प्रो-कबड्डी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 31 Jul 2017 07:24:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रो-कबड्डी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्रो कबड्डी लीग : बुल्स की दौड़ के आगे पस्त हो गए टाइटंस https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6/67707 Mon, 31 Jul 2017 07:24:58 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=67707 हैदराबाद: प्रो कबड्डी लीग के मैच में अपने नए कप्तान रोहित कुमार के नेतृत्व में कबड्डी लीग सीजन-5 का आगाज करने उतरी बेंगलुरू बुल्स ने रोहित चौधरी की तेलुगू टाइटंस को मात देकर पहली जीत दर्ज की, वहीं टाइटंस को इस सीजन में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है. बेंगलुरू ने अपने पहले मैच में टाइटंस को 31-21 से …]]>

हैदराबाद: प्रो कबड्डी लीग के मैच में अपने नए कप्तान रोहित कुमार के नेतृत्व में कबड्डी लीग सीजन-5 का आगाज करने उतरी बेंगलुरू बुल्स ने रोहित चौधरी की तेलुगू टाइटंस को मात देकर पहली जीत दर्ज की,प्रो कबड्डी लीग : बुल्स की दौड़ के आगे पस्त हो गए टाइटंस

वहीं टाइटंस को इस सीजन में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है. बेंगलुरू ने अपने पहले मैच में टाइटंस को 31-21 से मात देकर सीजन की सकारात्मक शुरुआत की. तेलुगू को बेंगलुरू से पहले अपने पहले मैच में नई टीम तमिल थलाइवाज और दूसरे मैच में मौजूदा विजेता पटना पाइरेट्स से हार का सामना करना पड़ा था. मैच की शुरुआत टाइटंस ने पहला रेड अंक हासिल करके की. विकास ने टाइटंस का खाता खोला. इसके बाद राहुल चौधरी ने सफल रेड मारकर दूसरा अंक हासिल किया. इस सफल रेड के साथ ही राहुल ने कबड्डी लीग में अपने 500 रेड अंक पूरे कर लिए. 

जीत से 6 विकेट दूर इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका पर मंडराया हार का खतरा

अजय कुमार ने सफल रेड के जरिए बेंगलुरू का खाता खोला और इस पल से टीम ने भी अच्छी वापसी की, फिर टाइटंस को आगे नहीं बढ़ने दिया. अपने अच्छे खेल को बरकरार रखते हुए बेंगलुरू ने टाइटंस के खिलाफ हाफ टाइम तक 15-10 से बढ़त ले ली. हाफ टाइम के बाद भी तेलुगू की रेडिंग और डिफेंस दोनों ही बेंगुलुरू के आगे कमजोर नजर आए. कप्तान राहुल किसी प्रकार टीम की लाज बचाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन उन्हें टीम का साथ नहीं मिल पा रहा था.

तेलुगू की इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए बेंगलुरू ने अपनी रेड टीम पर भरोसा कायम रखा और स्कोर 21-14 कर लिया. सबसे अधिक 12 अंक हासिल करने वाले रोहित ने स्कोर 31-19 कर लिया. अंतिम सेकेंड में राकेश कुमार ने सफल रेड माकर टाइटंस के खाते में एक अंक और डाला, लेकिन यह टीम को हार से नहीं रोक पाया. इस तरह बेंगलुरू ने टाइटंस को 31-21 से मात दी और जीत के साथ खाता खोला. कप्तान राहुल इस मैच में केवल चार रेड अंक हासिल कर पाए.इस मैच में बेंगलुरू ने 17 रेड अंक, 10 टैकल अंक और चार ऑल आउट अंक हासिल किए, वहीं टाइटंस को 15 रेड अंक, चार टैकल अंक और दो अतिरिक्त अंक हासिल हुए. 

]]>
प्रो कबड्डी – जयपुर पिंक पेंथर्स की पहले ही मैच में हुई हार, दबंग दिल्ली… https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%87/67460 Sun, 30 Jul 2017 09:41:35 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=67460 नई दिल्ली : प्रो कबड्डी लीग का सीजन पांच का आगाज शुक्रवार को हैदराबाद से शुरू हुआ. जहा लोगो को सालभर से इंतजार था वो इंतजार ख़त्म हुआ. कल के महामुकाबले में दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पेंथर्स को अपने पहले ही मैच के रोमांचक मुकाबले में पटकनी देते हुए 30 -26 से जीत दर्ज की.बड़ी …]]>

नई दिल्ली : प्रो कबड्डी लीग का सीजन पांच का आगाज शुक्रवार को हैदराबाद से शुरू हुआ. जहा लोगो को सालभर से इंतजार था वो इंतजार ख़त्म हुआ. कल के महामुकाबले में दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पेंथर्स को अपने पहले ही मैच के रोमांचक मुकाबले में पटकनी देते हुए 30 -26 से जीत दर्ज की.प्रो कबड्डी - जयपुर पिंक पेंथर्स की पहले ही मैच में हुई हार, दबंग दिल्ली...बड़ी खबर: बिहार में बड़ा सियासी तूफान… नितीश किसी भी वक्त उठा सकते है ये बड़ा कदम…

मैच की शुरुआत में दिल्ली बेहद कमजोर स्थिति में लग रही थी, जबकि जयपुर एक मजबूत स्थिति में थी. जयपुर ने शुरुआत में दिल्ली पे बढ़त लेते हुए 14 अंक अर्जित कर लिए थे परन्तु ये बढ़त आगे जारी नहीं रख पाए. हाफ टाइम तक दिल्ली जयपुर से सात अंको से पीछे चल रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली के कप्तान मेराज शेख के ऑलराउंडर प्रदर्शन के बदौलत जल्द ही दिल्ली ने मैच को अपने नाम कर लिया. दूसरे हाफ में दिल्ली ने बहुत ही कड़ा मुकाबला करते हुए जयपुर पर बढ़त बनाना शुरू कर दिया और स्कोर को 15 -17 कर दिया और जल्द ही स्कोर को बराबर भी कर दिया.

