फरीदकोट – Live Halchal

फरीदकोट में बंबीहा गैंग के शूटर-पुलिस के बीच भिड़ंत
फरीदकोट में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बंबीहा गैंग का शूटर घायल हो गया। आरोपी रामजोत सिंह उर्फ जोत मोगा के गांव बीड़ राऊके का रहने वाला है। उसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ढिलवां के सिबियां रोड पर ले गई। वहां आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए।

जुलाई में कोटकपूरा में एक कारोबारी परिवार से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। रंगदारी न मिलने पर एक सितंबर को आरोपियों ने परिवार के घर पर फायरिंग की। पुलिस ने 7 सितंबर को रामजोत और उसके साथी संदीप सिंह उर्फ लवली को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि यह वारदात दविंदर बंबीहा गिरोह के लक्की पटियाल, सिम्मा बहिबल और जस बहिबल के निर्देश पर की गई। हथियार जेल में बंद मलकीत सिंह ने उपलब्ध कराए थे।

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

मोटरसाइकिल बरामदगी के दाैरान हत्या आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल
फरीदकोट के गांव बीड़ सिखांवाला के पास पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामदगी के दौरान विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे ने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।

आरोपी जैतो निवासी चिंकी को एक दिन पहले ही फरीदकोट पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया था। चिंकी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 22 जुलाई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीनचिट हासिल करने वाले जीवनजोत सिंह चहल उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की कोटकपूरा के गांव ब्राह्मण वाला में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी विदेश में बैठे बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली थी। उसने कहा था कि पुलिस से क्लीनचिट हासिल करने वालों को उन्होंने क्लीनचिट नहीं दी है।

सोमवार सुबह थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस द्वारा एसपी(डी) संदीप वढेरा व डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह की निगरानी में शूटर चिंकी को वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए गांव बीड़ सिखांवाला ले जाया गया। वहां आरोपी ने मोटरसाइकिल के साथ छिपाए 32 बोर के पिस्टल से पुलिस पर तीन फायर कर दिए। एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी जबकि दो फायर में पुलिस अधिकारी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। मौके से मोटरसाइकिल समेत एक पिस्टल 32 बोर व 2 कारतूस बरामद किए गए।

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि यादविंदर हत्याकांड में जिला पुलिस द्वारा एजीटीएफ व काउंटर इंटेलीजेंस के साथ मिलकर जांच की गई है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी चिंकी के अलावा बाकी आरोपियों की भी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किसान नेता घर में नजरबंद: छह मई को शंभू थाने का करना था घेराव
फरीदकोट में जिला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल को सोमवार सुबह उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। यह कदम संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा छह मई को शंभू थाने के घेराव की योजना के मद्देनजर उठाया गया।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चा समाप्त करवाने के दौरान किसानों की ट्रालियां और अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन अधिकतर किसानों को अभी तक उनका सामान वापस नहीं मिला है। इसी मुद्दे पर किसान मोर्चा ने थाने का घेराव करने की घोषणा की थी।

एसपी मनविंदर बीर सिंह और डीएसपी त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डल्लेवाल के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद किया। डल्लेवाला ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की आवाज दबा रही है। उन्होंने बताया कि मोर्चा ने सिर्फ एक दिन के घेराव की योजना बनाई थी। किसान नेता ने कहा कि सरकार किसानों को उनका हक मांगने से रोक रही है। उन्होंने सभी न्यायप्रिय लोगों से सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

सीएम मान की चेतावनी-आम लोगों को परेशान करने वाले प्रदर्शन की इजाजत नहीं
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में ऐसी कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल जिससे सड़कें या रेलें अवरुद्ध हों या आम लोगों को परेशान किया जाए और उनकी दैनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो, उसे जनता के विरुद्ध माना जाएगा। सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को ध्यान देना चाहिए। विरोध करने के और भी तरीके हैं, सिर्फ लोगों को परेशान करना सही नहीं है। ऐसे करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंजाब के मेहनतकश लोगों के हित में जारी।

इसे किसानों के छह मई को प्रदर्शन के एलान से जोड़कर देखा जा रहा है।

किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह नजरबंद
लुधियाना पुलिस नेसुबह किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को जीवनपुर स्थित उनके निवास पर ही नजरबंद कर दिया है। इस दौरान दिलबाग सिंह को न तो घर से बाहर जाने की इजाजत है और न ही उनसे कोई मुलाकात नहीं कर सकता। उनके घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया है। यह जानकारी दिलबाग सिंह ने सोशल मीडिया पर सांझा की।

दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने किसान मोर्चा को जबरन हटा दिया। इस दौरान उनकी ट्रॉलियों आदि में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा (भारत) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर ‘जबरदस्ती विरोधी धरना’ देने की घोषणा की है। दिलबाग का आरोप है कि हाल ही में हुए किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जबरन विरोध स्थलों को हटा दिया, नेताओं को विश्वासघात करके हिरासत में लिया। इस धरने को लेकर पुलिस ने किसान नेताओं पर सख्ती शुरू कर दी है।

पंजाब में 25 किसान नेताओं पर पुलिस का एक्शन
पंजाब पुलिस ने करीब 25 किसान नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है। इनमें से कइयों को घरों में ही नजरबंद कर लिया है, वहीं कुछ को हिरासत में भी लिया गया है। मंगलवार को पटियाला के थाना शंभू का घेराव करके किसानों की ओर से धरना देने के ऐलान से एक दिन पहले किए इस एक्शन को लेकर जत्थेबंदियों में खासा रोष है। किसान जत्थेबंदियों ने चेताया है कि अगर सरकार की शह पर पंजाब पुलिस की ओर से इसी तरह से किसानों पर जबर जारी रहा, तो पूरा पंजाब जाम किया जाएगा।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश नेता सतनाम सिंह पन्नू ने एलान कर दिया है कि किसान डरेंगे नहीं और न ही झुकेंगे। मंगलवार को हर हाल में शंभू थाने के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया जाएगा। इसके अगले दिन सात मई को देवीदासपुर में अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग भी जाम किया जाएगा।

किसान नेता तेजवीर सिंह पंजोखड़ा ने बताया कि सोमवार तड़के से अब तक पुलिस की ओर से पंजाब में करीब 25 किसान नेताओं के खिलाफ एक्शन हुआ है। लुधियाना में किसान नेता दिलबाग सिंह गिल, किसान नेता जसविंदर कौर, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेता मलकीत सिंह को फिरोजपुर में, भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रदेश प्रधान मनजीत सिंह राय को होशियारपुर में, करनैल सिंह लंग को पटियाला में, बलवंत सिंह बहरामके को मोगा में उन्हीं के घरों में नजबंद कर लिया गया है। जबकि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी जिला मोगा के प्रधान गुरदेव सिंह शाह वाला और जोन फतेहगढ़ पंजतूर के प्रधान हरबंस सिंह शाहवाला को तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदकोट की मॉडर्न जेल से कैदियों का बनाया वीडियो वायरल
फरीदकोट के केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद दो बदमाशों ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो बनाने वाले आरोपियों में फरीदकोट के गुरलाल पहलवान कत्ल मामले का एक आरोपी भी शामिल है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों की पहचान फरीदकोट के आकाश और अमृतसर के राहुल दाना के रूप में हुई है। यह दोनों आपराधिक मामलों के चलते जेल में बंद है और जेल प्रशासन ने इनसे मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

फरीदकोट की अदालत में जज पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, जाने पूरा मामला
फरीदकोट की अदालत में जज के खिलाफ उसके एक रिश्तेदार ने भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग कर करोड़ों की जायदाद बनाने का आरोप लगााते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट से करवाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि वह याचिका की कॉपी रजिस्ट्रार को मुहैया करवाएं और सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक केस में दिए आदेशों के तहत अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

याचिका महावीर कुमार ने दायर की है जो जज के करीबी रिश्तेदार हैं। याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया है कि वह फरीदकोट के उक्त जज का चचेरा भाई है। जब याचिकाकर्ता को जज के आचरण और भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी मिली तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके बाद जब याचिकाकर्ता को पता लगा कि जज ने उसके बेटे और सास के नाम पर करोड़ों की संपत्ति खरीदी है तो उसे शक हो गया। जांच करने पर पता लगा कि उक्त जज ने दो दर्जन से अधिक संपत्तियों में निवेश किया हुआ है। संपत्तियों की जानकारी इकट्ठा करने के बाद याचिकाकर्ता ने ई.डी. के पास पहुंच की। जज के खिलाफ 23 सितंबर 2022 को शिकायत दर्ज करवाई गई थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट को अपील की गई थी कि ई.डी. को इस मामले में जज के खिलफ जांच करने के आदेश दिए जाएं।

याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका की कॉपी रजिस्ट्रार को सौंपने का आदेश दिए है। साथ ही ई.डी. को दी गई शिकायत की पोस्टल स्टैंप भी पेश करने के आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि विजय मदनलाल बनाम केंद्र सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट की कुछ टिप्पणियां हैं, जिसके अनुसार जज के खिलाफ जांच का आदेश जारी नहीं कर सकता। अदालत ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता अदालत के सामने सबूत पेश करता है तो कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।