प्रीमियम फोन – Live Halchal

प्रीमियम फोन सस्ते में खरीदने के लिए करें ये काम
रिफर्बिश्ड फोन का मतलब ही है कि पुराना फोन नए जैसा बनाना। पुराने फोन को नया जैसा बनाने के लिए इसके सारे फंग्शन को चेक किया जाता है। फंग्शन में किसी तरह की खराबी हो तो इसे ठीक किया जाता है। अच्छी बात ये है कि एडवांस फीचर्स के साथ इन फोन के साथ नए डिवाइस जैसा ही एक्सपीरियंस मिलता है।

कम कीमत पर प्रीमियम फोन खरीदना चाह रहे हैं तो रिन्यूड या रिफर्बिश्ड फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि एडवांस फीचर्स के साथ इन फोन के साथ नए डिवाइस जैसा ही एक्सपीरियंस मिलता है। इतना ही नहीं, ये फोन सस्ते होने के साथ वारंटी के साथ भी आने लगे हैं।

क्या है रिफर्बिश्ड फोन
रिफर्बिश्ड फोन का मतलब ही है कि पुराना फोन नए जैसा बनाना। पुराने फोन को नया जैसा बनाने के लिए इसके सारे फंग्शन को चेक किया जाता है। फंग्शन में किसी तरह की खराबी हो तो इसे ठीक किया जाता है।

फोन में किसी तरह की टूट-फूट हो तो इसे ठीक किया जाता है। कुल मिलाकर पुराने फोन को चलाने लायक स्थिति में नए जैसा बनाकर तैयार करना ही रिफर्बिश्ड फोन है। इस तरह के फोन मार्केट में आने से पहले तमाम तरह की टेस्टिंग से गुजरते हैं।

खरीदारी के लिए ये बातें जरूरी
रिफर्बिश्ड फोन को खरीदने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं-

सबसे पहला काम आईएमईआई नंबर चेक करने का करें। यह एक यूनिक नंबर होता है। कई बार रिफर्बिश्ड फोन चोरी का भी होता है। ऐसे में इसे लेकर सतर्क रहें।
रिफर्बिश्ड फोन को खरीदने के लिए एक सही विक्रेता को ही चुनें। विक्रेता चुन लेते हैं तो इस फोन को लेकर मन में आ रहे सभी सवाल को पूछने से न झिझकें।
फोन को खुद जांचना न भूलें। अपनी जरूरत और उम्मीदों के मुताबिक फोन के फंक्शन और फीचर्स चेक कर सकते हैं।

रिफर्बिश्ड फोन खरीदने के क्या है फायदे

फोन पर ज्यादा पैसा नहीं खर्चने के साथ यह एडवांस फीचर्स वाले डिवाइस को इस्तेमाल करने का एक बढ़िया ऑप्शन है।
फोन को ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो थोड़ा इस्तेमाल कर फिर बढ़िया कीमत पर बेच सकते हैं।
रिफर्बिश्ड फोन के साथ ई-वेस्ट कम करने में मदद मिलती है।

कहां से लें रिफर्बिश्ड फोन

कैशिफाई- कैशिफाई रिफर्बिश्ड फोन के लिए एक भरोसेमंद जगह है। लैपटॉप, टैबलेट्स, फोन बेच सकते हैं। साथ ही प्रीमियम फोन को यहां से चेक किया जा सकता है।

अमेजन रिन्यूड – ग्लोबल ई-कॉमर्स जॉइंट अमेजन का हिस्सा है। यह स्मार्टफोन जैसे ही दूसरे रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट ऑफर करता है। यहां टेस्टिंग के बाद ही डिवाइस पहुंचते हैं।

Samsung के इन प्रीमियम फोन में मिलेगी फास्ट चार्जिंग तकनीक
Samsung अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को मार्केट में उपलब्ध कराता रहता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने प्रीमियम को लॉन्च किया था। हाल ही में खबर आई है कि Samsung Galaxy Z Fold 6 पर काम कर रही है। नई रिपोर्ट में पता चला है कि इस डिवाइस में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Samsung भारत के साथ साथ दुनिया भर के टॉप स्मार्टफोन यूजर्स में गिना जाता है। कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए नए स्मार्टफोन को लॉन्च करती रहती है। नई रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी Galaxy Z फोल्ड 6 और Galaxy Z Flip 6 पर काम कर रही है। इन डिवाइस को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

इन नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल फोन के कई फीचर्स पहले ही ऑनलाइन सामने आ गए हैं और हाल ही में हमें उनकी चार्जिंग क्षमताओं के बारे में भी संकेत मिले हैं। चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से आगामी डिवाइसों पर चार्जिंग सपोर्ट का पता चलता है, जो गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की वायर्ड चार्जिंग स्पीड के समान है।

3C लिस्टिंग में सामने आएं फीचर्स

3C लिस्टिंग में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 को मॉडल नंबर ‘SM-F9560’ और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को ‘SM-F4710’ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि हैंडसेट में एक बंडल सैमसंग EP-TA800 चार्जर है, जो गैलेक्सी Z फोल्ड 5 और गैलेक्सी Z फ्लिप 5 के समान 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। ये दोनों ही मॉडल पर 5G कनेक्टिविटी होने की बात कही जा रही है।

गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 4,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो गैलेक्सी Z फोल्ड 5 के 4,400mAh से छोटी है।

वहीं गैलेक्सी Z फ्लिप 5 में 3,700mAh की बैटरी थी।

कब लॉन्च हो सकते हैं डिवाइस?

सैमसंग जुलाई में पेरिस में गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 को पेश कर सकता है। बुक-स्टाइल फोल्डेबल को गैलेक्सी S24 अल्ट्रा स्मार्टफोन के समान टाइटेनियम फ्रेम के साथ आने की उम्मीद है।

गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की कवर स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकती है। इसे 8GB या 12GB रैम विकल्प के साथ 256GB या 512GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है।

आपको बता दें कि गैलेक्सी जेड फोल्ड को 6 और फ्लिप कलर ऑप्शन- गहरा नीला, हल्का गुलाबी और सिल्वर, हल्के नीले, हल्के हरे, सिल्वर और पीले रंग में पेश किया जा सकता है।