प्लान – Live Halchal

BSNL का 100GB डेटा वाला जबरदस्त प्लान
BSNL अपने कस्टमर्स के लिए एक के बाद एक सस्ते और शानदार प्लान्स पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक खास स्टूडेंट प्लान भी पेश किया है जिसमें आपको डेटा की बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी हां, आजकल स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत डेटा खत्म होने की होती है। इसी बात को समझते हुए BSNL ने स्टूडेंट्स के लिए एक सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपये है। इस प्लान में स्टूडेंट्स को 100GB डेटा के साथ कई दूसरी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। आइए इस शानदार प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं…

BSNL का 251 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस दमदार प्लान की कीमत ₹251 है। यह खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए पेश किया गया है जो रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड करते हैं, वीडियो कंटेंट देखते हैं या असाइनमेंट और प्रोजेक्ट सबमिट करने के लिए इंटरनेट पर डिपेंड रहते हैं। BSNL का दावा है कि यह प्लान डेटा खत्म होने की चिंता को खत्म कर देगा और उन्हें बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन पढ़ाई करने में मदद करेगा।

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS भी
यह BSNL Learner Plan 100GB डेटा ऑफर करता है, जिससे आप ऑनलाइन क्लास, वीडियो लेक्चर और दूसरे एजुकेशनल कंटेंट को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है, जिससे आप पढ़ाई करते समय साथियों से बात कर सकते हैं। यह प्लान रोजाना 100 SMS मैसेज की भी सुविधा देता है, जिससे नोटिफिकेशन से लेकर OTP और दूसरी जरूरी मैसेजिंग जरूरतें पूरी होती हैं।

28 दिनों की वैलिडिटी
यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी देता है, जिसका मतलब है कि आपको एक महीने तक डेटा लिमिट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बिना किसी टेंशन के अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकते हैं। BSNL के मुताबिक, यह प्लान उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत मददगार होगा जो कम कीमत में बेहतर नेटवर्क चाहते हैं।

Airtel vs Jio Vs Vi: किसके पास है एक साल वाला सबसे सस्ता प्लान?
Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) भारत के टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSPs) हैं और ये सभी लगातार अपनी प्रीपेड रिचार्ज ऑप्शन्स की रेंज को बढ़ाते रहते हैं। जहां इनके एंट्री-लेवल पैक्स में बेसिक जरूरतें- जैसे डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS कवर होती हैं, वहीं ज्यादा प्रीमियम प्लान्स में एडिशनल बेनिफिट्स और बंडल्ड सर्विसेज मिलती हैं। उदाहरण के तौर पर, कई प्लान्स OTT सब्सक्रिप्शन और फ्री क्लाउड स्टोरेज के साथ आते हैं। जिन यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान पसंद है, उनके लिए तीनों TSPs ऐसे प्रीपेड पैक्स ऑफर करते हैं जो पूरे एक साल तक एक्टिव रहते हैं, जिससे हर महीने रिचार्ज करने की जरूरत खत्म हो जाती है। तो अगर आप एक साल वाले प्लान पर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं। तो हम यहां आपको तीनों कंपनियों के सबसे सस्ते लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स बताने जा रहे हैं।

Airtel के एक साल वाले प्रीपेड प्लान
Airtel फिलहाल 365 दिनों की वैलिडिटी वाले तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इनमें से कुछ प्लान्स सिर्फ बेसिक जरूरतों यानी कॉल और मैसेज को कवर करते हैं, जबकि बाकी में अनलिमिटेड डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और अन्य वैल्यू-ऐडेड बेनिफिट्स मिलते हैं। खास बात यह है कि इन सभी प्लान्स में 17,000 कीमत वाले Perplexity Pro का 12-महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और फ्री Hellotunes मिलता है।

1,849 रुपये वाला प्लान- ये रिचार्ज पैक पूरे भारत में सभी TSPs द्वारा ऑफर किए जाने वाले सबसे सस्ते सालाना पैक्स में से एक है। 365 दिन की वैलिडिटी के साथ ये अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स शामिल करता है। ग्राहक 3,600 SMS बिना किसी एडिशनल चार्ज के भेज सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में डेटा बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं।

2,249 रुपये वाला प्लान- Airtel का 2,249 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज पैक Rs. 1,849 पैक के समान फीचर्स देता है, लेकिन इसमें डेटा भी शामिल है। आपको 365 दिनों के लिए कुल 30GB डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लगेगा।

