फ्लाईओवर – Live Halchal

भोपाल के सुखीसेवनिया में बनेगा 28 करोड़ में सिक्स लेन फ्लाईओवर
राजधानी के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के सुखीसेवनिया चौराहे पर अब जाम की समस्या से राहत मिलने जा रही है। यहां 28 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाईओवर से भोपाल बायपास होकर विदिशा, इंदौर, नर्मदापुरम और रायसेन रोड से आने-जाने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन सोमवार किया जाएगा। कार्यक्रम में भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप मुख्य अतिथि होंगे, जबकि हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सुखीसेवनिया चौराहा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला अहम जंक्शन है, जहां लंबे समय से यातायात दबाव बना हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले यहां फोर लेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन भविष्य में भोपाल बायपास को सिक्स लेन किए जाने की योजना को देखते हुए इसे सिक्स लेन स्वरूप में निर्मित करने का निर्णय लिया गया। शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विशेष आग्रह किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी। उनके हस्तक्षेप से अब यह परियोजना साकार रूप लेने जा रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फ्लाईओवर न केवल यातायात सुगमता का प्रतीक बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में एक ऐतिहासिक सौगात के रूप में याद किया जाएगा।

दिल्ली: नंदनगरी फ्लाईओवर शुरू, लाखों को मिली जाम से राहत
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नंदनगरी से गगन सिनेमा तक 1.5 किमी लंबे छह लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, जो 180 करोड़ में बना। इससे जाम कम होगा, 856 टन CO2 उत्सर्जन घटेगा और 8 लाख रुपये ईंधन बचेंगे।

नंदनगरी से गगन सिनेमा चौक के बीच वजीराबाद रोड पर बना छह लेन का फ्लाईओवर रविवार को जनता के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद मनोज तिवारी और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट के साथ इसका उद्घाटन किया। दिल्ली सरकार का कहना है कि फ्लाईओवर के शुरू होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को जाम से निजात मिली है। वहीं, दिल्ली से गाजियाबाद की आवाजाही में भी सुधार होगा।

इस फ्लाईओवर का नंदनगरी, गोकुलपुरी, सीलमपुर, भजनपुरा, करावल नगर और यमुना विहार जैसे इलाकों के लोग लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। यहां से गुजरने वाले यात्रियों को रोजाना गगन सिनेमा और नंदनगरी चौक पर भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था। सुबह दफ्तर जाने और शाम को घर लौटने के समय यह जाम कई-कई किलोमीटर लंबा हो जाता था। फ्लाईओवर खुलने से सबसे ज्यादा राहत दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों, और गाजियाबाद की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगी। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। मालवाहक ट्रकों को अब पहले की तरह चौराहों पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे माल ढुलाई समय पर होगी और परिवहन लागत में भी कमी आएगी।

प्रदूषण घटेगा, ईंधन बचेगा: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि फ्लाईओवर शुरू होने के बाद जाम से निजात मिलेगी। हर साल करीब 856 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन घटेगा। यह उतना ही है जितना 35 हजार पेड़ सालभर में सोख सकते हैं। इसके अलावा हर दिन लगभग 8.06 लाख रुपये का ईंधन बचेगा और करीब 14,667 घंटे यात्रियों का कीमती समय बचेगा। फ्लाईओवर खुलने के साथ ही नंदनगरी और गगन सिनेमा चौक पर सिग्नल हटा दिए गए हैं। चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कई यू-टर्न बनाए गए हैं। नंदनगरी के पास स्थित मीडियन रोड और आईजीएल सीएनजी पंप की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। अब इन स्थानों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक यू-टर्न का इस्तेमाल करना होगा। इससे ट्रैफिक फ्लो लगातार बना रहेगा।

35 फीसदी बिजली की बचत
छह लेन के फ्लाईओवर की लंबाई 1.5 किलोमीटर और चौड़ाई 22 मीटर है। सड़क पर ऊर्जा बचाने के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं जिससे 35 फीसदी बिजली की बचत होगी। साथ ही, वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों के तहत की गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि इससे स्थानीय भूजल स्तर को फायदा पहुंचेगा।

