प्रशासनिक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 13 Dec 2025 06:23:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रशासनिक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95/648580 Sat, 13 Dec 2025 06:23:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=648580 बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक मशीनरी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार शाम को 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की। इस लिस्ट में कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे कृषि, मत्स्य पालन, सूचना एवं जनसंपर्क, …]]>

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक मशीनरी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार शाम को 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की। इस लिस्ट में कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे कृषि, मत्स्य पालन, सूचना एवं जनसंपर्क, पंचायती राज, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि में नए निदेशक और अपर सचिव नियुक्त किए गए हैं। साथ ही उप विकास आयुक्त (DDC) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। यह कदम राज्य की विकास योजनाओं को गति देने और कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है।

प्रमुख नियुक्तियां: फल-सब्जी निगम से लेकर स्वास्थ्य समिति तक नए प्रबंध निदेशक
वरिष्ठ IAS अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। धर्मेंद्र कुमार को सामाजिक सुरक्षा निदेशक, उपेंद्र प्रसाद को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में अपर सचिव और नवीन कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा डॉ. विद्या नंद सिंह हस्तशिल्प निदेशक बने हैं, सुनील कुमार (क्रमांक-1) को नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक, आदित्य प्रकाश को पंचायती राज विभाग में अपर सचिव और अमित कुमार पांडेय को राज्य स्वास्थ्य समिति का कार्यपालक निदेशक (साथ ही स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नए चेहरे: सूचना एवं जनसंपर्क से कृषि तक
श्याम बिहारी मीणा को बिहार राज्य योजना परिषद में अपर सचिव बनाया गया। सुनील कुमार बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक बने हैं। सुहर्ष भगत को भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक, अमन समीर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशक और मनेश कुमार मीणा को खान निदेशक की कमान सौंपी गई है।

]]>
यूपी: मिशन शक्ति, आज एक दिन की प्रशासनिक अधिकारी बनेंगी बेटियां https://livehalchal.com/up-916/634063 Tue, 23 Sep 2025 05:32:21 +0000 https://livehalchal.com/?p=634063 प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए मिशन शक्ति 5.0 की व्यापक स्तर पर शुरुआत हुई है। सोमवार को भी प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं कल 23 सितंबर को बेटियां विभिन्न विभागों में एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनकर भी कामकाज संभालेंगी। सोमवार …]]>

प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए मिशन शक्ति 5.0 की व्यापक स्तर पर शुरुआत हुई है। सोमवार को भी प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं कल 23 सितंबर को बेटियां विभिन्न विभागों में एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनकर भी कामकाज संभालेंगी।

सोमवार को विद्यालयों में बेटियों ने रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा, शिक्षा और समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। प्रदेश भर के परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में बालिकाओं ने बाल अधिकारों की जागरूकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मां दुर्गा के नवरूपों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। दूसरी तरफ बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया।

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान, बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का संकल्प है। हर बालिका की प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। इसके तहत प्रदेश भर में विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा देने के साथ हर बालिका को सशक्त, जागरूक और समाज का नेतृत्व करने योग्य बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। हम इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

]]>
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IPS अफसरों का ट्रांसफर https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6/631521 Tue, 09 Sep 2025 07:49:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=631521 मध्य प्रदेश में बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य में 50 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस लिस्ट में 16 जिलों के एसपी और 7 रेंज के डीआईजी समेत 18 डीआईजी का नाम शामिल है। इनमें से ज्यादातर अधिकारियों ने 6-8 महीने पहले ही अपना पद संभाला था। …]]>

मध्य प्रदेश में बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य में 50 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस लिस्ट में 16 जिलों के एसपी और 7 रेंज के डीआईजी समेत 18 डीआईजी का नाम शामिल है। इनमें से ज्यादातर अधिकारियों ने 6-8 महीने पहले ही अपना पद संभाला था।

