प्राइम वीडियो – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 Mar 2024 04:46:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्राइम वीडियो – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्राइम वीडियो पर पहुंची डकोटा जॉनसन की फिल्म मैडम वेब https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%a1/550422 Fri, 29 Mar 2024 04:46:22 +0000 https://livehalchal.com/?p=550422 स्टारर सुपरहीरो फिल्म मैडम वेब फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि मारवल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और डकोटा ने इस जॉनर की फिल्में कभी ना करने की तौबा भी कर ली थी। फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंटल स्कीम के तहत आई है। फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी इस रिपोर्ट …]]>

स्टारर सुपरहीरो फिल्म मैडम वेब फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि मारवल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और डकोटा ने इस जॉनर की फिल्में कभी ना करने की तौबा भी कर ली थी। फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंटल स्कीम के तहत आई है। फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी इस रिपोर्ट में पढ़ सकते हैं।

मारवल की फिल्म मैडम वेब (Madame Web) ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी स्पेस में भी दस्तक दे दी है। गुरुवार को प्राइम वीडियो ने जानकारी दी कि फिल्म प्लेटफॉर्म पर आ गई है, लेकिन ग्राहकों के लिए अभी मुफ्त नहीं है। मैडम वेब को प्राइम स्टोर में जोड़ा गया है, यानी इसे देखने के लिए ग्राहकों को रकम खर्च करनी होगी। फिल्म में फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे फेम डकोटा जॉनसन लीड रोल में हैं।

देना होगा कितना रेंट?

अगर आपके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है तो रेंट पर देख सकते हैं, जहां फिल्म एचडी क्वालिटी में भी उपलब्ध है। एसडी और एचडी, दोनों वर्जन में फिल्म देखने के लिए 249 रुपये खर्च करने होंगे। एक बार रेंट पर फिल्म लेने के बाद 30 दिनों के अंदर देखनी होगी और देखना शुरू कर दिया तो 48 घंटों के भीतर खत्म करनी होगी। 

16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख पाएंगे 

प्राइम वीडियो स्टोर में फिल्म 13 भाषाओं में उपलब्ध है, जबकि 14 भाषाओं में सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है। भारत में फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं में देखी जा सकती है। 

‘मैडम वेब’ का निर्देशन एसजे क्लार्कसन ने किया है। फिल्म में डकोटा जॉनसन के अलावा सिडनी स्वीनी और इसाबेला मरसेड मुख्य भूमिकाओं में हैं। सपोर्टिंग स्टार कास्ट में सेलेस्ते ओ कॉनर, ताहर रहीम, माइक एप्स, एमा रॉबर्ट्स और एडम स्कॉट शामिल हैं। 

फिल्म की मैच्योरिटी रेटिंग U/A और इसे देखने के लिए कम से कम 16 वर्ष आयु होनी चाहिए। कंटेंट एडवाइजरी में भाषा, हिंसा और एल्कोहल के इस्तेमाल की चेतावनी दी गई है। 

बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

मैडम वेब को आइएमडीबी पर अच्छी रेटिंग नहीं मिली। फिल्म कमर्शियली भी फ्लॉप रही थी। आइएमडीबी पर ‘मैडम वेब’ की रेटिंग 3.8 है। फिल्म की अवधि 117 मिनट ही है। मारवल की सुपरहीरो फिल्म ‘मैडम वेब’ 12 फरवरी को रिलीज हुई थी और लगभग डेढ़ महीने बाद ओटीटी पर आ गई है।

फिल्म की असफलता पर डकोटा ने कहा था कि वो इस तरह की फिल्में आगे कभी नहीं करेंगी। उन्होंने कभी इस जॉनर की फिल्में नहीं की थीं, इसलिए इसका हिस्सा बनी थीं। शायद मैं उस दुनिया से खुद को जोड़ नहीं पाती। 

]]>
Fire TV पर यूट्यूब, और प्राइम वीडियो पर जोड़ा गया गूगल क्रोमकास्ट का सपोर्ट https://livehalchal.com/fire-tv-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%ac-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1/222931 Sun, 21 Apr 2019 06:02:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=222931 यूट्यूब अब एमेजन फायर पर वापसी कर रहा है. दोनों कंपनियों का एलान कि वो एक साथ काम करेंगी. वहीं दूसरी तरफ एमेजन ने भी प्राइम वीडियो एप को क्रोमकास्ट और क्रोमकास्ट बिल्ट इन डिवाइस के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने एलान किया कि प्राइम वीडियो सभी एंड्रॉयड टीवी डिवाइस पार्टनर पर उपलब्ध …]]>

यूट्यूब अब एमेजन फायर पर वापसी कर रहा है. दोनों कंपनियों का एलान कि वो एक साथ काम करेंगी. वहीं दूसरी तरफ एमेजन ने भी प्राइम वीडियो एप को क्रोमकास्ट और क्रोमकास्ट बिल्ट इन डिवाइस के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने एलान किया कि प्राइम वीडियो सभी एंड्रॉयड टीवी डिवाइस पार्टनर पर उपलब्ध होगा तो वहीं यूट्यूब और यूट्यूब किड्स इस साल के अंत तक फायर टीवी पर आ जाएंगे.

यूट्यूब अब एमेजन फायर पर

]]>