बच्ची – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 11 Jan 2024 06:39:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बच्ची – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चंडीगढ़:दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी नाबालिग को 20 साल की कैद https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a5%9d%e0%a4%a6%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6/536038 Thu, 11 Jan 2024 06:39:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=536038 दस वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने साढ़े 17 साल के दोषी को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। उस पर 41 हजार रुपये हर्जाना लगाया गया है। अदालत ने जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी से पीड़ित बच्ची को पांच लाख रुपये मुआवजे की सिफारिश भी की है।  …]]>

दस वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने साढ़े 17 साल के दोषी को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। उस पर 41 हजार रुपये हर्जाना लगाया गया है। अदालत ने जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी से पीड़ित बच्ची को पांच लाख रुपये मुआवजे की सिफारिश भी की है। 

मामले के मुताबिक 8 अगस्त, 2023 को मलोया थाना पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने, अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अदालत ने नाबालिग आरोपी के कृत्य को गंभीर श्रेणी का मानते हुए बालिग के रूप में मुकदमा चलाया और कड़ी सजा दी। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पुलिस की ओर से मामले में चार्जशीट दायर करने के लगभग पांच महीने में ही गवाहों के बयान दर्ज कर साक्ष्य देखने और बहस के बाद केस की सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया।

यह मामला पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पीड़िता घटना वाले दिन घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। एक पड़ोसी महिला ने बताया कि उनकी बेटी जंगल में बुरी हालत में है। इसके बाद परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उसे तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के साथ मासूम बच्ची की काउंसिलिंग भी की गई।

लालच देकर ले गया था 
पड़ोसी नाबालिग बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर जंगल में ले गया। वहां दुष्कर्म की अंजाम देते हुए आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। दरअसल, पीड़िता ने उसके चंगुल से बच भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

]]>
शख्स ने यूँ 2 साल की बच्ची की बचाई जान गिरी दूसरी मंजिल से – विडियो देखे https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%81-2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80/249542 Fri, 28 Jun 2019 08:02:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=249542 सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है. ऐसे ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का एक 2 साल की बच्ची को कैच करते दिख रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची ऊपर से गिर रही थी जिसे बचाने के लिए ये …]]>

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है. ऐसे ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का एक 2 साल की बच्ची को कैच करते दिख रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची ऊपर से गिर रही थी जिसे बचाने के लिए ये शख्स आगे आया. इसी का वीडियो काफी वायरल किया जा रहा है. आइये आपको बता देते हैं कहाँ का है ये वीडियो. 

दरअसल, यह वीडियो तुर्की से है. तुर्की के फतेह डिस्ट्रिक्ट ऑफ इस्तांबुल में एक बच्ची अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर से गिरती है और उसे 17 साल का एक लड़का कैच कर लेता है. बच्ची की जान बचाने वाले फ्यूजी जबात (Feuzi Zabaat) ने लोगों के दिलों को छू लिया है. इसी के बाद फ्यूजी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. जैसे ही फ्यूजी ने देखा कि एक बच्ची (दोहा मुहम्मद) अपने घर की खिड़की से गिरने वाली है, वह फुटपाथ पर जा खड़ा हुआ और बच्ची को कैच कर लिया. फ्यूजी की बुद्धिमानी के चलते  बच्ची को एक भी खरोच नहीं आई. यहां देखें वीडियो. 

अल्जीरियाई प्रवासी फ्यूजी जबात उसी सड़क पर एक कार्यशाला में काम करता है जहां दुर्घटना हुई थी. इस बारे में फ्यूजी का कहना है कि उसने लड़की को बचाने के लिए वही किया जो उसे करना था. रिपोर्ट के मुताबिक दोहा मुहम्मद (बच्ची) की मां खाना पकाने में व्यस्त थी तभी बच्ची दूसरी मंजिल की खिड़की से गिर गई. बच्ची के परिवार ने फ्यूजी को शुक्रिया कहने के लिए 200 तुर्की लीरास का उपहार दिया.  

