फैटी लिवर – Live Halchal

सिर्फ शराब नहीं, आपकी ये 3 आदतें भी बना रही हैं लिवर को बीमार
अगर थकावट, पेट के ऊपरी ओर दाईं पसली के नीचे किंचित भारीपन और असहजता की अनुभूति होती है, तो फैटी लिवर की स्थिति जांचनी चाहिए…

यकृत, जिगर या लिवर शरीर में त्वचा के बाद सबसे बड़ा अंग है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुचारु रखने में असाधारण भूमिका निभाता है। हृदय के अतिरिक्त लिवर, किडनी, अमाशय और नाड़ी तंत्र का ठीक काम करना, स्वास्थ्य की गारंटी माना जाता है।

लिवर के स्वास्थ्य के बारे में प्राय: लापरवाही बरती जाती है, जिससे फैटी लिवर की समस्या बहुत आम होती जा रही है। हैरानी की बात है कि विश्व की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या फैटी लिवर से ग्रसित है, फिर भी बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी को लेकर अनभिज्ञ ही रहते हैं।

समझें स्वस्थ लिवर की कार्यप्रणाली को

एक स्वस्थ लिवर शरीर में अनेक प्रकार के कार्य करता है। इसका प्राथमिक कार्य है कि रक्त से विजातीय तत्वों को बहर निकालना तथा उन्हें सम अवस्था में लाना। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है तथा बाइल अथवा पित्ताशय के स्राव का भी नियामक है। लिवर खून की उचित तरलता, उसमें रक्त कणों की स्थिति और आवश्यकता पड़ने पर खून के जमाव में सहायता करता है। स्वस्थ लिवर से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

फैटी लिवर के लक्षण
फैटी लिवर उस अवस्था को कहते हैं, जब लिवर में फैट यानी वसा की मात्रा एक सीमा से अधिक बढ़ने लगती है। गंभीर अवस्था में लिवर में सूजन, लिवर की कोशिकाओं के सख्त होने, यहां तक कि सिरोसिस जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पीलिया जैसी अपरिवर्तनशील बीमारी का उत्पन्न होना भी लिवर के प्रभावित होने के लक्षण होते हैं। नॉन अल्कोहलिक लिवर कैंसर जैसे गंभीर रोग का उदभव फैटी लिवर से ही माना जाता है।

समस्या के कारणों को समझें
फैटी लिवर जैसी स्थिति एकदम से उत्पन्न नहीं होती, बल्कि इसमें वर्षों का समय लगता है। मोटापा, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल का स्तर का बढ़े रहना, भारी तली हुई वस्तुओं का अधिक और लगातार सेवन करना, शारीरिक निष्क्रियता तथा आनुवांशिक प्रवृत्ति इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। फैटी लिवर की एक अन्य स्थिति भी है जो अल्कोहल अथवा मद्य के अधिक मात्रा में और लंबे समय तक सेवन करने से उत्पन्न होती है जो कि दु:साध्य होती है।

क्या हैं उपचार के उपाय
कोई भी अनुभवी चिकित्सक रोगी के पेट को दबाकर इसे समस्या के बारे में पता कर सकता है। केवल इसकी ग्रेडिंग जानने के लिए लैब टेस्ट की जरूरत पड़ती है। अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन तथा रक्त के परीक्षण से फैटी लिवर का भली भांति निदान किया जा सकता है। प्राचीन आयुर्वेद ग्रंथों में फैटी लिवर को ‘यकृतदाल्युदर’ कहा गया है। इसके ग्रेड एक और ग्रेड दो अवस्था को ठीक करना अधिक सुगम है। शुरुआत जीवनशैली को सुधार करने से होती है। दूसरा, वजन कम करना, अल्कोहल का पूर्णतया त्याग, भारी और तली खाद्य वस्तुओं का निषेध तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने जैसे उपाय करने होते हैं। औषधियों के साथ अगर इन उपायों पर गौर किया जाए, तो इस बीमारी से पूरी तरह मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।

जानें कुछ आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद मनीषियों ने अनेक एकल औषधियों पर अनुसंधान कर लिवर के रोगों का प्रभावशाली उपचार सुनिश्चित किया है। कुटकी, पुनर्नवा, भूमि आमला, कालमेघ, गिलोय, शरपुंखा और भृंगराज जैसी औषधियां फैटी लिवर की प्रशस्त औषधियां मानी जाती हैं। अन्य शास्त्रीय औषधियों में फलत्रिकदि क्वाथ, पुनर्नवादि क्वाथ और त्रिफला मंडूर जैसे योगों का प्रयोग किया जा सकता है। वैद्य रोग की अवस्था जांच कर औषधि की मात्रा तय कर सकते हैं।

