फर्जीवाड़ा – Live Halchal

असंध व कुंजपुरा मंडी में फर्जीवाड़ा का अंदेशा: कागजों में बिका 46.04 करोड़ रुपये का धान
धान सीजन खत्म होने के बाद अब असंध और कुंजपुरा की अनाज मंडी में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां 46.04 करोड़ रुपये के धान की कागजों में ही बिक्री कर गबन की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि दोनों मंडियों के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक और कुंजपुरा के हैफेड प्रबंधक ने मंडी में 743 फर्जी गेटपास काटकर फर्जीवाड़ा किया। दोनों मंडियों में 150 गाड़ियों के कटे इन फर्जी गेटपास ने 47 राइस मिलों में कुल 5,61,401 बैग धान पहुंचाया। हकीकत में ये गाड़ियां कहीं गई ही नहीं। क्योंकि ई-खरीद पोर्टल पर इन गाड़ियों के जीपीएस लोकेशन और तय की गई दूरी शून्य दर्ज की गई है।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, उपायुक्त और एसपी के पास शिकायत पहुंची है। डीसी के निर्देश पर एडीसी और दोनों एजेंसियों के जिला अधिकारियों व एसपी के निर्देश पर असंध और इंद्री के डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है। असंध के डीएसपी गौरखपाल राणा और इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम का कहना है कि अभी हमारे पास शिकायत पहुंची है। गेटपास और गाड़ियों की लोकेशन व रिकाॅर्ड की जांच की जाएगी। इसी जांच के आधार पर ही पता चलेगा कि आरोप सही हैं या गलत।

इधर्र जिन निरीक्षकों व प्रबंधक पर आरोप लगा है, उन्होंने आरोपों को निराधार और जीपीएस लोकेशन न होने को तकनीकी खामी बताया है। असंध और कुंजपुरा मंडी में फर्जीवाड़े की शिकायत गांव खराजपुर निवासी विकास शर्मा ने की है। उनका आरोप है कि अक्तूबर और नवंबर माह में धान खरीद के दौरान दोनों मंडियों में विभागों के निरीक्षकों व अन्य अधिकारियों ने मिलीभगत करके कई गाड़ियों के फर्जी गेटपास तैयार किए।

इसकी उच्च स्तरीय जांच होगी तो बड़ा घोटाला सामने आएगा। उनका कहना है कि अभी तो केवल दो मंडियों में फर्जीवाड़े की शिकायत उन्होंने की है, ऐसे ही हालात अन्य अनाज मंडियों में भी हैं, इनकी भी जांच होनी चाहिए। यदि सरकार की ओर से इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी तो निरीक्षक के अलावा कई अधिकारियों की मिलीभगत सामने आएगी।

असंध मंडी में गड़बड़ी की 72 पेजों में है शिकायत
असंध की अनाज मंडी में गड़बड़ी की तथ्यों के साथ 72 पेजों की शिकायत की गई है। शिकायत के अनुसार, मंडी से डीएफएससी द्वारा 32 मिलों को 17 लाख 15 हजार 555 कट्टे धान भेजा गया था। इसके लिए कुल 2217 एग्जिट गेट पास जारी हुए। धान ढुलाई के लिए कुल 175 गाड़ियों का विभाग की ओर से इस्तेमाल किया गया।

आरोप है कि ई-खरीद पोर्टल के रिकार्ड के अनुसार 112 गाड़ियों के 570 चक्कर लगे ही नहीं। अधिकारियों ने इनके फर्जी गेटपास जारी किए। क्योंकि पोर्टल के रिकार्ड में इन गाड़ियों की जीपीएस लोकेशन और तय की गई दूरी शून्य दिखाई गई है। दिखाए गए फर्जी 570 चक्करों में कुल 4,41,781 बैगों का गबन हुआ है यानी साढ़े 37 किलोग्राम प्रति बैग के हिसाब से 1,65,677 क्विंटल धान की गड़बड़ी हुई है। जिसकी एमएसपी 2370 रुपये के हिसाब से 39.24 करोड़ रुपये के बनती है।

कुंजपुरा मंडी : डीएफएससी की 18 गाड़ियों के 119 फर्जी चक्कर
शिकायत के अनुसार, कुंजपुरा की अनाज मंडी में डीएफएससी की ओर से कुल 18 गाड़ियों के 119 फर्जी गेटपास काटे गए। इन गेटपासों से 83,633 कट्टे धान को आठ राइस मिलों में पहुंचाया गया। भेजे गए इस धान की साढ़े 3,700 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 3.43 करोड़ रुपये कीमत बनती है। इन 18 गाड़ियों में से किसी ने 17 तो तो किसी ने एक या चार चक्कर लगाए हैं।

