प्रियंका गांधी – Live Halchal

दिल्ली के चुनावी रण में होगी प्रियंका गांधी की एंट्री
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज, 26 जनवरी 2025, से दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Polls) के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती हैं। पार्टी के अभियान प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, प्रियंका गांधी रविवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सकती हैं।

प्रियंका की रणनीतिक मौजूदगी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अनुसार, सभी कांग्रेस उम्मीदवारों ने प्रियंका गांधी से अपनी सीटों पर प्रचार करने का अनुरोध किया है। हालांकि, प्रियंका केवल महत्वपूर्ण और रणनीतिक विधानसभा क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी। पार्टी को उम्मीद है कि प्रियंका गांधी की रैलियां कांग्रेस के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने में मददगार साबित होंगी।

कांग्रेस की वापसी की कोशिश
दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले दो चुनावों (2015 और 2020) में बेहद खराब रहा था, जहां पार्टी को शून्य सीटें मिली थीं। कांग्रेस अब अपने “मास्टरस्ट्रोक” प्रियंका गांधी को मैदान में उतारकर 2025 के चुनावों में वापसी की कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी की लोकप्रियता और उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि वह भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ एक मजबूत विकल्प पेश कर सकेंगी।

कांग्रेस के 5 बड़े चुनावी वादे

चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के लिए पांच प्रमुख वादे किए हैं:

प्यारी दीदी योजना: महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता।
आजीवन स्वास्थ्य बीमा: दिल्ली के सभी निवासियों के लिए 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा।
बेरोजगारी भत्ता: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक 8,500 रुपये प्रति माह का वजीफा।
सस्ते गैस सिलेंडर: 500 रुपये में सब्सिडी वाली रसोई गैस।
मुफ्त बिजली और राशन: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और मुफ्त राशन किट।

दिल्ली चुनावों में प्रियंका की अहमियत
विश्लेषकों का मानना है कि प्रियंका गांधी की सक्रियता कांग्रेस के लिए एक बड़ा गेमचेंजर हो सकती है। प्रियंका का आकर्षक व्यक्तित्व, महिलाओं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, और उनके भाषणों की अपील कांग्रेस को नई ऊर्जा दे सकती है।

कांग्रेस की चुनावी रणनीति
कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक टीम गठित की है, जो प्रियंका गांधी की रैलियों और रोड शो की योजना बना रही है। साथ ही, पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है ताकि मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाई जा सके।

पिछला प्रदर्शन और चुनौतियां
दिल्ली में कांग्रेस ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में शून्य सीटें हासिल की थीं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार बनाई थी। भाजपा भी विपक्ष के तौर पर मजबूत स्थिति में थी। कांग्रेस को इस बार न केवल मतदाताओं को वापस लाना है, बल्कि भाजपा और AAP के बीच चुनावी लड़ाई में अपनी जगह बनानी होगी।

प्रियंका गांधी की तारीफ में इमरान के साथी ने पढ़े कसीदे
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के फलस्तीन लिखे बैग की चर्चा इजरायल से पाकिस्तान तक है। अब इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने भी प्रियंका गांधी की फोटो को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और उनकी जमकर तारीफ भी की। फोटो में प्रियंका गांधी के कंधे पर फलस्तीन के समर्थन वाला बैग है। बैग में तरबूज समेत अन्य प्रतीक बने हैं। इन प्रतीकों को फलस्तीन की संस्कृति में अहम माना जाता है।

किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई

पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा कि जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी ने अपनी खूब धाक जमाई है। यह शर्मनाक है कि आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई।

फलस्तीन को समर्थन
प्रियंका गांधी की यह वायरल तस्वीर सोमवार की है, जब वे संसद पहुंची थीं। पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में आवाज उठा चुकी हैं। फलस्तीन के राजदूत से प्रियंका ने मुलाकात भी की थी। प्रियंका गांधी वाड्रा फलस्तीनियों के संघर्ष में अपने समर्थन की बात कह चुकी हैं।

वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। पहले यहां से उनके भाई राहुल गांधी सांसद थे। मगर उन्होंने रायबरेली सीट को बरकरार रखा और वायनाड सीट खाली कर दी। इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना प्रत्याशी बनाया। पहली बार चुनाव जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंचीं हैं।