देरी से बढ़ी फ्लाईओवर की लागत
फ्लाईओवर का निर्माण 14 माह देरी से पूरा हुआ। 27 पेड़ों को हटाने की अनुमति न मिलने से काम रुका रहा। बाद में पेड़ों को दूसरी जगह प्रत्यारोपित कर काम को आगे बढ़ाया गया। इससे लागत 29 करोड़ रुपये बढ़ गई और कुल 180 करोड़ रुपये खर्च हुए।

यमुनापार व ग्रामीण विकास बोर्ड के लिए एक-एक हजार का बजट
दिल्ली सरकार ने यमुनापार और ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नंदनगरी फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान कहा कि यमुनापार विकास बोर्ड और ग्रामीण विकास बोर्ड के लिए 1000-1000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी विकास परियोजना में धन की कमी आड़े न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 11 साल में एक भी फ्लाईओवर नहीं बना जबकि मौजूदा सरकार ने अधूरे पड़े प्रोजेक्ट पूरे कर लोगों को समर्पित किए हैं। वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने क्षेत्र की सड़क और नालों की समस्याएं उठाईं और जेल रोड, सेवाधाम रोड तथा फुटओवर ब्रिज जैसी परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करने की अपील की।

जनता के करोड़ों रुपये बचाए गए
लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस नंदनगरी फ्लाईओवर के उद्घाटन से दिल्ली की जनता के करोड़ों रुपये बचाए गए हैं, क्योंकि सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों पर विश्वास नहीं बल्कि जमीन पर हो रहे वास्तविक कार्यों पर भरोसा करती है। यह परियोजना केवल 27 पेड़ों के कारण 1 वर्ष 4 माह तक अटकी रही। इसके समाधान के लिए वर्तमान दिल्ली सरकार ने अनुमति प्रक्रिया का नियमित रूप से पालन किया और सुनिश्चित किया कि फ्लाईओवर जल्द जनता के लिए तैयार हो।

लेकिन अभी अड़चन बरकरार
सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद के भोेपूरा तक की आवाजाही के लिए नया फ्लाईओवर शुरू होने के बाद भी मार्ग पूरी तरह सिग्नल फ्री नहीं हुआ है। नए फ्लाईओवर के लिए नंदनगरी और गगन सिनेमा चौक पर दो सिग्नल बंद कर दिए गए हैं लेकिन इसी मार्ग पर डबल डेकर फ्लाईओवर का भी निर्माण हो रहा है। इसका काम पूरा होने के बाद ही लोगों की राह आसान हो पाएगी।

दरअसल, गाजियाबाद के पास भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक लगभग सात किलोमीटर के सफर को सिग्नल फ्री करने के लिए दो फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई थी। इसमें नंद नगरी और गगन सिनेमा चौक का सिग्नल बंद करने के लिए फ्लाईओवर और भजनपुरा सिग्नल को खत्म करने के लिए डबलडेकर फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है।

मध्य प्रदेश: फ्लाईओवर विवाद में HC में रिपोर्ट पेश
हाईकोर्ट में भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर ब्रिज को लेकर महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश की गई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) के प्रोफेसर ने जांच रिपोर्ट दाखिल की। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ब्रिज का मोड़ 90 डिग्री नहीं, बल्कि 118 से 119 डिग्री के बीच है।

याचिकाकर्ता मेसर्स पुनीत चड्ढा की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि उनकी कंपनी को बिना सुनवाई का अवसर दिए सरकार ने ब्लैकलिस्ट कर दिया। याचिका में कहा गया कि फ्लाईओवर निर्माण का ठेका 2021-22 में कंपनी को मिला था और कार्य सरकारी एजेंसी द्वारा जारी जीएडी (जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग) के आधार पर किया गया। बाद में 2023 और 2024 में जीएडी में संशोधन भी किया गया।

