फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI में भरेंगी उड़ान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 16 Jan 2018 07:23:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI में भरेंगी उड़ान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पहली महिला मंत्री होंगी सीतारमण, फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI में भरेंगी उड़ान https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8/107831 Tue, 16 Jan 2018 07:23:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=107831 रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जोधपुर में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई में उड़ान भरेंगी। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला मंत्री होंगी। पदभार संभालने के बाद निर्मला लगातार जवानों के बीच पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही हैं। रक्षा मंत्री का सुखोई में उड़ान भरने का कार्यक्रम पहले पिछले महीने तय किया गया था …]]>
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जोधपुर में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई में उड़ान भरेंगी। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला मंत्री होंगी। पदभार संभालने के बाद निर्मला लगातार जवानों के बीच पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही हैं। रक्षा मंत्री का सुखोई में उड़ान भरने का कार्यक्रम पहले पिछले महीने तय किया गया था लेकिन उन्हें हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शिमला जाना पड़ा था। जिसकी वजह से अब वे बुधवार को रूस में बने विमान की यात्रा करेंगी। पहली महिला मंत्री होंगी सीतारमण, फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI में भरेंगी उड़ानउड़ान भरने से पहले सीतारमण का टेस्ट होगा और यात्रा के दौरान उन्हें वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट पहनना होगा। इससे पहले वे पोकरण में टैंक की सवारी भी कर चुकी है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा और बाड़मेर में उत्तरलाई एयर बेस का दौरा किया था। रक्षा मंत्री बनने के बाद सबसे पहले सीतारमण ने जामनगर में भारतीय नौसेना बेस की यात्रा की थी। जहां उन्हें मिग 21 फाइटर प्लेन की जानकारी दी गई थी। 

सुखोई विमान की बात करें तो यह विमान विषम परिस्थितियों में भी दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार रहता है। यह 2600 प्रति घंटा की रफ्तार से तीन हजार किलोमीटर के दायरे में दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। इस समय भारत के पास 220 सुखोई विमान हैं। 

]]>