भाजपा ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बैग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा सांसद संबित पात्रा का कहना है कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टिकरण का बैग ढो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की हार की वजह भी यही तुष्टिकरण है।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का हरियाणा दौरा
हरियाणा में कांग्रेस की कुछ सीटें फंसी हुई हैं और राजनीतिक समीकरण उलझे हुए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां बुलाया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज हरियाणा के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। वे बहादुरगढ़, सोनीपत, गन्नौर, गोहाना समेत कुल 5 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे को हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ समझा जाता है।

हालांकि, इन इलाकों में कांग्रेस की कुछ सीटें फंसी हुई हैं और राजनीतिक समीकरण उलझे हुए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां बुलाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को उम्मीद है कि गांधी परिवार की मौजूदगी से इन सीटों पर पार्टी को बढ़त मिलेगी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैलियों के दौरान कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

राहुल गांधी की ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’: प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा ने MSP पर किसानों से किया विश्वासघात
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज से ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अंबाला के नारायणगढ़ में पहुंच गए हैं। यहां वे जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे यात्रा शुरू करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह यात्रा 3 जिलों, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे 12 विधानसभा सीटें कवर करेंगे। यात्रा शाम करीब साढ़े 5 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में खत्म होगी। यहां भी राहुल की जनसभा होगी। कांग्रेस नेता की यह विजय संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर तक चलेगी।हरियाणा चुनाव में करनाल और हिसार में रैली के बाद राहुल गांधी का यह तीसरा प्रोग्राम है।

प्रियंका ने कहा कि इस संविधान को बदलने की जो बात करते हैं, उनको आप बदल डालिए। ये सम्मान की लहर है, इसको और मजबूत बनाइए। भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। ये कांग्रेस के नेता जमीनी नेता है। मेरे बड़े भाई जिन्होंने देश में यात्रा निकाली। इससे बड़ा समर्पण क्या होगा। ये दिन रात आपके सम्मान के लिए बैठे हैं। सब आपके लिए ही समर्पित हैं।

उन्होंने कहा कि ये हरियाणा की धरती है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां से संदेश दिया था। यहां के किसानों, खिलाड़ियों, जवानों ने देश का सम्मान किया।हरियाणा प्रदेश के बच्चों ने पूरे देश का सम्मान रखा। भाजपा ने 10 साल में आपको अपमानित किया। किसानों ने आंदोलन किया। आप खड़े रहे आपको क्या मिला। आशू गैस, लाठियां मिली। एमएसपी पर क्या मिला। हरियाणा के बच्चे कर्मठ है, लेकिन उनको क्या मिला। अग्निवीर जैसी योजनाएं, हमारे खिलाड़ियों के साथ क्या किया गया, वह सड़क पर बैठे रहे। प्रधानमंत्री जी के पास 5 मिनट भी नहीं थे कि बात कर सकें। आज बेरोजगारी में हरियाणा आगे है। शैलजा व भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की लहर है। मैं कहती हूं आपके सम्मान का असर है।

राहुल ने कांग्रेस में नई जान फूंकी
सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि जब राहुल गांधी ने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, तब आपने कांग्रेस में नई जान फूंकी थी। आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। आपने मोदी जी को केंद्र में घेर लिया है। जुमलेबाजी अब साबित हो गई है। लोग उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा से असली ताकत मिली
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि राहुल जी अपने भाषण में सब कुछ बता देंगे। जब उन्होंने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की तो उन्हें असली ताकत मिल गई है। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में जो सरकार है। वही सरकार दिल्ली में भी है। इसलिए कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। यहां से कांग्रेस की जीत से पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा।

प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी ने लाइन में लगकर किया मतदान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आर्दश स्कूल पहुंचे। मिराया पहली बार की वोटर हैं। उधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों पर मतदान जारी है। इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मतदान किया।

रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आर्दश स्कूल पहुंचे। मिराया पहली बार की वोटर हैं। मिराया वाड्रा ने वोट डालने के बाद कहा कि मेरा युवाओं को यही मैसेज है कि आप घर से बाहर निकलें और मतदान करें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम बदलाव करें। इसलिए हमें घर से बाहर आकर वोट जरूर डालना चाहिए।

उधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रियंका  से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने आप को वोट दिया और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को वोट दिया तो उन्होंने कहा कि हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं। अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है।