फर्स्ट डेट पर इंप्रेशन जमाने के लिए ऐसे हों रेडी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 17 Jan 2018 12:00:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फर्स्ट डेट पर इंप्रेशन जमाने के लिए ऐसे हों रेडी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फर्स्ट डेट पर इंप्रेशन जमाने के लिए ऐसे हों रेडी https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/108468 Wed, 17 Jan 2018 11:59:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=108468 जब आप पहली बार डेट पर जा रही हों तो आपके मन में सामने वाले इंसान से मिलने की जितनी एक्साइटमेंट होती है उससे ज्यादा नर्वसनेस होती है और आप चाहती हैं कि आपका फर्स्ट इंप्रेशन बेस्ट हो। ऐसे में बेहतरीन इंप्रेशन के लिए जो सबसे जरूरी चीज है वह है आपकी आउटफिट… अगर आपने ढंग के …]]>

जब आप पहली बार डेट पर जा रही हों तो आपके मन में सामने वाले इंसान से मिलने की जितनी एक्साइटमेंट होती है उससे ज्यादा नर्वसनेस होती है और आप चाहती हैं कि आपका फर्स्ट इंप्रेशन बेस्ट हो। ऐसे में बेहतरीन इंप्रेशन के लिए जो सबसे जरूरी चीज है वह है आपकी आउटफिट… अगर आपने ढंग के कपड़े नहीं पहने हैं या फिर कुछ ऐसा पहन लिया है जो आप पर बिलकुल सूट नहीं कर रहा तो जाहिर सी बात है आपका इंप्रेशन खराब हो जाएगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं फर्स्ट डेट पर ड्रेसअप होने के कुछ टिप्स… फर्स्ट डेट पर इंप्रेशन जमाने के लिए ऐसे हों रेडी

 
कुछ ऐसा पहनें जिसे आप आसानी से कैरी कर सकें 
आप सबसे सिंपल कपड़े पहनकर भी बेहद खूबसूरत लग सकती हैं क्योंकि आप उन कपड़ों को पहनकर कंफर्टेबल महसूस करेंगी और आपके लिए उन्हें कैरी करना आसान है। उदाहण के लिए- अगर आप शॉर्ट ड्रेसेज नहीं पहनती हैं और फर्स्ट डेट पर पहली बार आप कोई शॉर्ट ड्रेस पहनेंगी तो यकीन मानिए आप हर वक्त नर्वस और कॉन्शस फील करेंगी। ऐसे में हमारी सलाह यही है कि फर्स्ट डेट के लिए कुछ ऐसा पहनें जिसे आप पहले भी पहन चुकी हैं और आपको पता है कि आप उस आउटफिट में कैसी लगती हैं… 
अपने फिगर के अनुरूप ड्रेस चुनें 
हर किसी के बॉडी में एक ऐसा फीचर जरूर होता है जिसे हम सब बेहद पसंद करते हैं और उसे फ्लॉन्ट करने से परहेज नहीं करते। किसी के लिए वह उसकी फ्लैट टमी है तो किसी के लिए उसके हाथ तो कुछ लड़कियों के लिए उनकी टांगें… आपकी बॉडी वेल्ड टोन्ड है या नहीं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसी आउटफिट चुनें जो आपके फिगर के अनुरूप हो और आपकी बॉडी के बेस्ट फीचर को फ्लॉन्ट करे। फिर चाहे सिंपल क्रॉप टॉप और स्कर्ट हो, मैक्सी ड्रेस या फिर लॉन्ग कुर्ता.. 

जगह के अनुसार ड्रेस का चुनाव करें 

सबसे बेस्ट आइडिया हमेशा यही होता है कि आप अपनी फर्स्ट डेट के लिए जिस जगह पर जा रही हैं उस जगह के अनुसार ही अपनी ड्रेस का चुनाव करें। अगर कोई कैफे है तो कैजुअली ड्रेसअप हों, मूवी डेट है तो अपने साथ जैकेट या श्रग रख लें ताकि ठंड लगने पर आप उसका इस्तेमाल कर सकें। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी क्लब या पब में मिल रही हों तो आप अपनी सबसे सेक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। 
ड्रेस के अनुसार सही जूते चुनें 
एक बार जब आपने अपना आउटफिट चुन लिया तो अब वक्त है सही जूते चुनने का। जूते चुनते वक्त भी कंफर्ट को ध्यान में रखें। हाई हील्स देखने में बेहतरीन लगते हैं लेकिन अगर आप उन्हें पहनने में कंफर्टेबल फील नहीं करती हैं तो हाई हील्स को अवॉइड करें। उसकी जगह आप किटेल हील्स या वेजेस को चूज कर सकती हैं। फ्लैट्स या बैलरीनाज़ भी कैजुअल-चिक लुक के लिए अच्छा ऑप्शन है। 
]]>