भारत में तेजी से पैर पसार रहा फैटी लिवर, रिसर्च में सामने आई बड़ी वजह
क्या आप भी फैटी लिवर का असली गुनहगार शराब को मानते हैं? भारत में तेजी से बढ़ती इस बीमारी के पीछे अब एक नया कारण सामने आया है। वैज्ञानिकों की हालिया स्टडी ने इस पुरानी अवधारणा को बदल दिया है। आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी।

अगर आप सोचते हैं कि शराब नहीं पीने से आपका लिवर एकदम सुरक्षित रहेगा, तो यह आर्टिकल आपकी नींद उड़ा सकता है। भारत में फैटी लिवर को लेकर एक नई और गंभीर चिंता सामने आई है। हाल ही में एक स्टडी में पता चला है कि देश में फैटी लिवर की समस्या लोगों को अपना तेजी से शिकार बना रही है।

स्टडी में इसे अब मेटाबॉलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (MASLD) का नाम दिया गया। यानी मोटापा, हाई ब्लड शुगर, इंसुलिन रेजिस्टेंस, गलत खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिक के कारण भी फैटी लिवर की समस्या देखने को मिल रही है।

द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया की हालिया स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। फेनोम इंडिया कोहोर्ट में पब्लिश इस स्टडी के अनुसार, भारत में लगभग 38.9% एडल्ट्स को फैटी लिवर की समस्या है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाता है, तो फैटी लिवर बढ़ने की वजह से लिवर स्टिफनिंग या फाइब्रोसिस की समस्या हो सकती है।

मोटापा
भारत में बढ़ता मोटापा MASLD की सबसे बड़ी वजह है। आजकल हर किसी को काम की वजह से अपना ज्यादा समय मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर बिताना पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ता है। वहीं, ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से भी मोटापा बढ़ता है, जो सीधे लिवर पर असर डालता है।

खानपान
बदलती लाइफस्टाइल के कारण हमारा खानपान भी पूरी तरह बदल गया है। अब हम हेल्दी ऑप्शन्स को छोड़कर, फास्ट फूड या प्रोसेस्ड फूड्स को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। ज्यादा चीनी, मैदा और खराब तेल वाली चीजें खाने से लिवर में फैट की मात्रा बहुत बढ़ जाती है।

डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस
लिवर खराब होने का एक बड़ा कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस भी है। जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पातीं, तो शरीर का फैट जमा होने के बजाय सीधे लिवर में पहुंचने लगता है। यही वजह है कि टाइप-2 डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के मरीजों में फैटी लिवर का खतरा सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। शुगर कंट्रोल करना लिवर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

फैटी लिवर से बचने के उपाय
फैटी लिवर जैसी समस्या से बचने के लिए हेल्दी आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है। आप नीचे दिए गए इन कुछ आदतों को अपना सकते हैं।

वजन पर रखें कंट्रोल
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखें। वजन बढ़ने के कारण लिवर में चर्बी जमा होती है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखना लिवर की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही, इससे मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है।

हेल्दी डाइट
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी ऑप्शन्स, जैसे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। वहीं, चीनी, मैदा और पैकेट बंद खाने से जितनी दूरी बनाएंगे, उतना आपके लिवर के लिए फायदेमंद है।

नियमित व्यायाम करें
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर में इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है और लिवर का फैट कम होता है। इसलिए अपनी डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटीज को जरूर शामिल करें।

समय पर जांच करवाएं
शुगर और लिवर की नियमित जांच (जैसे अल्ट्रासाउंड या फाइब्रोस्कैन) करवाते रहें, ताकि बीमारी का शुरुआती स्टेज पर ही पता चल सके।

फैटी लिवर है तो भूलकर भी न पिएं ये 3 ड्रिंक्स
क्या आपको भी लगता है कि लिवर सिर्फ शराब पीने से खराब होता है? अगर हां, तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान ने ‘फैटी लिवर’ को घर-घर की बीमारी बना दिया है।

हालांकि, असली खतरा तब शुरू होता है जब हमें पता ही नहीं चलता कि हम अनजाने में ऐसी चीजें पी रहे हैं जो हमारे लिवर के लिए जहर समान हैं। हार्वड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने चेतावनी दी है कि अगर फैटी लिवर के मरीज इन 3 ड्रिंक्स का सेवन नहीं रोकते, तो लिवर डैमेज और सिरोसिस जैसी जानलेवा बीमारी होने में देर नहीं लगेगी। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो ड्रिंक्स (Worst Drinks For Liver Health) जिनसे आपको तुरंत तौबा कर लेनी चाहिए।