Jio के एक साल वाले प्लान्स
Airtel की तरह Jio भी एक साल की वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। अपनी सुविधाओं के अलावा, इन प्लान्स में JioTV और JioAICloud जैसी कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेज भी मिलती हैं। JioTV लाइव टीवी और ऑन-डिमांड कंटेंट देता है, जबकि JioAICloud में 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को Jio Gold खरीद पर दो प्रतिशत अतिरिक्त फायदा और तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। नए JioHome कनेक्शन के लिए दो महीने की ट्रायल भी दी जाती है।

3,599 रुपये वाला प्लान- ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें रोज़ 2.5GB डेटा मिलता है, जो पूरे प्लान के पीरियड में कुल 912.5GB बनता है। आपको रोज 100 SMS भी मिलते हैं।

Vodafone Idea (Vi) के एक साल वाले प्लान्स
Vodafone Idea (Vi) सब्सक्राइबर्स भी सालभर चलने वाले प्रीपेड प्लान पर रिचार्ज कर सकते हैं। Jio की तरह यहां भी सिर्फ कॉलिंग वाला स्टैंडअलोन प्लान उपलब्ध नहीं है, इसलिए कीमत Airtel की तुलना में थोड़ी ज्यादा है।

3,599 रुपये वाला प्लान – Vi का सालाना प्लान 365 दिनों के लिए रोज 2GB डेटा देता है। इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स और रोज 100 SMS फायदा मिलता है। खास बात ये है कि यहां 12 am से 6 am तक अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। कंपनी वीकेंड रोलओवर सुविधा भी देती है, जिसमें वीकडेज में बचा हुआ डेटा वीकेंड के लिए जोड़ दिया जाता है।

Airtel vs Jio vs Vi: सबसे सस्ता प्लान किसका?
Airtel का 1,849 रुपये वाला ईयरली प्लान उन बेसिक यूजर्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती। ये दूसरे TSPs की तुलना में काफी सस्ता है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और पर्याप्त SMS मिलते हैं। ये उन ग्राहकों के लिए काफी सही है जो वॉयस कॉल पर ज्यादा निर्भर हैं, खासकर सेकेंडरी फोन के लिए।

लेकिन अगर आप भारी इंटरनेट यूजर हैं, तो Jio का 3,599 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है। ये सभी ऑपरेटर्स में सबसे ज्यादा डेटा ऑफर करता है और साथ में कॉलिंग और SMS भी। Jio के वैल्यू-ऐडेड बेनिफिट्स, जैसे फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन, इसकी कीमत को और बेहतर बनाते हैं।

BSNL ने पेश किया सिल्वर जुबली प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए सिल्वर जुबली प्लान खास बेनिफिट्स के साथ पेश किया है। सरकारी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर (TSP) ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी और बताया कि ये लिमिटेड-टाइम प्रीपेड रिचार्ज प्लान क्या ऑफर कर रहा है। ये कस्टमर्स को 2.5GB डेली मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और SMS बेनिफिट्स बहुत ही कम कीमत पर देगा। ये ऑफर कंपनी के पहले से अनाउंस Silver Jubilee FTTH प्लान को जॉइन कर रहा है।

BSNL सिल्वर जुबली प्लान

BSNL के मुताबिक, Silver Jubilee प्लान की कीमत 225 रुपये है और इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस दौरान कस्टमर्स को रोज 2.5GB 4G डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉल्स, और रोज 100 SMS दिए जाएंगे। फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत, डेली कोटा खत्म होने पर स्पीड 40kbps तक कम हो जाएगी।

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए, मौजूदा कस्टमर्स BSNL के वेब पोर्टल या BSNL Self Care ऐप से रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं, नए कस्टमर्स रिटेलर या BSNL कॉमन सर्विसेज सेंटर पर जाकर इसे ले सकते हैं। ये सेंटर वो पॉइंट्स हैं जहां से टेलिकॉम ऑपरेटर SIM कार्ड जारी करना, बिल पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज जैसे पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज देता है।

BSNL ने हाल ही में Silver Jubilee FTTH प्लान भी अनाउंस किया था। इसकी कीमत 625 रुपये प्रति माह है और इसमें 70Mbps स्पीड के साथ 2500GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसके साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी मिलते हैं। कस्टमर्स को 600 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स, जिनमें 127 प्रीमियम चैनल शामिल हैं, का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, इसमें JioHotstar और SonyLIV OTT प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

