बच्चों को – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 16 Nov 2020 09:06:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बच्चों को – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 साइबर क्राइम के चलते, दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को सिखाया जाएगा सोशल मीडिया का सही उपयोग https://livehalchal.com/due-to-cybercrime-children-in-delhi-schools-will-be-taught-the-right-use-of-social-media/393820 Mon, 16 Nov 2020 09:04:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=393820 साइबर क्राइम को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में जल्द ही ‘सोशल मीडिया का सही उपयोग’ सिखाया जाएगा। दिल्ली सरकार के तहत आने वाले स्कूलों के लगभग 7.3 लाख बच्चें को सोशल मीडिया के सही उपयोग की शिक्षा दी जाएगी। इसमें छावनी परिषद, एनडीएमसी समेत दिल्ली सरकार के लगभग सभी 1040 स्कूलों के बच्चे शामिल …]]>

साइबर क्राइम को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में जल्द ही ‘सोशल मीडिया का सही उपयोग’ सिखाया जाएगा। दिल्ली सरकार के तहत आने वाले स्कूलों के लगभग 7.3 लाख बच्चें को सोशल मीडिया के सही उपयोग की शिक्षा दी जाएगी। इसमें छावनी परिषद, एनडीएमसी समेत दिल्ली सरकार के लगभग सभी 1040 स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। इसकी ऑनलाइन कक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी।

दिल्ली के उप शिक्षा निदेशक मोहिंदर पाल ने बताया कि इसमें 13 जिलों के 9 से 12वीं कक्षा तक के छात्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “अज्ञात और गुमनाम साइबर दुनिया के माध्यम से आने वाले खतरें अब बढ़ चुके हैं। सोशल मीडिया के सही उपयोग पर यह कोर्स सभी स्कूली बच्चों को इसके प्रति जागरूक करेगा। इसमें जागरूक करने के साथ-साथ इसके खतरों से बचने के तरीके भी बच्चों को सिखाए जाएंगे। बच्चों को साइबर खतरों को समझाना और उनसे बचाना सरकार की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।”

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने मई में इसके विस्तृत दिशा निर्देश स्कूलों को भेजे थे। इसमें छात्रों द्वारा इंटरनेट के सुरक्षित, कानूनी और नैतिक उपयोग को बढ़ावा देने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका को परिभाषित करने जैसी सभी चीजों पर दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसमें कंप्यूटर लैब तक पहुंचने के लिए केवल अधिकृत लोगों को अनुमति देना, यूएसबी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना, पॉप-अप को रोकना और डेस्कटॉप पर नए और अपरिचित आइकन की उपस्थिति पर नजर रखना जैसी चीजें बताई जाएंगी।

]]>