कुंजपुरा मंडी : 54 गेटपासों में हैफेड की गाड़ियां भी नहीं पहुंची मिल
शिकायत के अनुसार, कुंजपुरा की अनाज मंडी में हैफेड द्वारा भी खरीद की गई। इस एजेंसी के प्रबंधक पर 3.37 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है। हैफेड की ओर से काटे गए 54 गेट पासों में 20 गाड़ियों के फर्जी चक्कर दिखाए गए हैं। इन गाड़ियों ने कुल 35,982 बैग सात राइस मिलों तक पहुंचाए। जबकि यह पहुंचे ही नहीं। यहां एक गाड़ी के एक से लेकर 12 तक फर्जी गेटपास काटे गए।

हरियाणा: लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ लोगों ने किया फर्जीवाड़ा
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की मगर एप के फीचर ने उन्हें पकड़ लिया और उनका आवेदन निरस्त कर दिया। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग (सेवा विभाग) के मुताबिक एक हजार से ज्यादा पुरुषों ने महिला बनकर लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थी बनने का प्रयास किया। ऐसे लोगों को आधार सत्यापन और लाइव फोटो अपडेशन के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद विभाग और सक्रिय हो गया और बारीकी से सभी आवेदनों की जांच की जा रही है।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन 25 सितंबर से शुरू हुए थे। इस योजना के आवेदन एप से ही भरे जाने थे। इस दौरान एक हजार से ज्यादा पुरुषों ने आधार कार्ड में हेराफेरी कर महिलाओं के नाम से एप में आवेदन किया। आवेदन की प्रकिया के आखिरी चरण में लाइव फोटो अपलोड करने का फीचर दिया गया है। बिना इसके आवेदन पूरा नहीं हो सकता। इन लोगों ने लाइव फोटो भी अपलोड किया मगर आधार कार्ड के फोटो और लाइव फोटो के सत्यापन में इनकी हेराफेरी पकड़ी गई। इसके अलावा करीब डेढ़ हजार महिलाओं के खाते अपडेट नहीं होने से उन्हें पहली किस्त नहीं मिल पाएगी।

हरियाणा सरकार ने इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने के लिए महाराष्ट्र से सबक लिया था। महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लाडकी बहना योजना में करीब 13 हजार पुरुषों ने महिला बनकर करीब 24 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। हरियाणा में सेवा विभाग के अधिकारी जब योजना बना रहे थे तभी यह मामला सामने आया था।

बदायूं : आरक्षण का लाभ लेने के लिए प्रेमिका ने किया फर्जीवाड़ा… प्रेमी ने खोली पोल
बदायूं में खटिक जाति की युवती ने अहीर और जाटव जाति का भी फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया। उसके बाद खुद को यादव जाति का बताकर एक युवक को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके संग रहने लगी। प्रेमी को उसकी जाति का पता चला तो विवाद हुआ। अब प्रेमी ने कोर्ट के आदेश पर उसावां थाने में युवती समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसावां थानाक्षेत्र के गांव अहमद नगर रुखाड़ा के प्रमोद राठौर ने बताया था कि उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने खुद को यादव बताते हुए उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वास्तव में वह खटिक जाति की थी। जानकारी होने पर विरोध किया तो उसने तीन जाति प्रमाण पत्र दिखाए।

उसके पास खटिक, अहीर तो जाटव जाति का प्रमाण पत्र है। आरक्षण का लाभ लेने के लिए उसने जाति प्रमाणपत्रों का प्रयोग कई परीक्षाओं के लिए भी किया है। सरकार की अन्य योजनाओं का भी वह लाभ ले चुकी है। उसने इस तरह की धोखाधड़ी में साथ देने से मना कर दिया। इस पर युवती उससे अलग हो गई। उसके बाद वह अब गांव के ही युवक के साथ रहने लगी है।

युवती भी दर्ज करा चुकी है मुकदमा
प्रमोद ने बताया कि युवती ने उसके भाई सुधीर कुमार, बहनोई पप्पू राठौर, मुन्ना लाल राठौर, अशोक वर्मा आदि रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा चुकी है। इन लोगों पर उसने एससी-एसटी, बलात्कार, छेड़खानी, मारपीट व हत्या के प्रयास का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया है।

शिकायत करने पर मारपीट और लूटपाट
प्रमोद का आरोप है कि तीन फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने की शिकायत उसने अधिकारियों से की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत से रंजिश मानते हुए युवती 24 अक्तूबर को अपने पिता, भाई, व दूसरे प्रेमी के साथ घर के अंदर घुस आई और गालियां देते हुए युवक की मां रामवती को पीटा। घर में तोड़फोड़ करते हुए 20 हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण लूट कर ले गई।

उसके बाद एक दिसंबर 2024 को सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की कोशिश की। घटना की रिपोर्ट लिखाने थाने गया तो सुनवाई नहीं हुई।इसलिए न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर उसावां पुलिस ने युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ उसावां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।