फ्रेंच मॉडल – Live Halchal

फ्रेंच मॉडल पर आया बेल्जियम के शख्स का दिल, 800 KM साइकिल चलाकर पहुंचा ‘फ्यूचर वाइफ’ के घर
बेल्जियम का एक शख्स मशहूर फ्रेंच मॉडल का दीवाना हो गया। उसने शादी करने की ठानी और अपनी होने वाली पत्नी से मिलने 500 मील (800 किलोमीटर से ज्यादा) दूर तक साइकिल चलाकर पहुंचा। मगर, वहां जो दिखा उससे वो दंग रह गया।

इस शख्स का नाम मिशेल है, जिसका दिल फ्रेंच मॉडल सोफी वौजेलाउड पर आ गया था। सोफी से शादी करने के लिए मिशेल बेल्जियम से फ्रांस साइकिल से आया। 500 मील का सफर तय करके जब मिशेल सोफी के दरवाजे पर पहुंचा तो दरवाजा उसकी पंसदीदा मॉडल ने नहीं बल्कि उसके पति ने खोला, जिसे देखकर वो हैरान रह गया।

असली पति से हुआ सामना
फॉक्स न्यूज के अनुसार, मिशेल ने दरवाजा खटखटाया तो सोफी के पति फैबियन बुटामाइन ने गेट खोला। पूछने पर मिशेल ने बताया कि “मैं सोफी का होने वाला पति (Future Husband) हूं, लेकिन आप कौन हैं और सोफी के घर में क्या कर रहे हैं?” इसपर फैबियन ने कहा, मैं सोफी का करंट पति हूं।

क्या था पूरा मामला?
सोफी और फैबियन ने इस पूरी घटना को कैमरे में भी कैद किया और पूरी कहानी बता डाली। दरअसल मिशेल पिछले काफी समय से सोफी के नाम से बने फेक अकाउंट को फॉलो कर रहा था। वो लगातार उस फेक अकाउंट के संपर्क में था और उसे सोफी समझ रहा था। मिशेल ने बताया-

मेरे साथ धोखा हुआ है। वो मेरी पत्नी नहीं थी। वो एक फेक अकाउंट था। मैंने उसे 35,000 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) भी दिए। उसने खुद को फ्रेंच मॉडल सोफी बताया और मुझसे शादी का वादा भी किया था।

सोफी ने शेयर किया वीडियो
सोफी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फ्रेंच भाषा में अपने फैंस को आगाह किया है। उन्होंने लिखा, “इस शख्स के लिए मैं बहुत बुरा महसूस कर रही हूं। फेक अकाउंट से सावधान रहें। मैं यह वीडियो इसलिए शेयर कर रही हूं कि आपको पता चल सके यही मेरा असली अकाउंट है। अपना ध्यान रखें।”