फतेहपुर में घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शुरू की आरोपित की तलाश…. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 27 Feb 2020 11:14:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg फतेहपुर में घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शुरू की आरोपित की तलाश…. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 फतेहपुर में घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शुरू की आरोपित की तलाश…. https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a5%81/325211 Thu, 27 Feb 2020 11:14:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=325211 सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के एक गांव में जंगल गई किशोरी रात को अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंचते ही रो पड़ी। उसकी हालत देखकर परिजन भी सहम गए और दरिंदगी की दास्तां सामने आने पर पांव तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी के बाद घर वालों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा …]]>

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के एक गांव में जंगल गई किशोरी रात को अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंचते ही रो पड़ी। उसकी हालत देखकर परिजन भी सहम गए और दरिंदगी की दास्तां सामने आने पर पांव तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी के बाद घर वालों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की है।

कोतवाली खागा व सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र सीमावर्ती गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम जंगल में गई थी। उसका पीछा करते हुए एक युवक भी जंगल में पहुंच गया। सन्नाटा देखकर युवक ने किशोरी को बदनीयती से दबोच लिया और अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद युवक उसे जान की धमकी देते हुए भाग गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची तो उसके अस्त व्यस्त कपड़े देखकर घर वाले सहम गए। घर वालों को देखते ही किशोरी तेजी से रो पड़ी और गैर बिरादरी के युवक द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी।

उसकी बात सुनकर घर वालों के पांव तले से जमीन खिसक गई। पड़ोसी भी एकत्र हो गए और थाने में जाकर शिकायत करने की बात कही। पीडि़ता के पिता ने सुल्तानपुर घोष थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ अवधेश मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस फोर्स दबिश दे रही है।

]]>