फेफड़ों में पानी जमा : तेजस्वी यादव – Live Halchal

रिम्स : लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक, फेफड़ों में पानी जमा : तेजस्वी यादव
रांची के रिम्स में उपचार करवा रहे लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है. लालू के बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा फूल गया है. लालू यादव की हालत देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है.

इस बीच शुक्रवार को देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मीसा भारती ने लालू यादव से मुलाकात की.

आधी रात को लालू यादव से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बता दें कि चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव रांची जेल में बंद हैं. रांची के रिम्स में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है.

देर रात लालू यादव से मुलाकात कर बाहर आए तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व में ही लालू यादव की दिल की सर्जरी की गई है. तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता की किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है, लालू यादव का क्रैटनाइन लेवल भी बढ़ा हुआ है. इन सब के बीच फेफड़े का संक्रमण चिंता का विषय है.

तेजस्वी ने कहा कि लालू के फेफड़ों में पानी जम गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यूमोनिया हो जाता है, जो इस उम्र में ठीक नहीं है. गुरुवार को लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जांच के बाद पता चला है कि लालू निमोनिया से परेशान हैं. इसकी वजह से लालू का चेहरा फूल गया है.

तेजस्वी ने कहा कि हमलोग उनके सारे जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि परिवार के लोग बेहतर इलाज चाहते हैं लेकिन जब तक पूरी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक हम लोग कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है.

इस बीच रांची जेल के आईजी बिरेंद्र भूषण ने रिम्स प्रबंधन को लालू यादव के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 24 घंटे के अंदर दो डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश दिया है. उन्होंने ये डॉक्टर लालू यादव को न सिर्फ सलाह देंगे, बल्कि आपातकालीन स्थिति में उन्हें दवा भी देंगे.

बता दें कि लालू के परिवार को लालू से मिलने और रिम्स में ठहरने की विशेष इजाजत मिली है. लालू के परिवार ने 1 बजे रात मीडिया से बात की. लालू का परिवार सवा आठ बजे रात उनसे मिलने गया था और रात 12.45 बजे वापस आया.