बंगाल चुनाव में हिंसा : बीजेपी प्रत्याशी रूद्रनील घोष पर जानलेवा हमला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 10 Apr 2021 05:07:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बंगाल चुनाव में हिंसा : बीजेपी प्रत्याशी रूद्रनील घोष पर जानलेवा हमला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बंगाल चुनाव में हिंसा : बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c-2/435104 Sat, 10 Apr 2021 05:07:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=435104 बंगाल चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे]]>

बंगाल चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे

]]>
बंगाल चुनाव में हिंसा : बीजेपी प्रत्याशी रूद्रनील घोष पर जानलेवा हमला https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c/434808 Fri, 09 Apr 2021 06:15:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=434808 पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. अब बीजेपी प्रत्याशी रूद्रनील घोष पर गुरुवार देर शाम भवानीपुर में हमला किया गया है. बीजेपी ने हमले का आरोप टीएमसी के गुंडों पर लगाया है. बीजेपी का कहना है कि टीएमसी के इस हमले में उसके कई पार्टी कार्यकर्ता घायल …]]>

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. अब बीजेपी प्रत्याशी रूद्रनील घोष पर गुरुवार देर शाम भवानीपुर में हमला किया गया है. बीजेपी ने हमले का आरोप टीएमसी के गुंडों पर लगाया है. बीजेपी का कहना है कि टीएमसी के इस हमले में उसके कई पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं और रूद्रनील घोष को पैर में चोट आई है.

इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. बीजेपी का आरोप है कि पुलिस स्टेशन में भी टीएमसी के गुंडों ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला बोला और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. इस हमले की खबर पाकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंच गए.

इससे पहले चौथे चरण के मतदान से पहले प्रचार के अंतिम दिन हावड़ा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तो उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है. दोनों ही दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों पर हुए हमले के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाया है.

दक्षिण हावड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रंतिदेव सेनगुप्ता चुनाव प्रचार थमने के बाद अपनी ही पार्टी के एक नेता से मुलाकात कर वापस लौट रहे थे. आरोप है कि 10.30 बजे के करीब बीजेपी नेता के घर से लौटते समय रंतिदेव की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने नारेबाजी करते हुए हमला बोल दिया.

बीजेपी उम्मीदवार इस हमले में बच गए, उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है. बीजेपी उम्मीदवार रंतिदेव सेनगुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उकसाने पर इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं. दूसरी तरफ, उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले की माथाभंगा विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार गिरींद्रनाथ बर्मन पर भी हमला हुआ है.

आरोप है कि बर्मन पर माथाभंगा के घोषाडांगा ग्राम पंचायत में बीजेपी के लोगों ने बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया. टीएमसी उम्मीदवार बर्मन कूचबिहार में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर आंदोलन करने वालों में शामिल रहे हैं.

]]>