फायदे जान लेंगे तो लगने लगेगी मीठी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 30 Mar 2019 11:26:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फायदे जान लेंगे तो लगने लगेगी मीठी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कड़वी नीम के पत्ते सेहत के लिए होते है बहुत फायदेमंद, फायदे जान लेंगे तो लगने लगेगी मीठी https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87/217024 Sat, 30 Mar 2019 11:26:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=217024 नीम का नाम सुनते ही आपका मुंह कड़वाहट से भर गया होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह आपकी सेहत के लिए किसी मीठे से कम नहीं है। प्राचीन काल से ही इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटी बनाने के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर भी इसके कई तरह के फायदे …]]>

नीम का नाम सुनते ही आपका मुंह कड़वाहट से भर गया होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह आपकी सेहत के लिए किसी मीठे से कम नहीं है। प्राचीन काल से ही इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटी बनाने के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर भी इसके कई तरह के फायदे बताए जाते रहे हैं। औषधीय गुणों से भरपूर नीम का इस्तेमाल कई बीमारियों के लिए किया जाता है। चाहे आप इसकी हरी पत्तियों, सूखी पत्तियों या तेल का सेवन करें, यह हर रूप में फायदेमंद होता है। यूं तो नीन खाने के तमाम फायदे हैं, लेकिन आज हम आपको इसके कुछ खास फायदों के बारे में बताएंगे…

ओरल हेल्थ
नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो हमें दांत संबंधित परेशानियों से बचाते हैं। यह मसूड़ों की सूजन को कम करने के साथ-साथ कैविटी को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है।

बालों और स्किन के लिए वरदान
नीम स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह न सिर्फ हमारी स्किन पर मुंहासों को होने से रोकती है बल्कि स्किन की ड्राईनेस को दूर करने में भी मदद करती है। यह स्किन से जुड़ी कई परेशानियां जैसे बड़े पोर्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के लिए भी फायदेमंद है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगज गुणों से भरपूर नीम आपके बालों के लिए भी अच्छी है। इसके अलावा यह बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करती है।

खून साफ करें
नीम में खून को साफ करने के गुण भी होते हैं। इसके सेवन से लीवर और किडनी में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन दूर होते हैं। बता दें, ब्लड में मौजूद टॉक्सिन से हमारे बहुत सारे अंग काम करने बंद कर देते हैं, जिससे हम में एलर्जी, थकान, सिरदर्द आदि लक्षण विकसित होने लगते है। रोजाना एक नीम कैप्सूल खाने से ब्लड में मौजूद अशुद्धियों डिटॉक्सिफाई होती हैं।

इम्यूनिटी को करें बूस्ट
नीम के सेवन से हमारे शरीर को इम्यूनिटी मिलती है, जिससे बॉडी को बहुत तरह से इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। नीम कैप्सूल का रोजाना सेवन करने से बुखार, फ्लू, मलेरिया, वायरल,डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों से आप कोसों दूर रहेंगे।

]]>