बचाव के लिए जान लें ये तरीके – Live Halchal

Vitamin D की कमी, बचाव के लिए जान लें ये तरीके
विटामिन डी एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के कई फंक्शन्स के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन फिर भी अक्सर लोगों में इस विटामिन की कमी (Vitamin D Deficiency) देखने को मिल जाती है। इसके कारण शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms) और बचाव के तरीके।

शरीर की बेहतर फंक्शनिंग के लिए जरूरी है कि आपके बॉडी में किसी भी पोषक तत्व की कमी न हो। ऐसे में अक्सर हम आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी आदि पर ध्यान देते हैं, लेकिन विटामिन डी को अनदेखा कर देते हैं। विटामिन डी हमारे शरीर में कई अहम भूमिका निभाता है, जैसे इम्यून सिस्टम मजबूत बनाना, मूड बूस्ट करना, हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती आदि। लेकिन धूप में कम से कम निकलने की वजह से विटामिन डी की कमी होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इसलिए इसकी कमी के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण होते हैं और कैसे इसकी कमी से बचा जा सकता है।

विटामिन डी हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह कैल्शियम के अवशोषण के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसकी कमी की वजह से आंते सही तरीके से कैल्शियम और फॉसफोरस को अब्जॉर्ब नहीं कर पाते हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और मांसपेशियों में अकड़न जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

क्या है विटामिन डी की कमी के लक्षण

विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियों में कैल्शियम कम होने लगता है। इसके कारण हाइपोकैल्शिमिया हो सकता है।

बच्चों में विटामिन डी की कमी के कारण रिकेट्स हो सकता है। इसलिए उनकी हड्डियां टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती हैं और उनके विकास में रुकावट हो जाती है।

विटामिन डी की कमी के कारण हाइपरपैराहाइपोथायरॉइडिज्म हो सकता है। ऐसा शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होता है।

विटामिन डी की कमी की वजह से थकान महसूस होती रही है।

विटामिन डी की कमी के कारण बार-बार मूड में बदलाव होता रहता है। इसलिए विटामिन डी की कमी के कारण मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है।

विटामिन डी की कमी की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से आसानी से इन्फेक्शन आदि की चपेट में आ सकते हैं।

कैसे करें विटामिन डी की कमी पूरी?

धूप विटामिन डी का सबसे प्रमुख स्त्रोत है। इसलिए विटामिन डी की कमी से बचने के लिए जरूरी है कि आप कुछ समय धूप में बिताएं। सुबह की हल्की धूप में समय बिताना काफी फायदेमंद हो सकता है।

फैटी फिश, जैसे साल्मन, टूना आदि खाने से भी विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही, कैन्ड फिश खाने से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन डी शामिल करें।

अंडे की जर्दी में भी विटामिन डी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

फॉर्टिफाइड दूध में भी विटामिन डी पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।