गौरतलब है कि ब्रिज में 90 डिग्री का मोड़ होने की खबरें सामने आने के बाद सरकार ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने पाया कि मोड़ वाले हिस्से के नीचे से रेलवे ट्रैक गुजरता है और राज्य सरकार तथा रेलवे विभाग के बीच समन्वय की कमी रही। साथ ही, ब्रिज के खंभे भी निर्धारित दूरी पर नहीं लगाए गए थे।

हाईकोर्ट ने प्रोफेसर को ब्रिज की तकनीकी जांच का जिम्मा सौंपा था और इसके लिए याचिकाकर्ता को एक लाख रुपये फीस देने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ता का दावा सही पाया जाता है तो वह फीस की राशि वसूलने का हकदार होगा। साथ ही, फिलहाल कंपनी के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दिल्ली: इस माह वाहनों के लिए खुल जाएगा नंद नगरी फ्लाईओवर
गजियाबाद से दिल्ली की आवाजाही कुछ दिनों में आसान हाे जाएगी। सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद को जाने वाली वजीराबाद रोड पर बन रहा नंदनगरी फ्लाईओवर तैयार हो चुका है। इसे इसी माह लोगों को समर्पित करने की योजना है। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के दिन शुरू किया जा सकता है।

बीते माह पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर कहा था कि इसे पीएम के जन्मदिन के दिन शुरू किया जाएगा। यह फ्लाईओवर वजीराबाद रोड (मंगल पांडे रोड) को सिग्नेचर ब्रिज से लेकर गाजियाबाद बॉर्डर तक पूरी तरह सिग्नल फ्री बनाने की योजना है।

इसके शुरू होने से उत्तरी दिल्ली के लोगों का पूर्वी दिल्ली होते हुए गाजियाबाद आना जाना आसान हो जाएगा। लगभग 1.4 किमी का यह फ्लाईओवर सिंगल पिलर डिजाइन पर बनाया गया है। निर्माण कार्य में कई बार पेड़ों के स्थानांतरण और अनुमति संबंधी बाधाओं के कारण देरी हुई, लेकिन अब यह परियोजना पूरी हो चुकी है।

फ्लाईओवर के नीचे छह यू-टर्न बनाए गए हैं, जिससे आसपास की कॉलोनियों के लोग आसानी से सड़क पार सकेंगे। फ्लाईओवर मंडोली जेल परिसर से लेकर गगन सिनेमा तक है। इस रूट पर नंद नगरी, गोकुलपुरी और भजनपुरा जैसे प्रमुख जंक्शन आते हैं, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

दिल्ली: अलीपुर के पास फ्लाईओवर का हिस्सा धंसा, दिखीं कई दरारें
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर अलीपुर के पास एक फ्लाईओवर का हिस्सा धंस गया है। बारिश के बाद फ्लाईओवर पर एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें एक ऑटो फंस गया। हादसे में ऑटो रिक्शा का ड्राइवर घायल हो गया है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत लेन को डाइवर्ट कर दिया गया ताकि अन्य गाड़ियां उस तरफ न आएं। पुलिस ने पूरे रास्ते को बंद कर दिया है। फ्लाईओवर पर बने गड्ढे के आसपास दरारें भी दिखाई दे रही हैं। यह गड्ढा करीब चार से पांच फीट गहरा है और फ्लाईओवर जमीन से लगभग 30 से 40 फीट की ऊंचाई पर है।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली समेत एनसीआर में बीते कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने भी अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित होंगी। हवाई कंपनियों ने अपने यात्रियों को अपडेट रहने की सलाह दी है।

राजधानी में हर वर्ष सितंबर माह में होने वाली औसत बारिश की एक तिहाई के करीब बारिश इस बार महज तीन दिनों में हो गई है। सितंबर में बुधवार तक 58.1 एमएम बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सितंबर माह में औसत बारिश 129.6 मिलीमीटर होती है जो 1971-2020 के दीर्घकालिक औसत पर आधारित है।