बच्चों को बहुत पसंद आएगा यह ‘क्रीमी पास्ता’ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 02 Mar 2020 11:50:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बच्चों को बहुत पसंद आएगा यह ‘क्रीमी पास्ता’ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बच्चों को बहुत पसंद आएगा यह ‘क्रीमी पास्ता’ https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%86%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%af/327133 Mon, 02 Mar 2020 11:50:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=327133 बच्चों के पसंदीदा फूड की जब भी बात की जाती हैं तो उसमें पास्ता को जरूर शामिल किया जाता हैं। बच्चे पास्ता बड़ा चाव से खाना पसंद करते हैं। पास्ता कई तरीके से बनाया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ‘क्रीमी पास्ता’ बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते …]]>

बच्चों के पसंदीदा फूड की जब भी बात की जाती हैं तो उसमें पास्ता को जरूर शामिल किया जाता हैं। बच्चे पास्ता बड़ा चाव से खाना पसंद करते हैं। पास्ता कई तरीके से बनाया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ‘क्रीमी पास्ता’ बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पास्ता – 200 ग्राम (उबले हुए)
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – 1 टीस्पून
मिक्स हर्ब्स – 1 टीस्पून
चिली फ्लेक्स – 1 टीस्पून
ओरेगेनो – 1 टीस्पून

व्हाइट सॉस बनाने की आवश्यक सामग्री

तेल – 2 टेबलस्पून
बटर – 2 टेबलस्पून
लहसुन – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
मैदा – 2 टेबलस्पून
दूध – 2.5 कप
काली मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – 1 टीस्पून
हरी शिमला मिर्च – 1/2 ( लंबाई में कटे हुए)
लाल शिमला मिर्च – 1/2 ( लंबाई में कटे हुए)
चिली फ्लेक्स – 1/2 टीस्पून
मिक्स हर्ब्स – 2 टेबलस्पून
ओरेगेनो – 2 टेबलस्पून
चीज – 1/2 कप (कसा हुआ)

सबसे पहले एक कड़ाई में 2 टेबलस्पून ऑयल डाल कर गैस पर रखें।
– अब उसमें चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स, ओरेगेनो, लाल शिमला मिर्च, हरी शिमला मिर्च और नमक डाल कर पकाए।
– फिर उसमें उबले हुए पास्ता डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– सारा मिश्रण अच्छे से पक जाने के बाद गैस को बंद कर दें।
– अब व्हाइट सॉस बनाने के लिए एक अलग कढ़ाई को गैस पर रखें और उसमें 2 टेबलस्पून ऑयल और बटर डालें।
– उसमें लहसुन, डाल कर भूनें फिर मैदा और दूध डालकर गाढा होने तक पकाएं।
– जब सॉस अच्छे से गाढ़ी हो जाएं तो उसमें नमक, चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो, मिक्स हर्ब्स और काली मिर्च डालकर मिक्स करें।
– तैयार सॉस पर कसा हुआ चीज और पास्ता डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– आपका टेस्टी क्रीमी पास्ता पास्ता बन कर तैयार है।

]]>