फल के साथ साथ अब पेड़ों पर भी बिजली उगेगी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 05 Aug 2017 10:33:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फल के साथ साथ अब पेड़ों पर भी बिजली उगेगी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फल के साथ साथ अब पेड़ों पर भी बिजली उगेगी, जानें कैसे https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a5%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80/68954 Sat, 05 Aug 2017 10:33:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=68954 नई दिल्ली: आपने कई बार लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते यह बात तो सच है| लेकिन पेड़ों से जुड़ी हुई ऐसी ही एक और बात सच होने जा रही है| जिसे सुनकर आप ताज्जुब करेंगे पर यह सच है| जल्द ही पेड़ों पर पत्तों, टहनियों, फलों और फूलों …]]>

नई दिल्ली: आपने कई बार लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते यह बात तो सच है| लेकिन पेड़ों से जुड़ी हुई ऐसी ही एक और बात सच होने जा रही है| जिसे सुनकर आप ताज्जुब करेंगे पर यह सच है|फल के साथ साथ अब पेड़ों पर भी बिजली उगेगी, जानें कैसे

जल्द ही पेड़ों पर पत्तों, टहनियों, फलों और फूलों की तरह बिजली भी उगने लगेगी| वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पेड़ विकसित किया है, जो कि बिजली पैदा करेगा| जब हवा इस पेड़ के कृत्रिम पत्तों से होकर गुजरेगी, तो बिजली पैदा होगी|

यह तकनीक अमेरिका स्थित इयवा यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने विकसित की है| इससे लोगों को घरेलू इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों को चार्ज करने में मदद मिल सकती है|

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो पेड़ पर शाखा और पत्तों की तरह लग जाता है| फिर जब हवा इसके कृत्रिम पत्तों से होकर गुजरती है, तो इसमें बिजली पैदा होती है|

इस उपकरण को डिज़ाइन करने वाले माइकल मैकक्लोस्की ने कहा कि इसमें हवा से घूमने वाली टरबाइन को नहीं बदला जाएगा, बल्कि यह तकनीक इस तरह की छोटी मशीनों का बाजार तैयार करेगी जो कि हवा को बिजली में बदल सकेंगे|

इस कुत्ते की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

उन्होंने कहा, ‘इस तकनीक का सकारात्मक पहलू है कि यह देखने में भी सुंदर लगता है और काफी छोटे स्तर पर भी काम करता है| इसकी मदद से ऑफ-ग्रिड बिजली पैदा की जा सकेगी|’

माइकल ने कहा, ‘पेड़ की तरह दिखने वाले इस उपकरण की मदद से आपको जरूरत के मुताबिक बिजली मिल सकती है या नहीं, इस सवाल का जवाब देते हुए मैं कहूंगा कि यह संभव है, लेकिन इसमें और भी सुधार किए जाने व इसे और विकसित किए जाने की जरूरत है|

 
]]>