प्राण प्रतिष्ठा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 12 Sep 2024 05:32:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्राण प्रतिष्ठा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हुआ एंबुलेंस घोटाला https://livehalchal.com/up-613/579960 Thu, 12 Sep 2024 05:12:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=579960 श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं को मुहैया कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर भी घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं। कम दर पर 40 एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए तैयार तीन-तीन फर्मों को नजरअंदाज करके 10 लाख रुपये अधिक वाली फर्म को ठेका देकर शेष फर्मों को अयोग्य घोषित कर दिया …]]>

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं को मुहैया कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर भी घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं। कम दर पर 40 एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए तैयार तीन-तीन फर्मों को नजरअंदाज करके 10 लाख रुपये अधिक वाली फर्म को ठेका देकर शेष फर्मों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। अयोग्य घोषित हुई एक फर्म ने शिकायत भी की, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।

श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को थी। एक माह के इस विश्व स्तरीय आयोजन में दूर-दराज से लाखों श्रद्धालुओं को पहुंचना था। इनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जिले में संसाधन नाकाफी थे। इसलिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रामकथा संग्रहालय में समीक्षा बैठक की। इसमें प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, महानिदेशक स्वास्थ्य समेत प्रदेश व जिले के अधिकारी शामिल हुए थे। उन्होंने कुंभ की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे।

इसके अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने 58 एंबुलेंस की मांग की, जिसे पूर्ण करने के लिए दो निविदा निकाली गई। 40 एंबुलेंस के लिए एक बिड संख्या-4397223, 27 दिसंबर, 2023 को निकाली गई। इसमें अलग-अलग फर्मों ने प्रतिभाग किया और पांच फर्म टेक्निकल बिड में पहुंची। इनमें भारती एंबुलेंस सर्विसेज ने 84,01,200 रुपये, एमिनेंस यूथ पॉवर प्राइवेट लिमिटेड ने 89,94,000 रुपये, मेसर्स अंश इंटरप्राइजेज ने 90 लाख, यूनिक प्लस कार्डियक सर्विस ने 94.80 लाख व रक्षक एंबुलेंस ने 1.70 करोड़ रुपये में काम करने को तैयार थीं। लेकिन शुरू की तीन फर्म को अयोग्य करार देकर 10 लाख रुपये ज्यादा में यूनिक प्लस कार्डियक सर्विस को काम दिया गया। अब शिकायत के बाद इसकी भी जांच शुरू हुई है।

89.94 लाख में काम करने को तैयार फर्म ने की थी शिकायत
निविदा प्रक्रिया में 89.94 लाख रुपये में काम करने को तैयार एमिनेंस यूथ पॉवर प्राइवेट लिमिटेड ने मंडलायुक्त से मामले की शिकायत की थी। शिकायती पत्र में प्रबंधक राजीव कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया था कि फर्म को अयोग्य करने के लिए छह कारण बताए गए थे। जबकि सभी अभिलेख बिड डालते समय ही पोर्टल पर उपलब्ध थे। 12 जनवरी को दोबारा प्रत्यावेदन के साथ उन अभिलेखों को जेम पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। 14 जनवरी को उनकी फर्म को सभी अभिलेख उपलब्ध कराने के बावजूद अयोग्य करके नियम विरुद्ध तरीके से ज्यादा दर वाली फर्म को चयनित कर लिया गया। उन्होंने संपूर्ण बिड प्रक्रिया की सक्षम स्तर से जांच कराकर बिड निरस्त करने की मांग की थी।

मांगी गई जांच आख्या
शासन से इस मामले की जांच करके आख्या मांगी गई है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच करके वस्तुस्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा। -डॉ. सुशील प्रकाश, अपर निदेशक, अयोध्या मंडल

]]>
अयोध्या: सावन में 35 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन https://livehalchal.com/up-557/576465 Wed, 21 Aug 2024 04:43:23 +0000 https://livehalchal.com/?p=576465 प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुए पहले सावन उत्सव में भक्तों की भारी भीड़ राम मंदिर में उमड़ी। देश-विदेश से रोजाना करीब एक लाख लोग यहां पहुंचे। सावन में रामलला के दरबार में 35 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई। भोले की भक्ति करने अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन की भी ललक दिखी। सावन में …]]>

