बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते मानसून बरकरार – Live Halchal

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते मानसून बरकरार, जानें कब होगी विदाई,
भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कई स्थानों में निम्न दबाव बनने से 20 सितंबर के आसपास ओडिशा में एक बार फिर भारी बरसात की संभावना है। लिहाजा, पश्चिमी राजस्थान से अगले हफ्ते के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के आसार हैं। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में मानसून के वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि यह उन मौसमी पैटर्न में से एक है जो तब देखा जाता है जब मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती हैं।

हालांकि, शुक्रवार को लगातार 11वें दिन दिल्ली में हल्की बारिश होने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई है। जबकि मानसून अभी खत्म नहीं हुआ है। पिछली बार दिल्ली के आंकड़े दर्ज करने वाली सफदरजंग लैबोरेट्री ने पिछली बार दिल्ली में बरसात (1.3 मिली मीटर) आठ सितंबर को दर्ज की गई थी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिल्ली में पारा काफी चढ़ गया है। शहर के अधिकांश भागों में दिल्ली का तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। देश की राजधानी दिल्ली में सितंबर में बरसात में 78 फीसद की कमी है। एक जून से मानसून शुरू होने के बाद से इस बार दिल्ली में कुल 576.5 मिमी बरसात हुई है जो आमतौर पर हर साल हो वाली वर्षा 617.8 मिमी होती है।

गौरतलब है कि मौमम विभाग ने इस साल मानसून की वापसी की तारीखों को संशोधित किया है। नई सारणी के अनुसार, मानूसन के 17 सितंबर को वापस जाने की उम्मीद थी। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण इसकी वापसी में देरी हुई है। सनद रहे कि पश्चिम राजस्थान से मानसून की वापसी से ही ठंड के लिए स्थितियां अनुकूल बनती हैं। मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने केरल, गोवा और कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शनिवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में सामान्य से सात फीसद अधिक बारिश हुई है।