फ्रूट्स से करें फेशल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 20 May 2018 10:53:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फ्रूट्स से करें फेशल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 केमिकल नहीं, फ्रूट्स से करें फेशल, दिखेगा तुरंत निखार https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0/139983 Sun, 20 May 2018 10:53:52 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=139983 फलों में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि ये त्वचा को भी साफ-सुंदर और बेदाग बनाते हैं। अगर आप फेशल करवाना चाहती हैं तो केमिकल युक्त क्रीम के बजाय फ्रूट फेशल बेहतर ऑप्शन हैं। कुछ फलों में अल्फ़ा हाइड्रॉक्सी एसिड, साइट्रिक एसिड, विटमिन्स, गाइकॉक्लिक एसिड जैसे तत्व मौजूद …]]>

फलों में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि ये त्वचा को भी साफ-सुंदर और बेदाग बनाते हैं। अगर आप फेशल करवाना चाहती हैं तो केमिकल युक्त क्रीम के बजाय फ्रूट फेशल बेहतर ऑप्शन हैं। कुछ फलों में अल्फ़ा हाइड्रॉक्सी एसिड, साइट्रिक एसिड, विटमिन्स, गाइकॉक्लिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। ये त्वचा को बेजान होने से बचाते हैं। फलों में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स और एजाइम्स स्किन को हेल्थी और चमकदार बनाते हैं।

अगर स्किन ड्राई है तो ये फल करें इस्तेमाल
ड्राई स्किन की समस्या यह होती है कि इस पर झुर्रियां जल्दी दिखाई देने लगती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको प्रोटीन युक्त और विटमिन बी12 वाले फलों से फेशल करना चाहिए। जैसे-केला, सेब, अंगूर, संतरा।

ऑइली स्किन के लिए
ऑइली स्किन के साथ पिंपल्स और ओपेन पोर्स की समस्या होती है। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आपको विटमिन सी वाले फलों को इस्तेमाल में लाना चाहिए। संतरा, पपीता, नींबू।

ऐसे बनाएं केले का फेसपैक
केला को ओटमील में मसलकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

ऐसे बनाएं नींबू का फेसपैक
ओटमील में नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट के चेहरे पर 20 मिनट लगा रहने दें फिर साफ कर लें। नींबू में मौजूद विटमिन सी चेहरे के दाग-धब्बे कम करता है।

ऐसे बनाएं सेब का फेसपैक
सेब को छीलकर इसका पेस्ट बना लें फिर इसे स्किन पर लगा लें। इसके अलावा आप इसे कद्दूकस करके भी लगा सकते हैं। स्क्रबिंग करना चाहते हैं तो छिलके सहित इसे कद्दूकस करके 20 मिनट चेहरे पर लगाएं।

ऐसे बनाएं पपीते का फेसपैक
पपीता डेडस्किन को हटाता है। ओटमील के साथ इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा का रंग भी निखरता है।

ऐसे बनाएं आम का फेसपैक
आम में ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसका गूदा निकालकर ओटमील के साथ पेस्ट बनाएं। यह पैक चेहरे पर लगाने से स्किन में कसाव आता है।

]]>