प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुए पहले सावन उत्सव में भक्तों की भारी भीड़ राम मंदिर में उमड़ी। देश-विदेश से रोजाना करीब एक लाख लोग यहां पहुंचे।

सावन में रामलला के दरबार में 35 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई। भोले की भक्ति करने अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन की भी ललक दिखी। सावन में रोजाना औसतन एक लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामलला के दरबार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही।

दिव्य-भव्य राम मंदिर में रामलला का ठाठ देखने के लिए सावन माह में भक्तों की कतार लगती रही। भव्य मंदिर में रामलला का यह पहला सावन झूलनोत्सव रहा। सावन शुक्ल पंचमी यानी सात अगस्त को रामलला सहित चारों भाइयों को रजत हिंडोले पर विराजमान किया गया। अपने आराध्य को झूला झूलते देखकर भक्त निहाल होते रहे। हर रोज शाम को कजरी एवं झूलन को समर्पित पदों की गूंज भक्तों को आकर्षित करती रही।

सावन मेले में रामलला के दरबार में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे तो अमेरिका, श्रीलंका व नेपाल के भी श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि देश-विदेश से झूलनोत्सव में शामिल होने के लिए भक्त अयोध्या पहुंचे थे। कहा कि रामलला को टेंट में भी झूला झूलते देखा है। वह दिन यादकर आज भी आंसू आ जाते हैं। अपने आराध्य के दरबार की भव्यता व ठाठ-बाट देखकर जो खुशी होती है वह अवर्णनीय है।

हुई निःशुल्क भोजन व्यवस्था
सावन माह में रोजाना एक लाख भक्त दर्शन करने को पहुंचे। भक्तों के लिए ट्रस्ट की ओर से तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र परिसर में नि:शुल्क भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। यहां करीब 30 लाख भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।-डॉ़ अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

सावन की प्रमुख तिथियों पर दर्शनार्थियों की संख्या

सावन सोमवार – 22 जुलाई- 76255
सावन सोमवार – 29 जुलाई- 85000
सावन त्रयोदशी- 02 अगस्त- 155110
सावन सोमवार – 05 अगस्त-106234
सावन तृतीया- 07 अगस्त- 110420
नाग पंचमी- 09 अगस्त- 95200
सावन सोमवार- 12 अगस्त-105342
स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त- 140000
सावन पूर्णिमा- 19 अगस्त – 170425

]]>
लखनऊ : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी आज से करेंगे चुनावी शंखनाद https://livehalchal.com/up-39/538646 Thu, 25 Jan 2024 06:04:07 +0000 https://livehalchal.com/?p=538646 अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मिशन 2024 के लिए चुनावी रैलियों का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी यूपी के बुलंदशहर में लोकसभा चुनाव से पूर्व की पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने रामलहर के माहौल में चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। मोदी लोकसभा …]]>

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मिशन 2024 के लिए चुनावी रैलियों का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी यूपी के बुलंदशहर में लोकसभा चुनाव से पूर्व की पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने रामलहर के माहौल में चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। मोदी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले देश भर में चुनावी रैलियों और रोड शो का एक चरण पूरा करेंगे। मोदी यूपी में भी तीन रैलियां करेंगे। ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की रैली का आयोजन बुलंदशहर में रखा गया है। वहीं आगामी दिनों में गोरखपुर और काशी क्षेत्र की रैली आजमगढ़ और अवध एवं कानपुर क्षेत्र की रैली लखनऊ में प्रस्तावित है।

पार्टी ने तय रणनीति के तहत अलीगढ़ में प्रस्तावित रैली का स्थान बदलकर बुलंदशहर किया है। बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मोदी चुनावी रैली की शुरुआत दलित बहुल सीट से कर रहे हैं। इसके जरिये दलित वोट बैंक साधने के साथ पश्चिम में बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास है। रैली से करीब 20 लोकसभा क्षेत्रों के दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने का प्रयास किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव की अधिकृत घोषणा से पहले देश भर में मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा सहित अन्य नेताओं की रैलियों का एक चरण पूरा होने से पार्टी को देश में मिशन 400 पार और यूपी में लक्ष्य 80 को पूरा करने में मदद मिलेगी।

