फिल्ममेकर के 2.5 करोड़ ना लौटाने पर हुई FIR – Live Halchal

बॉलीवुड में काम को तरस रहीं अमीषा पटेल, फिल्ममेकर के 2.5 करोड़ ना लौटाने पर हुई FIR
अमीषा पटेल पर एक बार फिर धोखाधड़ी का आरोप लगा है । इसके चलते उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा गया है । अमीषा का बॉलीवुड करियर अच्छा नहीं चल रहा है । इस बीच ये दूसरी बार है जब अमीषा पैसों की धोखाधड़ी के मामले में फंस गई हैं । रांची के एक फिल्म मेकर ने अमीषा पर 2.5 करोड़ रुपए वापस ना करने का आरोप लगाया है ।

रांची के रहने वाले मेकर अजय कुमार ने अमीषा और उनके पार्टनर कुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अमीषा और कुणाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देसी मैजिक’ को पूरा करने के लिए अजय से 2.5 करोड़ रुपए लिए थे ।

अमीषा फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे प्रोड्यूसर भी कर रही हैं । ये फिल्म साल 2013 में बनना शुरू हुई थी । अमीषा ने अजय से कहा था कि फिल्म रिलीज होते ही वो उन्हें ब्याज के साथ पैसे वापस लौटा देंगी । अजय ने लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई । जब अजय ने अमीषा से पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने 3 करोड़ रुपए का चेक दिया ।

अजय ने ये चेक बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गया । अजय ने दोबारा अमीषा से बात की । इस पर अमीषा ने कहा कि हमारा आपको पैसे वापस ना करने का कोई इरादा नहीं है । फिल्म रिलीज होते ही पैसे वापस कर देंगे । इसके अलावा अजय को अमीषा की मशहूर लोगों के साथ तस्वीरें दिखाकर धमकाया भी गया ।

इस बात से परेशान होकर अब अजय ने कानून की मदद लेने का फैसला किया और उनके खिलाफ रांची की एक अदालत में केस फाइल किया है । अमीषा की इस फिल्म में जायेद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे । फिल्म में अमीषा का डबल रोल है । बता दें कि इससे पहले भी अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है । एक ईवेंट कंपनी का आरोप था कि अमीषा पटेल ने पैसे ले लिए लेकिन शादी में डांस करने के लिए शामिल नहीं हुईं।

उनके साथ चार और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। एसीजेएम-5 रवीश कुमार अत्री की कोर्ट ने 12 मार्च को सभी को तलब किया था । खबर के अनुसार, पवन कुमार वर्मा मुरादाबाद में एक ईवेंट कंपनी चलाते हैं । इस कंपनी ने अमीषा को 11 लाख रुपए देकर शादी में डांस करने के लिए बुलाया था। पूरे पैसे लेने के बाद भी वो कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं ।

पवन ने बताया, ‘अमीषा दिल्ली तक तो आई थीं लेकिन मुरादाबाद में कार्यक्रम के लिए नहीं पहुंचीं। दिल्ली आने के बाद एक्ट्रेस के असिस्टेंट सुरेश परमार ने फिर से 2 लाख रुपये मांगे और कहा कि उनसे झूठ बोला गया था कि दिल्ली से मुरादाबाद ढाई घंटे का रास्ता है, जबकि लोग 5 घंटे बता रहे हैं इसलिए जब आप 2 लाख रुपए और देंगे तभी हम मुरादाबाद आएंगे ।’