]]>
प्रियंका चोपड़ा माँ के जन्मदिन पर बच्ची बन गईं https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%81-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d/246485 Tue, 18 Jun 2019 09:39:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=246485 बॉलीवुड और हॉलीवुड में रानी की तरह राज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. ऐसे में बीते कल प्रियंका की मां मधु …]]>

बॉलीवुड और हॉलीवुड में रानी की तरह राज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. ऐसे में बीते कल प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का बर्थ डे था और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां का बर्थ डे मनाया. जी हाँ, प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बच्चों की तरह अपनी मां के हाथ से केक खाती नजर आ रही हैं और उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा है Birthday cakes! My fav.. @madhumalati #familyfirst #travelbug

आपको बता दें कि प्रियंका मां को उनके बर्थ डे पर डिनर के लिए बाहर​ ले गई थीं और प्रियंका की मां ने सोशल मीडिया पर डिनर की फोटो भी शेयर की है. वहीं प्रियंका ने मां के बर्थ डे पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ”बेस्ट बर्थ डे गर्ल। आई लव यू। मेरी ताकत बने रहने के लिए शुक्रिया.” अब बात करें प्रियंका के काम की तो वह अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ की शूटिंग खत्म कर चुकीं हैं और कुछ समय पहले प्रियंका मुंबई फिल्म की शूटिंग पूरी करने आई थीं. वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग पूरी होने का पोस्ट भी शेयर किया था और ‘द स्काइ इज पिंक’ में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं.

आपको बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है और इस फिल्म की कहानी 13 साल की सायशा चौधरी की कहानी है जिसे 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी हो जाती है और उसके बाद वह मोटिवेशनल स्पीकर बन जाती है लेकिन कभी हार नहीं मानती है. उसके बाद 18 साल की उम्र में उनकी मौत हो जाती है.

]]>
8 महीने की बच्ची का वजन 20 किलो, परिवार वालों से ज्यादा खा लेती है खाना https://livehalchal.com/8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%a8-20-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b/47915 Sat, 15 Apr 2017 06:20:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47915 पंजाब के एक गांव के रहने वाले रीना और सूरज कुमार की बेटी, ‘चाहत’ सिर्फ 8 महीने की है लेकिन इस बच्ची का वजन 20 किलो के बराबर है। सूरज का कहना है कि उनकी बेटी का वजन पैदा होने के बाद आम बच्चों जितना ही था लेकिन जब चाहत 4 महीने की हुई, तब उसका वजन तेजी से बढ़ने लगा। मां रीना को समझ …]]>

पंजाब के एक गांव के रहने वाले रीना और सूरज कुमार की बेटी, ‘चाहत’ सिर्फ 8 महीने की है लेकिन इस बच्ची का वजन 20 किलो के बराबर है। सूरज का कहना है कि उनकी बेटी का वजन पैदा होने के बाद आम बच्चों जितना ही था लेकिन जब चाहत 4 महीने की हुई, तब उसका वजन तेजी से बढ़ने लगा। मां रीना को समझ नहीं आता कि उनकी बच्ची की भयानक भूख और बढ़ते वजन का कारण क्या है? चाहत का वजन किसी 4 साल के बच्चे के बराबर है। बढ़ते वजन के साथ ही चाहत की चमड़ी भी बहुत सख्त हो गई है। इस कारण चाहत का ब्लड टेस्ट करना भी मुश्किल है।

महिला के हाथों में थे काले निशान, डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कुछ ऐसा…. 8 महीने की बच्ची का वजन 20 किलो, परिवार वालों से ज्यादा खा लेती है खानाज्यादा वजन के कारण चाहत को सोने और सांस लेने में भी परेशानी होती है। उसके मां बाप ने कई बार ब्लड टेस्ट कराने की कोशिश भी की, पर सख्त चमड़ी के कारण वो जांच करने में असफल रहे।चाहत के खाने के बारे में मां ने बताया, ‘चाहत अपने उम्र के बच्चों से 4 गुना अधिक खाती है। खाना नहीं मिलने पर रोती है। उसे उठाने में काफी दिक्कत होती है, इसलिए हम उसे आस-पास की जगहों पर ही घुमाने ले जाते हैं’

इन लोगों को पियर्सिंग का खतरनाक शौक, ऐसा कर लिया है अपना हाल

उसके पिता का कहना है कि, ‘लोग अकसर चाहत को देखकर हंसते हैं और फब्तियां कसते हैं। हमारी गलती के कारण चाहत की ऐसी हालत नहीं हुई है। ये तो भगवान की देन है। चाहत अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, माता-पिता उसकी आने वाली जिन्दगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। परिवार की आर्थिक हालात भी ऐसी नहीं है कि किसी बड़े अस्पताल में चाहत की जांच करवाई जा सके। माता-पिता से अपने बच्ची की ऐसी हालत देखी नहीं जाती। मां रीना ने बेबसी जाहिर करते हुए बताया, ‘मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी भी दूसरे बच्चों की तरह खेले-कूदे। मैं चाहत के लिए एक अच्छी और स्वस्थ जिंदगी चाहती हूं’। 
 

]]>