दोनों ही टीमे एक एक पाइंट के किये शंघर्ष करने लगी. जैसे ही दिल्ली के मिराज ने जयपुर के कप्तान मंजीत को आउट किया वैसे ही दिल्ली आगे निकल गया और स्कोर 27 -21 कर दिया जिसके बाद दिल्ली पीछे नहीं रही और मैच जीत लिया. जहा दिल्ली ने रेड में 13 अंक तो डिफेंस में 12 अंक अर्जित किये साथ ही दो आलआउट के चार अंक, एक अंक अतिरिक्त ,वही जयपुर ने रेड में 15 अंक, डिफेंस में चार, दो आलआउट के. सीजन चार की रनअप जयपुर मेराज के सामने घुटने टेकती नजर आई जो कल के इस मैच में जीत के हीरो रहे.

]]>
प्रो-कबड्डी ने नेवी के इस हवलदार को करोड़पति बनने के करीब पहुंचाया https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b9/54948 Tue, 23 May 2017 09:51:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=54948 प्रो-कबड्डी लीग के 5वें संस्करण में नीलामी के शुरुआती दौर में मंजीत छिल्लर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने 75.5 लाख रु. में खरीदा. लेकिन नीलामी के आखिरी चरण में, जब रेडरों की बोली लगनी शुरू हुई, तो नितिन तोमर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले. मंजीत को पछाड़ कर नितिन सबसे मंहगे …]]>

प्रो-कबड्डी लीग के 5वें संस्करण में नीलामी के शुरुआती दौर में मंजीत छिल्लर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने 75.5 लाख रु. में खरीदा. लेकिन नीलामी के आखिरी चरण में, जब रेडरों की बोली लगनी शुरू हुई, तो नितिन तोमर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले. मंजीत को पछाड़ कर नितिन सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए. यूपी फ्रेंचाइजी ने नितिन पर 93 लाख रु. लगा दिए. बाद में रोहित कुमार ने भी मंजीत को पछाड़ा. बेंगलुरु बुल्स ने उन्हें 81 लाख रु. में खरीद लिया.

प्रो-कबड्डी ने नेवी के इस हवलदार को करोड़पति बनने के करीब पहुंचाया

ऐसे बढ़ा प्रो-कबड्डी का ‘रुतबा’

-प्रो-कबड्डी के पहले सीजन (2014) में राकेश कुमार को पटना पाइरेट्स ने सबसे ज्यादा 12 लाख रुपए में खरीदा था.

-प्रो-कबड्डी के बढ़ते दबदबा के बीच 2016 में मोहित छिल्लर सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें बेंगलुरु बुल्स ने 53 लाख रु. खरीदा.

-और अब नितिन तोमर प्रो-कबड्डी में ‘बेशकीमती’ साबित हुए.टूर्नामेंट में के इतिहास में उन पर सर्वाधिक बोली लगी. उत्तर प्रदेश की टीम ने उनपर 93 लाख रु. लगाए.

कौन हैं नितिन तोमर..?

-ये वही नितिन तोमर हैं, जो कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम में शामिल रहे. 2016 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने ईरान को 38-29 से मात देकर लगातार तीसरी बार खिताब हासिल किया था.

-22 साल के नितिन तोमर नेवी में हवलदार पद पर कार्यरत हैं.  वे यूपी के मलकपुर ( बड़ौत, बागपत) के रहने वाले हैं.

ऐसे बढ़ा नितिन का सफर

-2010 में छत्तीसगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

-2011 में भोपाल में सीनियर स्कूल नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

-2012 में भारतीय नेवी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत उनकी बहाली

-2014 में तमिलनाडु में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड

-2015 में प्रो-कबड्डी लीग सीजन-3 में बंगाल वॉरियर्स की ओर से खेले

-2016 में बेंगलुरु में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में कांस्य पदक

-2016 में प्रो कबड्डी लीग सीजन-3 में पुणेरी पलटन टीम में रहे

प्रो-कबड्डी के सीजन-5 (2017) के सबसे महंगे खिलाड़ी

1.नितिन तोमर, यूपी फ्रेंचाइजी, 93 लाख रु.

2.रोहित कुमार, बेंगलुरु बुल्स, 81 लाख

3. मंजीत छिल्लर, जयपुर पिंक पैंथर्स, 75.5 लाख

4. के. सेल्वामणि, जयपुर पिंक पैंथर्स, 73 लाख

5. सुरजीत सिंह, बंगाल वॉरियर्स, 73 लाख

प्रो-कबड्डी के सीजन-4 (2016) के सबसे महंगे खिलाड़ी

1.मोहित छिल्लर, बेंगलुरू बुल्स, 53 लाख रु.

2.संदीप नरवाल, तेलूगु टाइटंस, 45.5 लाख

3. जीवा कुमार, यू मुंबा, 40 लाख

4. फैजल अत्राचली, पटना पाइरेय्स, 38 लाख

5. जसमेर सिंह गूलिया, तेलूगु टाइटंस, 35.5 लाख

आंकड़ों में नितिन तोमर

22 मैच, 115- टोटल प्वाइंट, 110- रेड प्वाइंट, 5- डिफेंस प्वाइंट, रेड-272 (सक्सेसफुल-98), टैकल 19 (सक्सेसफुल-4)

 

]]>