फसल बीमा – Live Halchal

फसल बीमा के नाम पर मजाक: इंश्योरेंस कंपनी ने कमाए 9.5 करोड़, बाबूराम को क्लेम मिला 2.72 रुपये
बरेली जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बहेड़ी के बाबूराम को 2.72 रुपये का क्लेम मिला। अखा गांव के सुरेश गंगवार को 3.76 रुपये क्षतिपूर्ति मिली है। ऐसे कई किसान हैं, जिन्हें 100 रुपये से भी कम क्लेम मिला है। इसके विपरीत, सेवा प्रदाता कंपनी इफको-टोक्यो जनरल इंश्योरेंस ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसमें किसानों के प्रीमियम के 3.84 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। शेष धनराशि केंद्रांश और राज्यांश की है।

अखा गांव के सुरेश गंगवार ने बताया कि उनके पास ढाई एकड़ खेती है। डेढ़ एकड़ में उन्होंने धान की फसल लगाई थी, जो बाढ़ से तबाह हो गई थी। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर 2.80 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे वह अदा नहीं कर पाए हैं। फसल बीमा के नाम पर कितना प्रीमियम कटा, बैंक वालों ने इसकी कोई जानकारी या रसीद नहीं दी। उनके बैंक खाते में क्षतिपूर्ति के 3.76 रुपये आए हैं।

वर्ष 2024-25 के खरीफ सीजन में 1,188 किसानों को क्लेम मिला है। इसमें भदपुरा ब्लॉक के फुलवईया के महेंद्रपाल को सर्वाधिक 76,289 रुपये का क्लेम मिला है। इनके पास 50 बीघे खेती है। 20 बीघे में धान की फसल थी जो बाढ़ से नष्ट हो गई थी। नुकसान के मुताबिक क्षतिपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत महेंद्र भी कर रहे हैं।

बहेड़ी के जाम अंतरामपुर के बाबूराम की धान की फसल भी पूरी तरह से नष्ट हो गई थी, लेकिन उन्हें क्लेम के नाम पर 2.72 रुपये ही मिले हैं। रामनगर के मऊचंदपुर निवासी इदरीश को 2.65 और चंद्रप्रकाश को 2.82 रुपये मिले हैं।

वर्ष 2023 से 2025 तक बीमा कंपनी की कमाई

ये भी जानें
प्रति हेक्टेयर धान की फसल पर 1,610 तो गेहूं की फसल के लिए 1,212 रुपये प्रीमियम किसान को देना होता है।

सिर्फ 6,800 किसानों ने कराया गेहूं की फसल का बीमा
इफको-टोक्यो जनरल इंश्योरेंस के जिला समन्वयक दीपक पटेल ने बताया कि रबी सीजन 2025-26 में 18,500 गाटों पर लगी गेहूं की फसल का बीमा किया गया है। बीमित क्षेत्रफल 4,237 हेक्टेयर है। इसमें 6,800 किसानों की फसलों को शामिल किया गया है।

रबी सीजन में भी यही हाल
वर्ष 2024-25 के रबी सीजन में 932 किसानों को क्लेम मिला है। इनमें क्यारा के गांव सिमरा बोरी के अशोक को 3.05, बभिया के कलक्टर सिंह को 3.52, सुरेश कुमार को 4.15 और रमेश चंद्र को 5.40, भोजीपुरा के घंघौआ घनघोरी के रहीस खां को 7.27 रुपये मिले है। बहेड़ी के फिरोजपुर निवासी जीत सिंह को सर्वाधिक 32,318 रुपये मिले हैं।

इफको-टोक्यो जनरल इंश्योरेंस के जिला समन्वयक दीपक पटेल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के जरिये निर्धारित उपज से कम उत्पादन होने पर उसी हिसाब में किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाती है। यही कारण है कि किसी को दो रुपये तो किसी को अधिक धनराशि मिली है। खरीफ 2025 का क्लेम वितरित होना अभी बाकी है।

उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने बताया कि इफको-टोक्यो जनरल इंश्योरेंस को शासन स्तर से तीन साल का टेंडर मिला है। यह इनके टेंडर का अंतिम वर्ष है। इन्होंने केवल 6,800 किसानों की फसल का बीमा किया है। स्पष्ट है कि ये लोग योजना के प्रति संजीदा नहीं हैं। इंश्योरेंस कंपनी के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे।

मध्य प्रदेश: किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि
औबेदुल्लागंज में आयोजित ब्रह्मा परियोजना कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख, स्वदेशी को बढ़ावा और किसानों के हितों की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न केवल आतंकवाद का खात्मा हुआ है बल्कि देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को औबेदुल्लागंज में ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) के शिलान्यास पर आयोजित कार्यक्रम में आतंकवाद, स्वदेशी और किसानों के हितों पर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने जनता से संकल्प लेने का आग्रह किया कि “हम भारत में बनी चीज ही खरीदेंगे, स्वदेशी को अपनाएंगे और इसे जनजागरण आंदोलन का रूप दें। गांव में स्वदेशी का अभियान चलाए, स्कूलों में चलाए। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव, स्वतंत्रता दिवस और दीपावली जैसे पर्व भी स्वदेशी मंत्र के साथ मनाए जाएं, यही सच्चा देशभक्ति का परिचायक होगा।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों का दूसरी दुनिया तक पीछा कर सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सैकड़ों आतंकी सरगनाओं को मार गिराया गया, जबकि किसी निर्दोष नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। इसके बावजूद पाकिस्तान की सेना ने हरकत की, जिसके बाद हमारी सेना ने दो दिन में उनको घुटनों पर ला दिया और भारत ने उसके बाद ऑपरेशन स्थगित किया।

किसी तीसरे देश के कहने पर नहीं। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हमारी सेना ने पहलगाम में शामिल आतंकियों को कश्मीर में खोजकर सीधे सिर में गोली मारी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1800 करोड़ रुपये के निवेश वाली रेल कोच फैक्ट्री की सौगात लेकर आए हैं, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने क्षेत्र को “आईडियल लोकसभा क्षेत्र” बनाने का संकल्प भी दोहराया।

कल आएंगी किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि
शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। “यदि किसी देश के लिए बाजार खोल दिया और वहां से सस्ता अनाज आ गया तो हमारे किसानों का क्या होगा?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यप्रदेश के किसानों के खातों में 1,156 करोड़ रुपये और देशभर के किसानों को कुल 3,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की कि जिन किसानों के मकान उखड़ गए हैं, उन्हें तत्काल राहत और पट्टे दिए जाएं, ताकि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकें।