फिर मार दी गोली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 06 Oct 2017 10:11:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फिर मार दी गोली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पुरानी रंजिश के चलते किया गैंगरेप, फिर मार दी गोली https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/83617 Fri, 06 Oct 2017 10:11:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=83617 यूपी की राजधानी लखनऊ में बंदूक की नोक पर एक छात्रा के साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसे गोली मार दी गई. पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया. होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने दो …]]>

यूपी की राजधानी लखनऊ में बंदूक की नोक पर एक छात्रा के साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसे गोली मार दी गई. पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया. होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

मामला लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र का है. बीते बुधवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय छात्रा शौच के लिए जा रही थी. उसी दौरान गांव में ही रहने वाला संदीप अपने 5 दोस्तों के साथ आया और वे सब पीड़िता को जबरन उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए.

आरोपियों ने बंदूक की नोक पर पीड़िता को धमकाया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. अपनी हवस मिटाने के बाद आरोपी पीड़िता को गोली मारकर वहां से फरार हो गए. गोली पीड़िता की नाक पर लगी और वह बेहोश हो गई. इसके बाद खून से लथपथ घायल पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया.

पीड़िता को जब होश आया तो उसने परिजनों को आप बीती सुनाई. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए. पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस को जांच में पता चला कि इस मामले का मुख्य आरोपी संदीप है. जिसके परिवार की पीड़िता के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को दबोच लिया. हालांकि, बाकी आरोपी भागने में कामयाब हो गए.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली से अपने गांव आई थी. आरोपी संदीप ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान की. अब तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है.

]]>