फूंके पुतले – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 07 Mar 2018 10:44:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फूंके पुतले – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तराखंड: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, फूंके पुतले https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/123568 Wed, 07 Mar 2018 10:44:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=123568 देहरादून: रुड़की नगर निगम के महापौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर गुस्साए कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के पुतले जलाए। रुड़ीक में शहर कांग्रेस कमेटी ने महापौर यशपाल राणा की रिहाई के बाद चंद्रशेखर चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने …]]>

देहरादून: रुड़की नगर निगम के महापौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर गुस्साए कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के पुतले जलाए। रुड़ीक में शहर कांग्रेस कमेटी ने महापौर यशपाल राणा की रिहाई के बाद चंद्रशेखर चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, फूंके पुतले

इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। कहा कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी कर रही है और नगर के प्रथम नागरिक महापौर को गलत धाराएं लगाकर जेल में भेजा। इसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर भाजपा अपनी करतूतों से बाज नहीं आए तो वह सड़क पर उतरकर प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस मौके पर भाजपा का पुतला भी फूंका गया। 

हरिद्वार में किया प्रदर्शन 

कांग्रेसियों ने बस अड्डा शिफ्टिंग, भाजपा सरकार की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कहा भाजपा बहुमत के दम पर जनता व विपक्ष की आवाज दबाने पर तुली है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में सुनील सेठी, तरण नैय्यर, विमला पांडेय, अशोक शर्मा आदि शामिल रहे।

गिरफ्तारी को बताया साजिश 

रुड़की के मेयर के खिलाफ मुकदमा और उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताते हुए ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य मार्ग पर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका गया। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रुड़की मेयर की गिरफ्तारी के पीछे राज्य सरकार द्वेष भावना के साथ काम कर रही है। मगर न्यायालय ने मेयर को जमानत पर रिहा करके सरकार की कोशिशों को नाकाम कर दिया। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, शिव मोहन मिश्र, मदन मोहन शर्मा, सरोज देवराड़ी, वीरेंद्र सजवाण,योगेश शर्मा, आशु वर्मा, तनवीर सिंह, हरिराम आदि शामिल हुए।

विकासनगर में प्रदर्शन 

विकासनगर तहसील मुख्यालय में कांग्रेसियों ने प्रदेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। भाजपा की इस कार्यशैली को कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। 

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, जिला महामंत्री असद आरफी, प्रवक्ता इशिता सेढा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

टिहरी में फूंका पुतला  

टिहरी में कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने रुड़की मेयर के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्रवाई की। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेंद्र रमोला साहब सिंह सजवाण दर्शनी रावत विजयलक्ष्मी थलवाल आदि मौजूद रहे। 

]]>