]]>
प्राण प्रतिष्ठा के दिन जामिया में लगे विवादित नारे, मौके पर पहुंची पुलिस https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%be/538325 Tue, 23 Jan 2024 08:28:49 +0000 https://livehalchal.com/?p=538325 अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस दौरान पूरे देश ने रामलला के आगमन पर दिवाली मनाई। पूरी राजधानी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा इंतजामों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। लेकिन दिल्ली के जामिया में कुछ छात्रों ने विवादित नारे लगाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। …]]>

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस दौरान पूरे देश ने रामलला के आगमन पर दिवाली मनाई। पूरी राजधानी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा इंतजामों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। लेकिन दिल्ली के जामिया में कुछ छात्रों ने विवादित नारे लगाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे। विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही।

जामिया में लगे बाबरी के लिए हड़ताल के नारे
जामिया मिलिया इस्लामिया में दो से तीन छात्रों की ओर से ‘बाबरी के लिए हड़ताल’ जैसे विवादित नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसे देखते हुए  एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तैनाती रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर किया गया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान दिल्ली के सभी मंदिरों के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की 30 से ज्यादा कंपनियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात रही।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर गश्त करते नजर आए। ड्रोन से निगरानी करने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी राजधानी पर नजर रखी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों से अलर्ट मिला था कि सोशल मीडिया के जरिये शरारती तत्व दिल्ली में गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में दिनभर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी गई। राजधानी में रविवार रात से पुलिस ने बैरिकेड लगा कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। दिल्ली के बाहर से आने वाले वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई। 

दिल्ली पुलिस ने जामिया में लगे विवादित नारों पर कहा कि 22 जनवरी की दोपहर को दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के विश्वविद्यालय परिसर में कुछ लोग ने प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। जिसके बाद सूचना मिली है कि प्रशासन ने सभी को हटा दिया है। इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि ये मामला कैंपस के अंदर का है और दिल्ली को किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।

]]>
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/538267 Tue, 23 Jan 2024 06:25:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=538267 प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला …]]>

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला आज से आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। 

सोमवार को अयोध्या में संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह श्री राम लला की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में जमा हो गए।

मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है।

अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।

सोमवार को अयोध्या में श्री राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की गई, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा पुजारियों की देखरेख में मुख्य अनुष्ठान किए। भगवान राम की सिंहासन पर वापसी के उपलक्ष्य में पूरे देश में जश्न भी मनाया गया।

सुबह छह बजे से रामलला के दर्शन
नए मंदिर में सुबह 3:30 से 4:00 बजे पुजारी मंत्र से रामलला को जगाएंगे, फिर मंगला आरती होगी। 5:30 बजे शृंगार आरती व 6 बजे से दर्शन शुरू होंगे। दोपहर में मध्याह्न भोग आरती होगी। फिर उत्थापन, संध्या आरती व भगवान को सुलाते वक्त शयन आरती होगी। पहला मौका होगा जब रामलला की भोग-सेवा सभी मानक पद्धतियों से होगी। 40 दिन तक रोज रामलला का शेष अभिषेक होगा। 60 दिन तक कलाकार स्वरांजलि देंगे।

दोपहर में हर घंटे लगेगा भोग
दोपहर में रामलला को पूड़ी-सब्जी, रबड़ी-खीर के भोग के अलावा हर घंटे दूध, फल व पेड़े का भी भोग लगेगा। रामलला सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला व रविवार को गुलाबी रंग वस्त्र पहनेंगे। विशेष दिनों में वे पीले वस्त्र धारण करेंगे।

बदली व्यवस्था
अब रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी। इसके अलावा रामलला की छह बार आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे। अब तक रामलला विराजमान की दो आरती होती थीं।

रामलला के पुजारियों के प्रशिक्षक आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा, अब रामलला की मंगला, शृंगार, भोग, उत्थापन, संध्या व शयन आरती होंगी। संभव है उत्थापन आरती पुजारी खुद कर लें और फिर दर्शन के लिए पर्दा खोलें। इसे लेकर ट्रस्ट ही घोषणा करेगा।

]]>