प्राकृतिक सुंदरता से भरी है दक्षिण भारत की ये चार जगहें – Live Halchal

प्राकृतिक सुंदरता से भरी है दक्षिण भारत की ये चार जगहें, बनाए यहां घूमने का प्लान
इन गर्मियों के दिनों में सभी ऐसी जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं जहां का वातावरण ठंडा हो और प्राकृतिक सुंदरता अपनी खूबसूरती से सभी का मन मोह ले। ऐसे में दक्षिण भारत बेहतरीन स्थान बनता हैं जहां की खूबसूरती और खाना आपकी छुट्टियों को मजेदार बनाने का काम करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख स्थानों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घूमने के लिए बेहतरीन साबित होगी और सभी को पसंद आएगी।

वागामोन

केरल में स्थित वागामोन एक हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ी, मनमोहक आबोहवा के साथ ही शांत वातावरण भी मिल जाएगा। ये जगह समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां गर्मियों में जाने का बिल्कुल सही समय है। यहां आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइबिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

कोडाईकनाल

कोडाईकनाल दक्षिण भारत की ऐसी जगह है, जहां कपल हनीमून के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि ये काफी प्यारी जगह है। यही नहीं, ये जगह अकेले या फिर दोस्तों संग घूमने के लिए भी बिल्कुल सही जगह है। यहां की सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप सुंदरता के बीच समय गुजार सकते हैं और साथ में कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

गोकर्ण

कर्नाटक के गोकर्ण जाना भी आपके लिए काफी सही हो सकता है। अगर आप बीच पर समय गुजारना चाहते हैं, और यहां मजे करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जगह काफी सही है। यहां आपको ऐतिहासिक मंदिरों के साथ ही काफी अच्छे बीच मिल जाएंगे। वहीं, यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं, और यहां आप महाबलेश्वर जैसे पवित्र स्थलों पर जा सकते हैं।

पुडुचेरी

आप पुडुचेरी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको सुंदर और मन को मोह लेने वाले बीच, मंदिर, ऑरोविले आश्रम और अच्छे कैफेज मिल जाएंगे। यहां के आश्रम में आप तमिल और फ्रेंच की संस्कृति का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां का जिंजी फोर्ट भी घूमने का लिहाज से काफी सही है, और कांचीपुरम चिदबंरम के मंदिर भी आप जा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

ये भी पढ़े :