फेम सिंगर ‘Baby Doll’के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 26 Apr 2018 07:47:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फेम सिंगर ‘Baby Doll’के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फेम सिंगर ‘Baby Doll’के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b0-baby-doll%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%b9/135368 Thu, 26 Apr 2018 07:47:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=135368  2014 में रिलीज हुई सनी लियोनी की फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में सनी पर एक गाना ‘बेबी डोल’ फिल्माया गया था. इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था और इस गाने को सिंगर कनिका कपूर ने गाया था. इस गाने ने कनिका को भी फेमस कर दिया. ‘बेबी डोल’ की सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ …]]>

 2014 में रिलीज हुई सनी लियोनी की फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में सनी पर एक गाना ‘बेबी डोल’ फिल्माया गया था. इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था और इस गाने को सिंगर कनिका कपूर ने गाया था. इस गाने ने कनिका को भी फेमस कर दिया. ‘बेबी डोल’ की सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, बुधवार को आग्रा के अलीगढ़ में कनिका और उनके नोएडा स्थित मेनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. फेम सिंगर 'Baby Doll'के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

नोएडा स्थित एक ईवेंट मेनेजमेंट फर्म ने कनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. एक खबर के मुताबिक, बाना देवी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि, कनिका और उनकी मेनेजर श्रुति और मुंबई स्थित ईवेंट मेनेजमेंट कंपनी के मेनेजर संतोश मिजगर के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज की गई है. शिकायत के मुताबिक, मनोज शर्मा की फर्म ने कनिका कपूर को 22 जनवरी को अलीगढ़ में एक एग्जिबिशन में परफॉर्म करने के लिए 24.95 लाख की रकम अदा की थी लेकिन न तो उन्होंने परफॉर्म किया और न ही उन्होंने पैसा लौटाया.

मनोज शर्मा ने कहा कि वह कनिका मान के खिलाफ मानहानी का मुकदमा करेंगे क्योंकि कनिका द्वारा परफॉर्मेंस कैंसिल किए जाने के कारण उनकी और उनकी फर्म की प्रतिष्ठा खराब हो गई है. गौरतलब है कि कनिका ने, ‘बेबी डोल’ (रागिनी एमएमएस), ‘लवली’ (हैप्पी न्यू ईयर), ‘चिट्टियां कलाइयां’ (रॉय) और ‘बीट पे बूटी’ (अ फ्लाइंग जट) जैसे हिट गाने गाए हैं. 

]]>