फिलीपींस – Live Halchal

फिलीपींस में 6.7 की तीव्रता का जोरदार भूकंप
फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी जानकारी दी है। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप पर 6.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। हालांकि, इससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।

USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र बैकुलिन में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। फिलीपींस सिस्मोलॉजी एजेंसी फिवोल्क्स के अनुसार, 6.4 मैग्नीट्यूड का एक और भूकंप महसूस हुआ है, जिसका केंद्र जमीन से 23 किलोमीटर नीचे था।

लोगों में घर का माहौल

फिलीपींस पुलिस के अनुसार, भूकंप से किसी के घायल होने या इमारत गिरने की खबर नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। मगर, अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए और फौरन घरों से बाहर भागने लगे थे।

अक्टूबर में हुई थी 7 की मौत

हालांकि, इस भूकंप का केंद्र उसी जगह पर था, जहां अक्टूबर 2025 में आए भूकंप का केंद्र दर्ज हुआ था। उस भूकंप में 7 लोगों की मौत हो गई थी। मगर, इस बार भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। ऐसे में सुनामी आने की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

फिलीपींस में तूफान कल्मेगी का कहर, मृतकों का आंकड़ा
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को देश में आपातकाल की घोषणा की। दरअसल, यहां शक्तिशाली तूफान कल्मेगी की चपेट में आकर कम से कम 241 लोगों की मौत हुई है या वे लापता हो गए हैं। इस तरह से यह इस वर्ष देश में अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा है।

अधिकारियों के मुताबिक, तूफान से अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है, ज्यादातर की मौत अचानक आई बाढ़ में डूबने से हुई। वहीं, 127 लोग लापता हैं। इनमें से अधिकतर मध्य प्रांत सेबू में हैं, जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कल्मेगी के चलते लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए और 5.6 लाख से अधिक ग्रामीणों को विस्थापित होना पड़ा। इनमें से करीब 4.5 लाख लोगों को आपातकालीन शिविरों में शरण दी गई है।

राष्ट्रपति मार्कोस ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आपातकाल की घोषणा की। इससे सरकार को आपात राहत कोष के वितरण में तेजी लाने और खाद्य सामग्री के जमाखोरी या कीमतों के बढ़ने पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

फिलीपींस में सियासी ड्रामा, पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को गिरफ्तार करने वाले पुलिस प्रमुख बर्खास्त
टोरे को हटाए जाने का कारण पूछे जाने पर, सरकार के आंतरिक सचिव जोनविक रेमुल्ला ने बिना कोई खास जानकारी दिए कहा कि, ‘निकोलस टोरे ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है, उन पर कोई आपराधिक या प्रशासनिक आरोप भी नहीं लगाया गया है, यह केवल राष्ट्रीय पुलिस के लिए एक नई दिशा तय करने का राष्ट्रपति का फैसला है।’

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर ने अपने राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के आदेश पर फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और कथित बाल यौन तस्करी के लिए एफबीआई की वांछित सूची में शामिल प्रचारक अपोलो कैरियन क्विबोलोय को गिरफ्तार करके सुर्खियां बटोरीं थी। फिलीपींस के कार्यकारी सचिव लुकास बर्सामिन ने 2,32,000 सदस्यों वाले राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख पद से जनरल निकोलस टोरे को हटाने का कोई कारण नहीं बताया। टोरे को मई में ही राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल साल 2027 तक था।

मनमानी कर रहे थे टोरे
फिलीपींस सरकार ने टोरे की जगह वरिष्ठ पुलिस जनरल, जोस मेलेंसियो नार्टेज जूनियर को अगला पुलिस प्रमुख नियुक्त किया है। नार्टेज जूनियर ने मंगलवार को यह पदभार ग्रहण किया। वहीं पद से अचानक हटाए जाने के बाद निकोलस टोरे की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि अपने निष्कासन से पहले, टोरे ने कथित तौर पर राष्ट्रीय पुलिस के एक दर्जन से अधिक शीर्ष पुलिस अधिकारियों को पद से हटा दिया था, इनमें मौजूदा पुलिस प्रमुख नार्टेज भी शामिल थे। इसे लेकर टोरे का सरकारी अधिकारियों के साथ मतभेद भी था। अब टोरे के निष्कासन के पीछे ये भी एक वजह मानी जा रही है। राष्ट्रीय पुलिस आयोग ने इसी महीने पुलिस अधिकारियों को उनके पदों पर बहाल करने का आदेश दिया था, लेकिन आयोग के आदेश के बावजूद तुरंत ऐसा नहीं किया गया था। जिससे सरकार के शीर्ष अधिकारी टोरे से नाराज थे।

