बच्चो से लेकर बड़े तक सभी को आएगा पसंद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 19 Jun 2021 11:58:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बच्चो से लेकर बड़े तक सभी को आएगा पसंद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मजेदार स्टार्टर बनेगा चिली पोटैटो, बच्चो से लेकर बड़े तक सभी को आएगा पसंद https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%bf/445378 Sat, 19 Jun 2021 11:58:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=445378 चिली पोटैटो खाने में काफी टेस्टी लगता है. यह एक मजेदार स्टार्टर (Starter) है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं. क्या आप भी इस चायनीज फूड (Chinese Food) के मुरीद हैं और बड़े चाव से चिली पोटैटो के चटखारे लगाते हैं ? अगर हां, तो आज हम आपके लिए लाए हैं चिली पोटैटो की रेसिपी. इन कुकिंग टिप्स (Cooking Tips) को अपनाकर आप अपने घर में आसानी से चिली पोटैटो (Chilli Potato) बना सकते हैं और घर वाले भी आपके कुकिंग के हुनर की तारीफ करते नहीं थकेंगे…

चिली पोटैटो बनाने के लिए सामग्री:
2 चम्मच कॉर्न फ्लॉर
250 ग्राम आलू
2 चम्मच मक्खन
4 कटी हरी मिर्च
2 बड़ा चम्मच कटा लहसुन
1/4 खाने वाला रंग
2 बड़ा चम्मच टोमैटो केचअप
2 बारीक कटा स्प्रिंग अनियन
2 बड़ा चम्मच विनेगर
2-3 चम्मच सोया सॉस
1 चुटकी काली मिर्च
नमक स्वादानुसार

चिली पोटैटो बनाने की रेसिपी:
-सबसे पहले आलू को छीलकर फिंगर्स की तरह काट लें. कटे हुए आलू को माइक्रोवेव में 10 मिनट तक 100% पावर पर स्टीम करें. इसे ठंडा होने के लिए एक ओर रख दें. इसके बाद माइक्रोवेव बाउल में बटर डालकर 100% पावर पर 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें. इस बोल में कटा लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डाल एक बार फिर से 2 मिनट तक 100% पावर पर माइक्रोवेव करें. इसमें आलू डालकर मिक्स करें और फिर लगभग आधे कप पानी में घोलकर कॉर्नफ्लोर डालें.

-सोया सॉस, टोमैटो सॉस, विनेगर, रंग, नमक और काली मिर्च डालकर इसे लगभग 5 मिनट तक माइक्रोवेव करें. लीजिए तैयार है आपको चिली पोटैटो.

]]>