रतलाम के डीआईजी मनोज कुमार सिंह को डीआईजी लोकायुक्त बना दिया गया है। राजेश सिंह चंदेल, जो रीवा के डीआईजी थे, अब भोपाल ग्रामीण के डीआईजी पद पर नियुक्त किया है। रेल डीआईजी मोनिका शुक्ला को भोपाल में बतौर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) क्राइम नियुक्त किया गया है।

6 महीने में हुआ ट्रांसफर
बता दें कि तबादलों की सूची में 5 अधिकारियों को हाल ही में प्रमोशन मिला था। सभी को जनवरी 2025 में एसपी से डीआईजी बनाया गया था। वहीं, डी कल्याण चक्रवर्ती, राजेश सिंह चंदेल और सुनील पांडे समेत कई अधिकारियों का पद छह महीने के भीतर ही बदल दिया गया है।

प्रमुख तबादलों की लिस्ट
अधिकारी का नाम पहले किस पद पर थे? कहां हुआ ट्रांसफर?
ललित शाक्यवार डीआईजी छतरपुर डीआईजी पुलिस मुख्यालय
मुकेश कुमार श्रीवास्तव डीआईजी बालाघाट डीआईजी मानवाधिकार आयोग
सुनील कुमार पांडे डीआईजी सागर डीआईजी पुलिस मुख्यालय
ओमप्रकाश त्रिपाठी डीआईजी भोपाल ग्रामीण डीआईजी विशेष सशस्त्र बल (बिसबल)
मनोज कुमार सिंह डीआईजी रतलाम डीआईजी लोकायुक्त
मोनिका शुक्ला डीआईजी रेल एडीसीपी भोपाल
निमिष अग्रवाल डीआईजी इंदौर डीआईजी रतलाम
डी कल्याण चक्रवर्ती डीआईजी छिंदवाड़ा डीआईजी पुलिस मुख्यालय
हेमंत चौहान डीआईजी पुलिस मुख्यालय डीआईजी रीवा
राजेश सिंह डीआईजी रीवा डीआईजी भोपाल ग्रामीण
शशिंद्र चौहान डीआईजी सेनानी 32वीं वाहिनी डीआईजी सागर
विजय कुमार खत्री डीआईजी/एसएसपी रेडियो भोपाल डीआईजी छतरपुर
राकेश कुमार सिंह डीआईजी/एआईजी पुलिस मुख्यालय डीआईजी छिंदवाड़ा
मनोज कुमार सिंह डीआईजी/एसपी धार डीआईजी इंदौर ग्रामीण
विनीत कुमार जैन डीआईजी/एसपी अशोकनगर डीआईजी बालाघाट

क्या है ट्रांसफर की वजह?
इतनी बड़ी संख्या में तबादलों पर एमपी प्रशासन का कहना है कि ज्यादातर अधिकारियों का पद 3 साल पूरा होने के बाद बदला गया है। वहीं, कुछ मामलों में जांच और प्रशासनिक कारणों से तबादले किए गए हैं। खासकर रीवा, भोपाल ग्रामीण, बैतूल, सीधी, नर्मदापुरम, सतना, झाबुआ, श्योपुर, उमरिया, मैहर, खरगोन और आलीराजपुर में एसपी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

]]>
सिविल सेवा दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों को मिला मोदी मंत्र https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8/48922 Fri, 21 Apr 2017 09:42:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48922 नई दिल्ली : गुरुवार को सिविल सेवा दिवस के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को पीएम मोदी ने बहुत अच्छी नसीहतें दी. पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले और आज के हालात में काफी अंतर है. अधिकारियों को शक्ति का एहसास होना चाहिए. अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. पीएम ने कहा कि अब …]]>

नई दिल्ली : गुरुवार को सिविल सेवा दिवस के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को पीएम मोदी ने बहुत अच्छी नसीहतें दी. पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले और आज के हालात में काफी अंतर है. अधिकारियों को शक्ति का एहसास होना चाहिए. सिविल सेवा दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों को मिला मोदी मंत्रअब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. पीएम ने कहा कि अब लोगों के पास कई तरह के विकल्प मौजूद हैं. हमारी चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. हमें भी अपनी कार्यशैली को बदलना होगा.

सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आईएएस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपेक्षा की कि अगले एक साल में काम की गुणवत्ता में बदलाव होना चाहिए, सिर्फ सर्वश्रेष्ठ होने से काम नहीं चलता, सर्वश्रेष्ठ को आदत बनाना होगा. इसके लिए पीएम ने गृहिणियों की मिसाल दी कि.वह किस तरह परेशानियों के बावजूद सभी चीजों को संभालती है. गृहिणी परिवार को नई ऊंचाई पर ले जाती है, वही जिम्मेदारी आपकी भी है. हमें गर्व होना चाहिए कि जहां मैंने काम किया कि उस काम को मेरे जूनियर ने आगे बढ़ाया. मोदी बोले कि हम सभी एक साथ मिलकर काम करना होगा. मोदी ने कहा कि सिविल सर्विस की सबसे बड़ी ताकत को खोने नहीं देना चाहिए. हर किसी को लगना चाहिए कि देश मेरा है, सरकार मेरी है. सभी लोगों को जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए.

अभी-अभी: सहारनपुर में मचा भारी हड़कम्प, योगी ने भेजी पूरी यूपी फोर्स…

सोशल मीडिया की ताकत का जिक्र कर कहा कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरुक किया जा सकता है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल जनता की भलाई के लिए होना चाहिए. हमें गर्व होना चाहिए कि जहां मैंने काम किया कि उस काम को मेरे जूनियर ने आगे बढ़ाया. अधिकारियों की काफी ताकत है. देश की शासन व्यवस्था अधिकारियों की ऊंगलियों पर मौजूद है. आपको अभाव के बीच भी रास्ते खोजने होंगे. मोदी ने कहा कि अधिकारियों को अपने हर निर्णय को राष्ट्रहित के तराजू में तौलना चाहिए. इस बात में कभी भी कमी नहीं आनी चाहिए. प्रगति कार्यक्रम के कारण कई मामलों को निपटाया.

]]>
अमित सिंह होंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पेशल सेक्रेटरी https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80/47824 Fri, 14 Apr 2017 08:32:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47824 लखनऊ में तैनात रेलवे के सीनियर ऑफिसर अमित सिंह को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पेशल सेक्रेटरी बनाया हैं. अमित वर्तमान में लखनऊ में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं.जबकि इससे पहले अमित सिंह गोरखपुर में एनईआर के सीपीआरओ और एनईआर के जीएम के सेक्रेटरी पद पर तैनात रह चुके हैं. बता …]]>

लखनऊ में तैनात रेलवे के सीनियर ऑफिसर अमित सिंह को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पेशल सेक्रेटरी बनाया हैं. अमित वर्तमान में लखनऊ में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं.जबकि इससे पहले अमित सिंह गोरखपुर में एनईआर के सीपीआरओ और एनईआर के जीएम के सेक्रेटरी पद पर तैनात रह चुके हैं.अमित सिंह होंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पेशल सेक्रेटरी

बता दें, कि पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी अमित ने कुछ महीने पहले ही लखनऊ में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (आरपीओ) की कुर्सी संभाली थी. बता दें, कि वर्तमान में सीनियर आईएएस ऑफिसर मृत्युंजय कुमार नारायण को सीएम के सचिव और साल 2003 बैच के आइएएस ऑफिसर रिग्जियान सैैम्फिल को सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव पद नियुक्त किया था.

गौरतलब है कि यूपी में सत्ता संभालने के करीब एक महीने बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इन तबादलों में खास बात यह है कि योगी सरकार ने अखिलेश सरकार के पसंदीदा आईएएस अफसरों को किनारे कर दिया है. उनमें से अधिकांश का तबादला कर उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है.

]]>