टोरे को हटाए जाने का कारण पूछे जाने पर, सरकार के आंतरिक सचिव जोनविक रेमुल्ला ने बिना कोई खास जानकारी दिए कहा कि, ‘निकोलस टोरे ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है, उन पर कोई आपराधिक या प्रशासनिक आरोप भी नहीं लगाया गया है, यह केवल राष्ट्रीय पुलिस के लिए एक नई दिशा तय करने का राष्ट्रपति का फैसला है।’ उन्होंने कहा कि ‘हम कानूनों का देश हैं, लोगों का नहीं, और संस्थाएं उन्हें चलाने वाले लोगों से बड़ी होनी चाहिए।’

पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को किया था गिरफ्तार
इस साल मार्च में, टोरे ने मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा दुतेर्ते के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के चलते हुई। 2022 में अपना छह साल का राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा करने वाले दुतेर्ते पर, अपने कार्यकाल के दौरान अवैध ड्रग्स के खिलाफ क्रूर अभियान चलाने के लिए मानवता के विरुद्ध अपराध का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इस अभियान में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में हजारों लोग मारे गए। जिन पर पश्चिमी सरकारों और मानवाधिकार निगरानी संस्थाओं ने चिंता जाहिर की थी। पिछले साल, टोरे ने फिलीपींस के धार्मिक नेता अपोलो क्विबोलोय की भी गिरफ्तारी की थी, जो दुतेर्ते के एक प्रमुख समर्थक थे। क्विबोलोय पर अमेरिका में कम उम्र की लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोप के गंभीर आरोप हैं।

फिलीपींस की सेना और संदिग्ध विद्रोहियों के बीच हुई झड़प
फिलीपींस में सेना और कुछ संदिग्ध विद्रोहियों के बीच झड़प हुई है। इस हिंसक झड़प में 7 विद्रोही मारे गए हैं। वहीं इस हिंसक झड़प में किसी भी सैनिक की मौत नहीं हुई है और न ही किसी सैनिक की इसमें जान गई है। सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है।

उत्तर फिलीपींस में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। फिलीपींस सेना ने गुरुवार को बताया कि मनीला के उत्तर में नुएवा एसिजा प्रांत में हुई झड़प में सात संदिग्ध विद्रोही मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना ने एक रिपोर्ट में बताया कि बुधवार दोपहर को पेंटाबंगन शहर में न्यू पीपुल्स आर्मी के विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच लड़ाई हुई है। इस झड़प में कोई भी सैनिक मारा या घायल नहीं हुआ।

फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुआ ट्रैनिंग हेलीकॉप्टर क्रैश
फिलीपीन नौसेना का एक प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर गुरुवार को राजधानी के दक्षिण में एक शहर के सार्वजनिक बाजार के पास घास वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलटों की मौत हो गई। सेना और पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह अभी तक पता नहीं चल पाया कि इस दुर्घटना के पीछे क्या कारण था। इस घटना की जांच की जा रही है।

फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक ट्रैनिंग हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह घटना तब हुआ जब नौसेना के दो पायलट ट्रैनिंग हेलीकॉप्टर में सवार थे। फिलीपींस नौसेना का यह ट्रैनिंग हेलीकॉप्टर गुरुवार को राजधानी के दक्षिण में एक शहर के सार्वजनिक बाजार के पास घास वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलटों की मौत हो गई। सेना और पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने मनीला के दक्षिण में कैविटे शहर में रॉबिन्सन R22 हेलीकॉप्टर की दुर्घटना में जमीन पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी है।

दोनों पायलटों की अस्पताल में हुई मौत

यह तुरंत पता नहीं चला कि दुर्घटना का कारण क्या था लेकिन सैन्य प्रवक्ता कर्नल फ्रांसेल पाडिला ने कहा कि दोनों पायलटों ने आपातकालीन प्रक्रियाओं को जब कर रहे थे तभी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पाडिला ने कहा कि दोनों पायलट घायल हो गए लेकिन बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।