़े मंगल का व्रत किया जा रहा है। ऐसे में आप इस दिन पर हनुमान जी के इन मंत्रों का जप कर …]]>

इस बार ज्येष्ठ महीने में 5 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर ही हनुमान जी भगवान श्रीराम से मिले थे। आज यानी 20 मई को दूसरे बड़े मंगल का व्रत किया जा रहा है। ऐसे में आप इस दिन पर हनुमान जी के इन मंत्रों का जप कर सकते हैं जिससे आपको हनुमान जी की कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

बड़ा मंगल (Bada Mangal Date) का दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम है। कई साधक इस दिन पर व्रत भी करते हैं। अगर आप बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जप करते हैं, तो इससे आपको वैवाहिक जीवन से लेकर कर्ज की समस्या तक, कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
बड़े मंगल की पूजा में हनुमान जी का चित्र या मूर्ति के समक्ष बैठकर हनुमान गायत्री मंत्र (Hanuman Gayatri Mantra) का जप करना चाहिए। इससे जातक को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

हनुमान गायत्री मंत्र – “ऊँ आञ्जनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्।”

मिलेगा बजरंगबली जी का आशीर्वाद
अगर आप बड़े मंगल के दिन श्रद्धापूर्वक द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र का जप करते हैं, तो इससे साधक पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और उसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र – ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।

कर्ज की समस्या से मिलेगी राहत
हनुमान जी का यह मंत्र आपको कर्ज की समस्या से राहत दिला सकता है। ऐसे में बड़े मंगल की पूजा के दौरान आप इस मंत्र का जप भी कर सकते हैं।

ऊँ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
माना जाता है कि बड़ें मंगल के दिन भक्तिभाव से इस मंत्र का जप करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं –

महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।

खुशहाल रहेगा वैवाहिक जीवन
इस मंत्र के जप से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, इसलिए बड़े मंगलवार की पूजा में इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए।

ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।

कर सकते हैं इनका पाठ
बड़े मंगल की पूजा में इन मंत्रों के साथ-साथ हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करने से जातक को हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में अद्भुत फायदे मिलने लगते हैं।

]]>
बनी रहती है कर्ज की समस्या, तो बड़े मंगल के दिन इन उपायों से पाएं छुटकारा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/613147 Sun, 11 May 2025 04:56:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=613147 वैदिक पंचांग के अनुसार 13 मई से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो रही है। इस महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार (Bada Mangal 2025) को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा होती है जिससे साधक के सभी संकट दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। अब …]]>

वैदिक पंचांग के अनुसार 13 मई से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो रही है। इस महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार (Bada Mangal 2025) को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा होती है जिससे साधक के सभी संकट दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है।

अब जल्द ही ज्येष्ठ महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी। इसी वजह से ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) के नाम से जाता है।

इस शुभ अवसर पर बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार, गरीब लोगों में धन और अन्न समेत आदि चीजों का दान किया जाता है। इस दिन लोग कई तरह के उपाय करते हैं, जिससे उनका जीवन खुशहाल होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं बड़ा मंगल के दिन किए जाने वाले उपायों (Bada Mangal 2025 Upay) के बारे में।

कर्ज की समस्या होगी दूर
अगर हम लंबे समय से कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बड़ा मंगल का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करें। दीपक जलाकर आरती करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक को कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है।

खुशियों से भर जाएगा जीवन
अगर आप हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो बड़ा मंगल के दिन मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से हनुमान जी और भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं और साधक का जीवन खुशियों से भर जाता है।

बनी रहेगी हनुमान जी की कृपा
मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए बड़ा मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों या मंदिर में लाल रंग की चीजों का दान करें। साथ ही हनुमान जी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मंगल दोष दूर होता है और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

]]>