फोरप्ले के अलावा अब रोलप्ले से भी लगा सकते हैं सेक्स में तड़का – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 28 Jul 2019 12:08:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फोरप्ले के अलावा अब रोलप्ले से भी लगा सकते हैं सेक्स में तड़का – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फोरप्ले के अलावा अब रोलप्ले से भी लगा सकते हैं सेक्स में तड़का https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%8d/259819 Sun, 28 Jul 2019 12:08:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=259819 सेक्स में आपने फोरप्ले और आफ्टरप्ले सना होगा जो सेक्स को और भी मज़ेदार बनता है. वैसे तो बोरिंग सेक्स लाइफ में तड़का लगाने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जो आपकी बोरिंग सेक्स लाइफ का मज़ा दुगना कर देगी. लेकिन आज यहां आपके सबसे किंकी फैंटसी की बात …]]>

सेक्स में आपने फोरप्ले और आफ्टरप्ले सना होगा जो सेक्स को और भी मज़ेदार बनता है. वैसे तो बोरिंग सेक्स लाइफ में तड़का लगाने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जो आपकी बोरिंग सेक्स लाइफ का मज़ा दुगना कर देगी. लेकिन आज यहां आपके सबसे किंकी फैंटसी की बात कर रहे हैं और वो है रोलप्ले. बता दें, भारत की नई जेनरेशन के बीच करवाए गए एक सर्वे में 54 प्रतिशत महिला प्रतिभागियों ने रोलप्ले में अपना इंट्रेस्ट शो किया. जानते हैं इसके बारे में.  

क्या है रोलप्ले
रोलप्ले एक ऐसा ऐक्ट है जिसमें आप सेक्स के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति का रोल निभाते हैं और इसके जरिए आपको अपनी सेक्शुऐलिटी को एक्सप्लोर करने की पूरी आजादी मिलती है. साथ ही रोलप्ले के जरिए आप अपने ऐक्ट में और ज्यादा मस्ती जोड़ सकते हैं और बेडरूम की मोनॉटनी खत्म करने में मदद मिलती है. सेक्स के दौरान पार्टनर संग अलग-अलग रोल प्ले करने से आपकी भी सेक्स लाइफ बनेगी मजेदार. 

​अपनी फैंटसीज के बारे में जान लें
इससे पहले कि आप रोलप्ले शुरू करें जान लें कि आप आखिर चाहते हैं क्या हैं और क्या और किस तरह की चीजें करने में आप कंफर्टेबल महसूस करेंगी. क्या आप सिर्फ थोड़ी बहुत ऐक्टिंग करना चाहती हैं या फिर कॉस्ट्यूम, प्रॉप्स इन चीजों का भी इस्तेमाल करने में इंट्रेस्टेड हैं? आप कौन सा कैरेक्टर प्ले करना चाहती हैं, ये भी तय कर लें. 

​ऐक्ट शुरू करने से पहले लिमिट तय कर लें
भले ही आप अलग-अलग रोल करने के लिए एक्सपेरिमेंट करने को तैयार हों, बावजूद इसके हो सकता है कि कुछ चीजों में आप कंफर्टेबल न हों तो उन्हें बिलकुल न करें. अगर सेक्शुअल ऐक्ट के दौरान दोनों में से कोई भी पार्टनर असहज महसूस करता है तो ऐक्ट को वहीं का वहीं तुरंत रोक दें. लिहाजा पार्टनर संग हर तरह के सिनैरियो को लेकर पहले ही डिस्कस कर लें.

​इन किरदारों से करें रोलप्ले की शुरुआत

पेंटर-म्यूज- फिल्म टाइटैनिक में जैक और रोज के बीच का पेंटिंग सीन याद है ना. इसके लिए आपको चाहिए एक पेपर, पेन और एक सेन्शुअल नेकपीस.

टीचर-स्टूडेंट- सामने वाला इंसान जब आपको बता और सिखा रहा हो कि उसे उत्तेजना कैसे महसूस होती है इससे ज्यादा इरॉटिक और क्या हो सकता है.

पर्सनल शेफ- ऐपरन और शेफ हैट पहनकर बेड पर ही कुछ डिशेज या डिजर्ट सर्व करें और पार्टनर संग खाने के साथ-साथ सेक्स का भी मजा लें.

स्लीपिंग ब्यूटी- ऑरिजनल कहानी में तो प्रिंस सिर्फ किस करके राजकुमारी को जगाता है, आप चाहें तो बहुत कुछ कर सकते हैं.

]]>