सॉफ्ट ड्रिंक्स
हम अक्सर खाना पचाने के नाम पर या गर्मी से राहत पाने के लिए सोडा या कोल्ड ड्रिंक गटक लेते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, इनमें ‘फ्रुक्टोज’ और चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हमारा लिवर इतनी सारी चीनी को एक साथ नहीं पचा पाता और उसे सीधे फैट में बदल देता है। यह फैट लिवर पर जमा होता जाता है, जिससे लिवर की सूजन बढ़ जाती है और वह धीरे-धीरे खराब होने लगता है।

स्पोर्ट्स एनर्जी ड्रिंक्स
जिम जाने वाले युवा अक्सर थकान मिटाने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। देखने में ये बहुत ‘कूल’ और हेल्दी लगते हैं, लेकिन असलियत कुछ और है। इन ड्रिंक्स में कैफीन और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का ऐसा कॉकटेल होता है जो लिवर के लिए प्रोसेस करना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि यह लिवर पर एक्स्ट्रा दबाव डालता है, जिससे पहले से बीमार लिवर की हालत और नाजुक हो जाती है।

बोबा टी
आजकल बच्चों और बड़ों में ‘बोबा टी’ का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है। यह पीने में भले ही मजेदार हो, लेकिन लिवर के लिए यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। इसमें इस्तेमाल होने वाला साबूदाना, चीनी और क्रीम कैलोरीज का पहाड़ खड़ा कर देते हैं। डॉक्टर इसे “शुगर बम” कहते हैं। इसका लगातार सेवन न सिर्फ वजन बढ़ाता है बल्कि लिवर में फैट की परत को कई गुना तेजी से मोटा कर देता है।

डॉक्टर की सलाह
डॉक्टर साफ कहते हैं कि अगर आप फैटी लिवर को सिरोसिस में बदलने से रोकना चाहते हैं, तो आज ही इन मीठे जहर से दूरी बना लें।

इनकी जगह आप सादा पानी, नींबू पानी, या बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी/ग्रीन टी पी सकते हैं। याद रखें, लिवर एक ऐसा अंग है जो खुद को ठीक कर सकता है, लेकिन उसके लिए आपको उसे ‘मीठा जहर’ देना बंद करना होगा।

इन 3 गलतियों की वजह से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
युवाओं में फैटी लिवर (Fatty Liver) के बढ़ते मामले इस ओर इशारा करते हैं कि ये हमारी ही कुछ गलतियों की वजह से बढ़ रहा है। दरअसल फैटी लिवर लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है और इससे जुड़ी हमारी कुछ गलतियों की वजह से हम इसका रिस्क खुद ही बढ़ा लेते हैं। आइए जानें किन गलतियों की वजह से फैटी लिवर का रिस्क बढ़ जाता है।

फैटी लिवर की बीमारी आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें हैं। इन वजहों (Fatty Liver Causes) से युवाओं में आजकल फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह समस्या तब होता है जब लिवर में ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकता है और लिवर सिरोसिस या लिवर फेल्यिर जैसी कंडीशन का कारण बन सकता है। हालांकि, यह समस्या हमारी ही कुछ गलतियों (Mistakes Which Cause Fatty Liver) की वजह से होती है। आइए जानें ऐसी ही 3 गलतियों के बारे में जो लिवर सिरोसिस का रिस्क बढ़ा देती हैं।

प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा शुगर खाना
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पौष्टिक खाना खाने की जगह फास्ट फूड, तला-भुना खाना और सॉफ्ट ड्रिंक्स ज्यादा खाते पीते हैं। इनमें ट्रांस फैट, रिफाइंड शुगर और हानिकारक केमिकल होते हैं, जो लिवर पर प्रेशर डालते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस में फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो सीधे लिवर में जमा होकर फैटी लिवर का कारण बनती है। वहीं तले हुए खाने, जैसे- समोसे, कचौरी, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज आदि में सैचुरेटेड फैट होता है, जो लिवर के लिए हानिकारक है।

इसलिए इनकी जगह अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी, छाछ या नींबू पानी पिएं।

