फैंस बोले- टूटेगा बाहुबली का रिकॉर्ड -‘साहो’ के ट्रेलर ने मचाई तबाही – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 11 Aug 2019 07:05:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फैंस बोले- टूटेगा बाहुबली का रिकॉर्ड -‘साहो’ के ट्रेलर ने मचाई तबाही – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फैंस बोले- टूटेगा बाहुबली का रिकॉर्ड -‘साहो’ के ट्रेलर ने मचाई तबाही https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%80/264342 Sun, 11 Aug 2019 07:05:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=264342 साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘साहो’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार बताया जा रहा है और एक्शन से भरपूर भी यह है. इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोग काफी समय से बेहद एक्साइटेड थे और इसलिए रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल …]]>

साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘साहो’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार बताया जा रहा है और एक्शन से भरपूर भी यह है. इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोग काफी समय से बेहद एक्साइटेड थे और इसलिए रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा भी गया है. 

ख़ास बात यह है कि महज 24 घंटे के अदंर ही यूट्यूब पर ‘साहो’ के हिंदी ट्रेलर को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आपको जानकारी के लिए बता दें, शनिवार को इस फिल्म के ट्रेलर को 4 भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है. जबकि फिल्म 30 अगस्त को रिलीज की जाएगी. 

अब सोशल मीडिया पर फैंस यह कह रहे हैं कि प्रभास की यह फिल्म ‘बाहुबली’ का भी रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. इस फिल्म में प्रभाष के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं. जबकि बॉलीवुड के और भी कई कलाकर इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में जहां प्रभास का लुक उनके फैंस को क्रैजी कर रहा है वहीं श्रद्धा कपूर का कॉर्प अवतार भी लोगों को खूब भा रहा है. 

]]>