प्रियंका चोपड़ा के इस देसी गर्ल अंदाज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Jan 2020 07:51:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रियंका चोपड़ा के इस देसी गर्ल अंदाज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्रियंका चोपड़ा के इस देसी गर्ल अंदाज ने उड़ाये सबके होश… पति ने दिया ऐसा रिएक्शन https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b8/309971 Tue, 21 Jan 2020 07:51:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=309971 प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बार फिर देसी स्टाइल में एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. प्रियंका की ये लुक उनके पति और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास को खूब पसंद आई है. प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें साझा करने के अलावा एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी प्यार जताना …]]>

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बार फिर देसी स्टाइल में एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. प्रियंका की ये लुक उनके पति और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास को खूब पसंद आई है. प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें साझा करने के अलावा एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी प्यार जताना नहीं भूलते. हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिस पर निक ने कमेंट  की, “अद्भुत”

निक की प्रतिक्रिया प्रियंका की उस पोस्ट पर आई, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसमें वह नीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं. वह हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थी.

इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी नीली साड़ी के साथ ही इससे मेल खाता स्लीवलेस ब्लाउज और नीली चूड़ियां पहनी हुई हैं. इसमें प्रियंका एक बिंदी लगाए हुए देखी जा सकती हैं, जोकि उनके देसी लुक पर चार चांद लगा रही है.

प्रियंका के लुक ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी प्रभावित किया. उर्वशी ने भी निक जैसी ही प्रतिक्रिया देते हुए तस्वीर को अद्भुत बताया. प्रियंका की इस तस्वीर को प्रशंसक भी काफी पसंद कर रहे हैं जो उनकी खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी भी कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ‘द एवेंजर्स’ फेम के रुसो ब्रदर्स द्वारा आगामी अमेजन प्राइम सीरीज ‘सिटाडेल’ में रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देंगी.

]]>