शराब पीना
शराब पीना फैटी लिवर की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। अल्कोहल लिवर में जाकर टॉक्सिन्स बनाता है, जिससे लिवर सेल्स डैमेज होने लगते हैं और फैट जमा हो जाता है। लंबे समय तक शराब पीने से अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (AFLD) हो सकता है, जो आगे चलकर सिरोसिस में बदल सकता है।

इसलिए अगर आप शराब पीते हैं, तो इसे बिल्कुल बंद कर दें। इस गलतफहमी में बिल्कुल न रहें कि शराब की थोड़ी मात्रा नुकसान नहीं पहुंचाएगी। शराब कितनी ही कम मात्रा में क्यों न पिया जाए, यह लिवर को नुकसान ही पहुंचाता है।

फिजिकली एक्टिव न रहना
आजकल की लाइफस्टाइल में लोग घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं और शारीरिक मेहनत नहीं करते। एक्सरसाइज न करने से शरीर में कैलोरी बर्न नहीं होती, जिससे फैट लिवर में जमा होने लगता है। मोटापा और डायबिटीज भी फैटी लिवर के अहम कारण हैं।

इसलिए रोजाना कम से कम 30-45 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करें। योग से भी लिवर हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है।

लिवर की बढ़ती चर्बी हो सकती है जानलेवा
आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण फैटी लिवर (Fatty Liver) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है। खासकर, जब बात नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) की हो, तो यह लिवर सिरोसिस और कैंसर तक पहुंच सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फैटी लिवर और NAFLD एक ही नहीं हैं? आइए जानते हैं इनके बीच का अंतर, इनके खतरों और इससे बचने के उपायों के बारे में।

फैटी लिवर और NAFLD में क्या अंतर है?
फैटी लिवर
जब लिवर में 5% से ज्यादा फैट जमा हो जाती है, तो इसे फैटी लिवर कहते हैं।

यह दो प्रकार का हो सकता है:
अल्कोहोलिक फैटी लिवर – अत्यधिक शराब के सेवन से होता है।
नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर (NAFL) – बिना शराब के सेवन के भी हो सकता है।

NAFLD (नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज)
यह फैटी लिवर की एक गंभीर स्थिति है, जिसमें लिवर में वसा जमा हो जाती है, लेकिन इसका कारण शराब नहीं बल्कि मोटापा, डायबिटीज और मेटाबॉलिक समस्याएं होती हैं।
अगर इसे रोका न जाए, तो यह नॉन-अल्कोहोलिक स्टिएटोहेपेटाइटिस (NASH) में बदल सकता है, जो लिवर सिरोसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

फैटी लिवर और NAFLD के लक्षण
अगर लिवर में फैट बढ़ने लगे, तो शरीर कुछ संकेत देने लगता है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

पेट के ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन महसूस होना
लगातार थकान और कमजोरी
बिना किसी कारण वजन बढ़ना या घटना
भूख कम लगना
गंभीर स्थिति में त्वचा या आंखों में पीलापन (पीलिया का संकेत)

NAFLD और फैटी लिवर से होने वाले खतरे
अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है:
लिवर सिरोसिस – लिवर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं, जिससे लिवर फेलियर हो सकता है।
डायबिटीज और हार्ट डिजीज – NAFLD वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।
लिवर कैंसर – NAFLD अगर NASH में बदल जाए, तो यह लिवर कैंसर का कारण बन सकता है।

कैसे बचें फैटी लिवर और NAFLD से?
बैलेंस डाइट लें – फास्ट फूड, तले-भुने और ज्यादा वसा वाले खाने से बचें। हरी सब्जियां, फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन करें।
रेगुलर एक्सरसाइज करें – रोज कम से कम 30 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करें।
वजन कंट्रोल करें – मोटापा NAFLD का सबसे बड़ा कारण है, इसलिए अपना वजन संतुलित रखें।
शराब से दूरी बनाएं – अगर पहले से लिवर फैटी हो चुका है, तो शराब से पूरी तरह बचें।
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें – ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल की नियमित जांच करवाएं।

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, डॉक्टर कुनाल दास कहते हैं, फैटी लिवर और NAFLD को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सही समय पर पहचान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे रोका जा सकता है। खासकर, अगर मोटापा, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो लिवर की नियमित जांच करवाना बेहद जरूरी है।

अगर आपको फैटी लिवर या NAFLD के लक्षण दिख रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते लाइफस्टाइल में सुधार और डॉक्टर की सलाह लेकर इसे गंभीर बीमारियों में बदलने से रोका जा सकता है। हेल्दी आदतें अपनाएं और अपने लिवर को हेल्दी रखें।