BSNL ने हाल के महीनों में कई स्पेशल ऑफर्स लॉन्च किए हैं ताकि इस साल की शुरुआत में खोए हुए सब्सक्राइबर्स को वापस लाया जा सके। टेलीकॉम रेगुलरेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के जारी टेलिकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा के मुताबिक, TSP ने अप्रैल में कुल 0.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स का नुकसान दर्ज किया था। इसी दौरान, BSNL के 1.8 मिलियन एक्टिव सब्सक्राइबर्स में भी गिरावट दर्ज की गई।

अदाणी का नॉर्थ ईस्ट में बड़ा प्लान, असम में लगाएंगे पावर प्लांट
भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी नॉर्थ ईस्ट में कुछ बड़ा करने वाले हैं। उनकी कंपनी असम में बड़े पावर प्रोजेक्ट पर काम करेगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अदाणी समूह ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्वोत्तर राज्य असम में दो प्रमुख ऊर्जा परियोजनाओं में लगभग 630 अरब रुपये (7.17 अरब डॉलर) का निवेश करेगा, जिसमें क्षेत्र का सबसे बड़ा निजी तौर पर निर्मित कोयला आधारित बिजली संयंत्र भी शामिल होगा। इस खबर के बाद अदाणी ग्रुप के अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन फोकस में हैं। अदाणी पावर के शेयरों में आज तेजी भी देखी गई है। निवेशकों ने इस शेयर पर अपनी पैनी नजर बना रखी है।

बांग्लादेश ने भी गड़ाई नजर
अदाणी पावर , राज्य द्वारा जारी 3.2 गीगावाट कोयला बिजली आपूर्ति निविदा के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी थी। इस प्रोजेक्ट पर पड़ोसी बांग्लादेश की भी नजर है। दरअसल, अदाणी ग्रुप बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करता है। लेकिन वहां की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने अदाणी के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा है। ऐसे में बांग्लादेश की अदाणी ग्रुप के इस प्रोजेक्ट पर पैनी नजर हो सकती है।

अदाणी ग्रुप ने शुक्रवार को कहा कि उसकी कोयला बिजली संयंत्र परिचालन इकाई इस सुविधा के निर्माण पर लगभग 480 अरब रुपये (5.46 अरब डॉलर) खर्च करेगी। कंपनी ने कहा कि इस संयंत्र के दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से चालू होने की उम्मीद है।

यह निवेश एक दशक से भी अधिक समय के ठहराव के बाद भारत की ग्रीनफील्ड कोयला-आधारित बिजली परियोजनाओं में निजी निवेश में तेजी का प्रतीक है। अगस्त में, अदानी पावर ने दो कोयला-संचालित संयंत्रों में लगभग 5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। कंपनी का लक्ष्य 2 ट्रिलियन रुपये के निवेश से वित्त वर्ष 2032 तक अपनी क्षमता को 18 गीगावाट से बढ़ाकर 42 गीगावाट करना है।

कोएले का सबसे बड़ा उपभोक्ता है भारत
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक और उपभोक्ता देश, भारत अभी भी सालाना अपनी लगभग तीन-चौथाई बिजली कोयले से ही पैदा करता है, जबकि सबसे बड़ा कोयला उपयोगकर्ता चीन है जिसने प्रदूषणकारी ईंधन पर अपनी निर्भरता धीरे-धीरे कम की है।

बयान में कहा गया है कि अदाणी की स्वच्छ ऊर्जा इकाई, अडानी ग्रीन एनर्जी असम में दो पंप स्टोरेज परियोजनाओं में लगभग 150 अरब रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। इन परियोजनाओं की संयुक्त क्षमता 2,700 मेगावाट होगी, जिसमें हाल ही में एक निविदा में आवंटित 500 मेगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता भी शामिल है।

अदाणी पावर के शेयरों में तेजी
अदाणी पावर के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखी गई है। अदाणी पावर के शेयर आज 152.46 रुपये के स्तर पर ओपन हुए और 155.99 रुपये के स्तर तक गए। इस समय यह 1.63% फीसदी की तेजी के साथ 154.33 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

BSNL का 11 महीने वाला सस्ता प्रीपेड प्लान
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक शानदार प्रीपेड प्लान लेकर आई है। इस बार कंपनी 330 दिन यानी लगभग 11 महीने वाला जबरदस्त प्लान लेकर आई है जिसमें न सिर्फ डेटा बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

देखा जाए तो इस एक प्लान से आपको बार बार रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स पर डिस्काउंट देने की भी घोषणा की थी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

BSNL का 1,999 रुपये वाला प्लान
दरअसल बीएसएनएल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। इस प्लान में आपको रोजाना 1.5GB डेटा हाई स्पीड डेटा मिलता है। यानी इस प्लान में आपको रोजाना के हिसाब से ठीक-ठाक डेटा मिल जाता है।